Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal - Train Search + Time-Tables + Avl Calendar + Forum

Start RailFanning NOW, learn to live - before you run out of time - Varun

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 2383050
Posted: Aug 17 2017 (21:30)

16 Responses
Last Response: Aug 29 2017 (20:13)
Travelogue
53738 views
10

Aug 17 2017 (21:30)   64958/Palwal - Agra Cantt. MEMU
Mridul^~
Mridul^~   46617 blog posts
Entry# 2383050            Tags  
प्रस्तुत है हाल ही में की गयी कुछ रेल प्रेमियों द्वारा दतिया की यात्रा।
सुबह साढ़े चार बजे मेरा फ़ोन घनघनाया देखा तो ये मोहित जी का फ़ोन था उन्होंने हमें बताया कि वो नहाने जा रहे है और हम ठीक सवा पांच बजे कोटला चुंगी चौराहे पर मिले। हमने जल्दी जल्दी अपने सारे दैनिक कार्य ख़तम किये और ठीक पांच बजकर दस मिनट पर घर वालो से आशीर्वाद प्राप्त करके निकल लिए। पांच बजकर बीस मिनट पर हम कोटला चुंगी चौराहे पर खड़े थे। मोहित भाई को फ़ोन लगाया तो पाया कि वो बस घर से निकले है और बाहर ऑटो को इंतजार कर रहे है। हमने करीब 20 मिनट उनकी राह देखी उसके बाद हमारे समीप एक ऑटो आकार
...
more...
रुका अंदर झाँका तो पाया कि मोहित जी और विवेकजी वही विराजमान थे। हमने भी उनके साथ स्थान ग्रहण किया और चल दिए एक जयकारा लगाते हुए बस स्टेशन की तरफ। लगभग दस मिनट के अंदर हम बस स्टेशन पर थे। यहाँ मोहित जी ने फ़ोन लगाया आशीष जी को तो ओट लगा की उन्हें करीब 10 मिनट लगेंगे बस स्टेशन तक पहुचने में। इस बीच मोहित जी के आग्रह पर हमने अथर्व जी को फ़ोन लगाया किंतु उनका फ़ोन बंद जा रहा था। लगभग 10 मिनट बाद आशीष जी एवं संजय जी रिक्शे में बैठकर आते हुए दिखाई दिए। जैसे ही वो उतरे एक शिकोहाबाद डिपो की बस आगरा जाने के लिए तैयार थी। हम चारो उसमे बैठ गए। समय हो रहा था पांच बजकर सैतालीस मिनट। कुछ ही मिनट के अंदर हम शहर से बाहर आकर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर दौड़ने लगे। मेने कई बार अथर्व को फ़ोन मिलाया पर दुर्भाग्य से उनका फ़ोन बंद जा रहा था। ठीक छः बजकर 10 मिनट पर हमने टूंडला पर किया और उसी समय अथर्व जी ने हमें शुभ प्रभात कहा। छः बजकर तीस मिनट पर हम आगरा शहर के बाहरी हिस्सो में पहुच गए थे इसी बीच छलेसर पर हमने आगरा लखनऊ सुपरफास्ट को वैप 5 के साथ देखा। लेकिन छह बजकर चालीस मिनट पर हम आगरा के जाम में फास गए। मुकाबला था कि इलाहाबाद जयपुर सुपरफास्ट से क्योकि उसने टूंडला पांच बजकर 40 मिनट पर छोड़ा था। खेर इन दबके बीच हम 6 बजकर 50 मिनट पर भगवान् टॉकीज पर थे। यहाँ से हमने एक ऑटो लिए जिससे हम कुछ ही समय में राजा की मंडी स्टेशन पहुच गए। यहाँ अथर्व जी ने बताया कि उनका फ़ोन डिस्चार्ज हो गया है इसीलिए हम लोग आगरा छावनी पर ही मिल सकते है। लेकिन कुछ ही समय में वहां पलवल आगरा छावनी मेमू आ गई। जिसमें हम सभी ने स्थान ग्रहण किया। डब्बो के अंदर भी संकेत दिया जा रहा था कि अगला स्टेशन आगरा छावनी है इसीलिए यात्री तैयार रहें। सात बजकर पच्चीस मिनट पर हम आगरा छावनी पहुच गए। यहाँ से बाहर निकले सुबह का नाश्ता करने। वहां पहले हम सभी ने पोहा खाया उसके बाद बाकी सब चाय पीने में व्यस्त हुए और हम छोले भटूरे खाने में। जब हम भठूरे ख़तम करके उठे तो उसी समय अथर्व जी का फ़ोन आया कि वो आगरा छावनी पहुच गए है। हमने उन्हें बाहर पार्किंग में बुलाया तो थोड़े ही समय बाद हम दोनों आमने सामने खड़े थे। हम सभी में रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश किया तो भोपाल शताब्दी प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर आ रही थी। हमने उसके साथ कुछ दृश्य कैद किये उसके बाद चल पड़े प्लेटफार्म क्रमांक 2 की तरफ। हम सभी लोग स्वचालित सीढ़ियों का उपयोग करके प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर आ गए अब यहाँ हमारे A अथर्व भाई के अंदर जोश जागा रैलफंनिंग का। निकाला कैमरा और चल पड़े फुट ओवर ब्रिज पर। यहाँ से दुरोन्तो स्किप का वीडियो लिए जिसके साथ ही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म 1 पर आ रही थी। उसके पश्चात सुचना मिली की पंजाब मेल 1 नंबर प्लेटफार्म पर ही आएगी इसीलिए कर्नाटका एक्सप्रेस के दृश्य देखने के बाद हम नीचे आ गए क्योकि उस समय तक पंजाब मेल भी आ चुकी थी। हम सभी लोगो ने अपना अपना स्थान ग्रहण किया।
अब आप हमें थोड़ा समय दे अगले भाग के लिए। उसमे हम बताएंगे कि कैसे हमने और अथर्व ने यात्रा के मजे लिए। हमारे सह यात्री कैसे थे हमने वीडियो कैसे लिए वगेरह वगेरह।

Translate to English
Translate to Hindi
Show AI Response

9 Public Posts - Fri Aug 18, 2017

3 Public Posts - Sat Aug 19, 2017

1 Public Posts - Tue Aug 22, 2017

33554 views
0

Aug 22 2017 (11:16)
Mridul^~
Mridul^~   46617 blog posts
Re# 2383050-28              
Kal subah
Translate to English
Translate to Hindi
Show AI Response

2 Public Posts - Tue Aug 29, 2017
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy