Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal - Train Search + Time-Tables + Avl Calendar + Forum

Vivek Express - জেগে ওঠো, সচেতন হও এবং লক্ষ্যে না পৌঁছানো পর্যন্ত থেমো না - Dip

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 2225578
Posted: Apr 07 2017 (08:59)

4 Responses
Last Response: Apr 07 2017 (19:53)
Rail News
21802 views
0

New Facilities/Technology
SECR/South East Central
Apr 07 2017 (08:53)   गोंदिया-बालाघाट से जबलपुर ट्रैक पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

ImmortalSatpuraExpress~   32 news posts
Entry# 2225578   News Entry# 298810         Tags   Past Edits
गोंदिया, बालाघाट से जबलपुर ट्रैक पर 2019 तक इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ेगी। ब्रॉडगेज का निर्माण पूरा होने से गोंदिया से बालाघाट, जबलपुर और उससे आगे का सफर...

20737 views
1

Apr 07 2017 (08:59)
ImmortalSatpuraExpress~
ImmortalSatpuraExpress~   1988 blog posts
Re# 2225578-1              
Complete news here
Translate to English
Translate to Hindi
Show AI Response

20751 views
1

Apr 07 2017 (16:32)
robin~
robin~   6144 blog posts
Re# 2225578-2              
hope 2019 me hi ho jaaye BTC-G-JBP ka efication magar abhi se uske liye tayyari shuru krni chahiiye taaki BG k kaam k sath efication ka kaam bhi parallel ho taaki block na lena pade aage chalke jb pura route shuru ho jayga
Translate to English
Translate to Hindi
Show AI Response

21186 views
1

Apr 07 2017 (17:14)
SAYYADRIYAJALI~
SAYYADRIYAJALI~   1107 blog posts
Re# 2225578-3              
दो साल पहले मिला था 487 करोड़ का बजट, अब ब्रॉडगेज के इंतजार में तीन माह से बंद है ट्रैक
महू-खंडवा से अकोला मीटरगेज लाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का काम पश्चिम मध्य रेलवे की उदासीनता के चलते अटका हुआ है। गेज परिवर्तन के लिए दो साल पहले रेलवे को 487 करोड़ रुपए का बजट मिल चुका है। तीन माह पहले सनावद से अकोला मीटरगेज ट्रैक भी बंद कर दिया, लेकिन ट्रैक का काम अब तक शुरू नहीं किया गया है।
रेलवे की लापरवाही के चलते निमाड़ और मालवा क्षेत्र की जनता
...
more...
को परेशान होना पड़ रहा है।
जनमंच के मनोज सोनी ने सूचना के अधिकार के तहत निकाली जानकारी में खुलासा हुआ है कि घाट सेक्शन के लिए रेलवे वन विभाग से ऑनलाइन अनुमति मांग रहा है। रेलवे के पास वन विभाग के अधिकारियों से मिलने का भी समय नहीं है। 
जानकारी के अनुसार रेल मार्ग इंदौर-महू-खंडवा को ब्रॉडगेज करने की स्वीकृति 2008 में मिली थी। जिसे 2013 तक रतलाम से अकोला तक 472 किमी ब्रॉडगेज में परिवर्तन कर दिया जाना चाहिए था। लेकिन रेलवे अधिकारियों की लापरवाही, लेटलतीफी के कारण यह प्रोजेक्ट अटका हुआ है।
खंडवा-सनावद के बीच 427 करोड़ होंगे खर्च
रेलवे के मुताबिक अभी तक इस प्रोजेक्ट के लिए वर्ष 2011-12 में 30 करोड़, 2012-13 में 35 करोड़, 2013-14 में 119 करोड़, 2014-15 में 90 करोड़, 2014-15 में 400 करोड़ और 2016-17 में 250 करोड़ का बजट मिला है। यह राशि इस प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृत हुई है जो एनटीपीसी के 487 करोड़ के अतिरिक्त है। 
सनावद-महू के बीच गेज परिवर्तन की जानकारी मांगने पर रेलवे ने बताया इसका अभी सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। घाट सेक्शन में वन विभाग की सहमति के लिए ऑनलाइन अनुमति मांगी गई है। लाल चौकी पर क्रॉसिंग के संबंध में जवाब मिला कि इस आरओबी पर विचार चल रहा है, वह भी राज्य सरकार इसमें राशि देगी तो। रेलवे के मुताबिक खंडवा-सनावद के बीच ब्राॉडगेज बदलने में 427 करोड़ रुपए से काम होना है।

बजट पर्याप्त, नहीं शुरू किया काम
कांग्रेस सरकार के दौरान सनावद के पास सेल्दा बेडिय़ाव क्षेत्र में बिजली संयंत्र लगना तय हो चुका था। इसके लिए कोयला यहां तक पहुंचाने के लिए मेन मार्ग की आवश्यकता महसूस हुई। इसे देखते हुए एनटीपीसी ने सनावद-खंडवा ब्रॉडगेज ट्रैक बिछाने के लिए 26 मार्च 2015 को आईसीआई बैंक चेक के जरिए 487 करोड़ रुपए की राशि पश्चिम रेलवे को सौंप दी है। 
इस राशि से खंडवा-सनावद के बीच ब्रॉडगेज रेललाइन में बदलना था, लेकिन रतलाम रेल मंडल और पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई ने 487 करोड़ रुपए की राशि मिलने के बाद भी दो साल बीत जाने पर भी एक इंच ट्रैक नहीं बनाया है।

Translate to English
Translate to Hindi
Show AI Response

20288 views
0

Apr 07 2017 (19:53)
ImmortalSatpuraExpress~
ImmortalSatpuraExpress~   1988 blog posts
Re# 2225578-4              
Baat to bilkul sahi hai
Translate to English
Translate to Hindi
Show AI Response
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy