Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

For RailFans, the Journey itself is the Destination. - Sreerup Patranabis

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 2128470
Posted: Jan 15 2017 (21:44)

11 Responses
Last Response: Jan 16 2017 (09:20)
General Travel
3741 views
4

Jan 15 2017 (21:44)  
ESGPGKP^~
ESGPGKP^~   5930 blog posts
Entry# 2128470              
भारतीय रेल के संबंध में 21 आश्चर्यजनक तथ्य


1. भारतीय रेल जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का निर्माण कर रही है। जी हां, इसकी ऊंचाई कुतुब मीनार से करीब पांच गुना अधिक होगी। यही नहीं, यह पुल पेरिस की शान एफिल टावर से भी ऊंचा होगा।
2.
...
more...
लोको पायलट यानि ट्रेन ड्राइवर की तनख्वाह आम-तौर पर एक सॉफ्टवेयर इन्जीनियर से अधिक होती है। यह करीब एक लाख रुपए महीने तक हो सकता है। चौंकिए मत। कभी-कभी इससे अधिक भी।
3. भारतीय रेल के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि लोको-पायलट ट्रेन की कमान छोड़कर भाग गया हो। जी हां। सामने अगर मृत्यु भी खड़ी हो, तो भी भारतीय रेल के ड्राइवर कमान नहीं छोड़ते।
4. भारतीय रेल की वेबसाइट पर एक मिनट में करीब 12 लाख हिट्स होते हैं। IRCTC.com पर घंटे भर में जो ट्रैफिक आता है, उतना तो देश के कई नामी वेबसाइट्स साल भर में नहीं जुटा पाते।
5. सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे की है। “मेट्टूपलायम ऊटी नीलगिरी पैसेन्जर ट्रेन” इतने रफ्तार से दौड़ती है कि आप ट्रेन से कूद कर नीचे उतर सकते हैं। थोड़ी चहलकदमी कर सकते हैं। मर्जी हुई तो इसके बाद ट्रेन पर फिर से सवारी भी कर सकते हैं, अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए।
6. भारतीय रेल की पटरियां इतनी लम्बी हैं कि यह पृथ्वी को 1.5 बार नाप सकती हैं। यह मजाक तो कतई नहीं है।
7. वर्ष 1909 में भारतीय रेल के अस्तित्व में आने के 50 साल बाद ट्रेन के डिब्बों में ट्वायलेट की व्यवस्था की गई। अखिल चन्द्र सेन नामक एक व्यक्ति ने रेलवे को इस बावत चिट्ठी लिखी थी।
8. भारतीय रेल के शुरूआती दिनों में ट्रेन डिब्बों को कारशेड तक ले जाने के लिए हाथियों की मदद ली जाती थी। इसे कहते हैं मेहनत।

9. बाप रे। इस स्टेशन का नाम तो बेहद लम्बा है।
“श्रीवेन्कटनरसिम्हाराजवारीपेटा”
याद रहेगा ?
10. अब बात सबसे अधिक लेट-लतीफ ट्रेन की। “गुवाहाटी-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस” के बारे में तो पूछिये ही मत। इस ट्रेन के टाईम-टेबल का कोई भरोसा नहीं। यह आम-तौर पर 10 से 12 घंटे लेट होती है।
11. भारतीय रेल देश के सबसे लंबे सुरंग से भी गुजरती है। जम्मू-कश्मीर के “पीर पांजल रेल सुरंग” की लम्बाई 11.215 किलोमीटर है।
12. इस स्टेशन का नाम सबसे छोटा है। “IB” नामक यह स्टेशन उड़ीसा में है।
13. देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन का नाम है “विवेक एक्सप्रेस”। यह असम के डिब्रूगढ को सुदूर दक्षिण में स्थित कन्याकुमारी से जोड़ती है। दूरी है 4273 किलोमीटर।
14. और सबसे कम दूरी नागपुर और अजनी स्टेशनों के बीच की है। सिर्फ तीन किलोमीटर।
15. एक ट्रेन 928 किलोमीटर की दूरी बिना रुके तय करती है। इस ट्रेन का नाम है त्रिवेन्द्रम – हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस।
16. लखनऊ देश का सबसे व्यस्ततम रेलवे जंक्शन है। यहां 64 ट्रेनें तशरीफ लाती हैं और तशरीफ ले जाती हैं।
17. भारतीय रेल प्रतिदिन 11 हजार ट्रेनें चलाती है।
18. हमारी ट्रेन के डिब्बों में प्रतिदिन 2.5 करोड़ से भी अधिक यात्री सफर पर निकलते हैं। जी हां, यह संख्या आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और तस्मानिया की कुल आबादी जितना है।
19. दिल्ली का “रेल म्यूजियम” एशिया का सबसे बड़ा रेल म्यूजियम है। यहां आपको अलग-अलग मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
अगर आपको रेल से प्रेम है तो यहां आपको नायाब जानकारियां मिल सकती हैं।
20. “नवापुर” देश का एक मात्र ऐसा ट्रेन स्टेशन है, जो आधा महाराष्ट्र में पड़ता है तो आधा गुजरात में।

Translate to English
Translate to Hindi

5 Public Posts - Sun Jan 15, 2017

451 views
1

Jan 15 2017 (22:09)
Siddharth98^~
Siddharth98^~   60145 blog posts
Re# 2128470-6               Past Edits
Point 14 is also wrong. The distance between Kiul and Luckeesarai is just 1.3 km
Translate to English
Translate to Hindi

2 Public Posts - Sun Jan 15, 2017

3 Public Posts - Mon Jan 16, 2017
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy