Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

पश्चिम रेलवे की शान, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस मेरी जान - Abdul Rehman

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 2957510
Posted: Jan 01 2018 (08:55)

10 Responses
Last Response: Jan 02 2018 (20:11)
General Travel
19223 views
17

★★
Jan 01 2018 (08:55)   SIKR/Sikar Junction (4 PFs)
guest   57 blog posts
Entry# 2957510               Past Edits
. नए साल में एशिया का पहला रेलवे कॉरिडोर शुरू हो जाएगा। इसकी लंबाई 1520 किमी रहेगी। दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर का 96 किमी का हिस्सा सीकर से गुजरेगा। इस ट्रैक के सहारे राज्य सरकार (डीएमआईसी) दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर डवलप करने जा रही है। डीएमआईसी का दावा है कि कॉरिडोर से 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। छोटी-छोटी फैक्ट्रियां डवलप की जाएगी। जहां से माल तैयार होकर नजदीकी कंटेनर डिपो के जरिए दिल्ली से मुंबई तक पहुंचाया जाएगा। यह डबल कंटेनर ट्रैक बनेगा। इससे माल गाड़ियों की रफ्तार पांच गुना बढ़कर 125 किमी प्रति घंटा तक हो जाएगी। कॉरिडोर से 9 राज्य जुड़ेंगे।
रेवाड़ी से लेकर गुजरात के इकबालगढ़ तक वाया रींगस, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर में ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। डाबला,
...
more...
भगेगा, श्रीमाधोपुर व रींगस क्रॉसिंग स्टेशन बनेंगे। वहीं पचार मलिकपुर में रेलवे कोच रखने की व्यवस्था की जाएगी। ट्रैक में दिल्ली-मुंबई के बीच एक भी रेलवे क्रॉसिंग नहीं होगी। क्रॉसिंग की जगह रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज बना रहा है। प्रोजेक्ट का काम जापान की सोल्जित व भारत की एलएंडटी द्वारा किया जा रहा है। फुलेरा और अटेली (रेवाड़ी) में बनने वाले बड़े माल गोदाम का जिले के लोगों को फायदा होगा। यहां माल लोड अनलोड किया जा सकेगा। नीमकाथाना के लोग 95 किमी दूर अटेली तथा श्रीमाधोपुर और रींगस इलाके के लोग 67 किमी दूर फुलेरा गोडाउन से जुड़ेंगे।

कॉरिडोर यूं खोलेगा रोजगार के दरवाजे
- ट्रैक के सहारे औद्योगिक विकास होने से नजदीकी कस्बों के लोगों को रोजगार मिलेगा।
-नीमकाथाना में माइनिंग व सीमेंट से जुड़े उद्योगों और कारोबार का विकास होगा।

- ट्रांसपोर्टर को काम मिलेगा। मैटेरियल पैकिंग आदि से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन से रींगस से रेवाड़ी का साढ़े तीन घंटे का सफर हो जाएगा आधा
रेवाड़ी से रींगस तक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन चलेंगी। रफ्तार 110 किमी. प्रति घंटा होगी। रेवाड़ी-नारनौल-जयपुर-रींगस होते हुए फुलेरा तक इस लाइन पर अभी फिलहाल डीजल इंजन 60 से 70 की स्पीड पर दौड़ते हैं। ट्रेन का विद्युतीकरण हो जाने के बाद यह स्पीड बढ़कर 110 से 130 किमी. प्रति घंटा हो जाएगी। इससे रेवाड़ी से रींगस तक के सफर में अब तक जहां साढ़े 3 घंटे लगते हैं वह सफर आधा हो जाएगा। अजमेर, गुजरात व महाराष्ट्र की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रींगस से होकर निकाला जाएगा।

Translate to English
Translate to Hindi

5 Posts

4407 views
1

Jan 01 2018 (15:49)
Diesel_Express^~
Diesel_Express^~   100826 blog posts
Re# 2957510-6              
Goods ke liye 120 kuch jayada nahi ho jayega ?
Translate to English
Translate to Hindi

4436 views
0

Jan 01 2018 (19:21)
~   317 blog posts
Re# 2957510-7              
Maalgaadi 115-20 bhut jyada ho gyi speed
Translate to English
Translate to Hindi

4478 views
1

Jan 02 2018 (07:03)
~   317 blog posts
Re# 2957510-8              
Jo b ho, development to hoga hi
Translate to English
Translate to Hindi

3953 views
0

Jan 02 2018 (19:29)
Ashu_IR~
Ashu_IR~   1448 blog posts
Re# 2957510-9              
Please do NOT add un-necessary tags to the blog. It affects blogging.
Translate to English
Translate to Hindi

6755 views
0

Jan 02 2018 (20:11)
guest   798 blog posts
Re# 2957510-10              
itna sara station kyu tag kiya ho bhai?
#spampost
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy