Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

शिव की जटाओं से बहती है शिव गंगा - Divyanshu

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 2016173
Posted: Oct 08 2016 (11:32)

2 Responses
Last Response: Mar 11 2017 (19:49)
General Travel
4426 views
0

Oct 08 2016 (11:32)   GKP/Gorakhpur Junction (10 PFs)
ESGPGKP^~
ESGPGKP^~   5930 blog posts
Entry# 2016173            Tags  
पूवरेत्तर रेलवे को चार नए रेक की सौगात
गोरखपुर : पूवरेत्तर रेलवे पर रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु की कृपा बरस रही है। महत्वाकांक्षी हमसफर और अंत्योदय ट्रेन के बाद अब चार नए ‘रेक’ (बोगियों का संयोजन) को भी झोली में डाल दिया है। एक रेक तो गोरखपुर पहुंच गया है। शेष तीन रेक दीपावली तक पहुंच जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने चार रेक का प्रस्ताव भेजा था। गोरखपुर पहुंचा रेक फिलहाल त्योहारों में पूजा स्पेशल गाड़ियों के रूप में चलाया जाएगा। विभागीय जानकारों का कहना है कि त्योहार समाप्त होते ही रेक का उपयोग साप्ताहिक ट्रेनों का फेरा बढ़ाने में किया जाएगा। आनंदनगर- बढ़नी- गोंडा होकर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच चल रही साप्ताहिक एक्सप्रेस 11079/11080 को रोजाना करने का
...
more...
निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन को नियमित करने के लिए पहले से ही मांग उठ रही है। फिलहाल रेक मिल जाने से ट्रेन को नियमित करने का बल मिल गया है। इस ट्रेन को पहले सप्ताह में दो दिन चलाया जाएगा। फिर इसे रोजाना कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में रोजाना के रूप में इस ट्रेन का संचलन शुरू हो जाएगा। इसके बाद गोरखपुर ही नहीं महराजगंज, सिद्धार्थनगर और नेपाल के समीपवर्ती क्षेत्र के लोगों की सहूलियत बढ़ जाएगी। उनकी मुंबई की राह आसान हो जाएगी। 11080 एक्सप्रेस गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार को सुबह 5.30 बजे से एलटीटी के लिए रवाना होती है। वहीं, 11079 एक्सप्रेस एलटीटी से प्रत्येक गुरुवार को गोरखपुर के लिए रवाना होती है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार एक रेक मिल गया है। जल्द ही शेष रेक भी मिल जाएंगे। नए रेक से स्पेशल गाड़ियों के अलावा बढ़नी होकर चलने वाली गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाया जाएगा।

Translate to English
Translate to Hindi

3438 views
0

Oct 09 2016 (14:25)
AdityaImmortal^~
AdityaImmortal^~   4693 blog posts
Re# 2016173-1              
Kharake aaya bhai GKP me naamo nisan nahi hai...
Translate to English
Translate to Hindi

1624 views
0

Mar 11 2017 (19:49)
Radhe Shyam Tripathi   281 blog posts
Re# 2016173-2              
Why is this in travel tip section ?
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy