Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

WAP-7 - तेरे जैसा यार कहाँ , कहाँ ऐसा याराना , याद करेगी दुनियां तेरा मेरा अफसाना. - Arjun Rai

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 2197969
Posted: Mar 14 2017 (22:39)

8 Responses
Last Response: Mar 16 2017 (15:56)
General Travel
8612 views
2

Mar 14 2017 (22:39)   MHOW/Mhow (3 PFs)
Anurag Solanki
Anurag Solanki   38 blog posts
Entry# 2197969            Tags  
इंदौर। नईदुनिया प्रतिनिधि
महू-खंडवा सेक्शन पर बड़ी लाइन बिछाने के लिए रेलवे ने रूट में मामूली बदलाव किया है। महू से मुख्तियार बलवाड़ा के बीच डायवर्शन निकाला गया है। महीनों के इंतजार के बाद रेलवे ने काम शुरू करने का फैसला लिया है। अब लाइन बिछाने से पहले वन विभाग को रेलवे ट्रैक को लेकर जंगल का सर्वे करना है। खासकर बाधक पेड़ों की संख्या बताना होगी। यह काम महू-चोरल रेंजर को सौंपा गया है। संभवतः अगले पंद्रह दिनों में पेड़ों की गिनती कर रेलवे को जानकारी भेजना है।
महू-मुख्तियार बलवाडा को जोड़ने
...
more...
के लिए पटरियों को चोरल-महू के घने जंगलों निकाला जाएगा। छोटी लाइन से जहां इन दोनों स्टेशन के बीच 38 किमी की दूरी थी, वहीं बड़ी लाइन बिछने के बाद दूरी 15 किमी बढ़ जाएगी। 52 किमी के इस सेक्शन में महू से बड़िया, राजपुरा, कुलथाना होते हुए मुख्तियार बलवाड़ा तक पटरियां डाली जाएंगी। इस बीच आने वाले बाधक पेड़ों की गिनती के अलावा मिट्टी परीक्षण भी किया जाना है। महू रेंजर एसएस चौहान का कहना है कि वन मंडल कार्यालय से डायवर्शन को लेकर दिशा-निर्देश मिल चुके हैं। जल्द ही पेड़ों की गिनती शुरू की जाएगी। घना जंगल होने से यहां कई दुर्लभ प्रजाति के पेड़ भी कटाई में आ सकते हैं।
डेढ़ साल पहले चर्चा
16 जून 2015 को वन विभाग और रेल अधिकारियों की इस प्रोजेक्ट को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें संयुक्त सर्वे करने पर जोर दिया था। इसमें सर्वे, ब्रिज-पिलर, मिट्टी परीक्षण समेत कई कार्यों पर चर्चा हुई। लगभग 15 महीने तक एक भी अधिकारी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। रेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद दोनों विभागों ने अक्टूबर 2016 में प्रोजेक्ट का काम फिर शुरू किया है।
दौड़ेगी 24 कोच की ट्रेन
मीटर गेज होने के चलते महू-खंडवा के बीच महज 11 कोच की ट्रेनों का संचालन होता है। सौ साल से ज्यादा पुरानी पटरियां और पहाड़ी इलाका होने से गति भी कम रहती है। मगर बड़ी लाइन बिछाने के बाद गति लगभग सौ तक रहेगी। साथ ही 24 कोच की ट्रेन चलाई जा सकेगा।
143 हेक्टेयर जमीन की जरूरत
महू-मुख्तियार बलवाड़ा के बीच डायवर्शन के दौरान रेलवे को 143 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके चलते तीन स्टेशन रेलवे के नक्शे से खत्म हो जाएंगे। इसमें पातालपानी, कालाकुंड और चोरल शामिल हैं। वन विभाग को पेड़ों की गिनती के अलावा पिलर और ब्रिज के लिए भी जगह चि-ति करना है। महीनेभर में पूरा करेंगे काम
रेलवे प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। पेड़ों की गिनती और सर्वे महू-चोरल रेंज को दिया है, जो महीनेभर में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे।
-वीके सिंह, वन संरक्षक, इंदौर वनमंडल

Translate to English
Translate to Hindi

3 Posts

3687 views
1

Mar 16 2017 (14:27)
333~
333~   5569 blog posts
Re# 2197969-4              
Is news article se to lag rha ye project chal hi nhi rha
Ped ginenge, zameen lenge, soil testing karenge fir construction hoga.isse better to yahi rahega purane MG track ka ukhadkr naya track bna de fir jab doubling karen tab ye sab kar le.
Translate to English
Translate to Hindi

3770 views
1

Mar 16 2017 (14:36)
TheMadrasMail~
TheMadrasMail~   6349 blog posts
Re# 2197969-5              
BG ke liye alignment change karna hoga, aur track bed bhi change karna padta hai. Purana alignment exactly use nahi kar sakte, particularly in this hilly route.
Translate to English
Translate to Hindi

3705 views
0

Mar 16 2017 (14:50)
333~
333~   5569 blog posts
Re# 2197969-6              
But sir Indore-Mhow route per to purana alignment hi use kiya gya hai aur yah tak ki bridges bhi MG wale hi use huye hai.
Translate to English
Translate to Hindi

3709 views
1

Mar 16 2017 (14:55)
TheMadrasMail~
TheMadrasMail~   6349 blog posts
Re# 2197969-7              
Indore-Mhow is a route on more or less level terrain and does not have any curves. Mhow-Khandwa is in a ghat section and has lots of sharp turns, many of which might be too sharp for BG. The hilly section will need new alignments in many places. For example, you can see the Lumding-Silchar route, GNT-GTL route etc, which have different alignments for BG in the hill sections as the older MG alignments were not suitable for BG.
Translate to English
Translate to Hindi

3613 views
0

Mar 16 2017 (15:56)
333~
333~   5569 blog posts
Re# 2197969-8              
Yes i agree with you Indore-Mhow section is almost straight.
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy