दक्षिण पूर्व रेलवे
राँची मंडल
प्रेस रिलीज ...
more...
दिनांक – 23/05/2022
विषय : जन आंदोलन के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी |
पूर्व मध्य रेल्वे के दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत बड़हिया रेलवे स्टेशन पर जन आंदोलन के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी |
ट्रेन रद्द रहेगी :-
1. ट्रेन संख्या 18622 हटिया – पटना एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 23/05/2022 को रद्द रहेगी |
ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी :-
1. ट्रेन संख्या 18621 पटना – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 23/05/2022 को अपने निर्धारित मार्ग पटना – किऊल – झाझा – धनबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पटना – गया – गोमो – राजाबेड़ा होकर चलेगी |
2. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 23/05/2022 को अपने निर्धारित मार्ग बरौनी – किऊल – झाझा – प्रधान खांटा - धनबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मोकामा - पटना – गया – गोमो – राजाबेड़ा होकर चलेगी |
..................................................................................................................................................