Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

For RailFans, seeing RAC-1/2/3 in Mumbai-UP Trains is more exciting than Election Results - rdb

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4210443
Posted: Jan 28 2019 (20:35)

5 Responses
Last Response: Jan 29 2019 (00:32)
General Travel
7557 views
1

Jan 28 2019 (20:35)   19334/Bikaner - Indore Mahamana Express | SIKR/Sikar Junction (4 PFs)
Cooldiv~
Cooldiv~   421 blog posts
Entry# 4210443            Tags   Past Edits
Super Hit Train
सीकर पहुंची महामना एक्सप्रेस, पहले दिन ही ट्रेन फुल होने से वेटिंग टिकट लेकर रवाना हुए 175 यात्री, 14 घंटे में पहुंचेंगे इंदौर
सीकर पहुंची महामना एक्सप्रेस, पहले दिन ही ट्रेन फुल होने से वेटिंग टिकट लेकर रवाना हुए 175 यात्री, 14 घंटे में पहुंचेंगे इंदौर
Dainik BhaskarJan 28, 2019, 06:36 AM IST
Sikar
...
more...
News - सीकर से लंबी दूरी की पहली ट्रेन महामना एक्सप्रेस सीकर स्टेशन से 175 यात्रियों के साथ रविवार को पहली बार इंदौर के लिए...
Sikar News - rajasthan news mahamna express reached sikar 175 passengers traveling with the waiting ticket due to full train on the first day will reach indore in 14 hours
सीकर से लंबी दूरी की पहली ट्रेन महामना एक्सप्रेस सीकर स्टेशन से 175 यात्रियों के साथ रविवार को पहली बार इंदौर के लिए रवाना हुई। पहले ही दिन ट्रेन फुल होने के कारण सीकर से सवार होने वाले 175 यात्रियों को वेटिंग टिकट ही मिल पाए। क्योंकि ट्रेन रवानगी के साथ बीकानेर से ही फुल रही। पहले दिन ट्रेन तय समय से 25 मिनट पहले सीकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई।
लोको पायलेट भगीरथ सिंह, को-पायलेट अरुण चौधरी, चीफ लोको इंस्पेक्टर अजय चौधरी ट्रैन गार्ड बीएल सरोज का स्वागत किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार महामना एक्सप्रेस तय समय शाम 6.20 बजे की बजाय 25 मिनट पहले शाम 5.55 बजे ही सीकर स्टेशन पहुंच गई। इसके बाद यात्रियों को लेकर अपने नियत समय शाम 6.30 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई। इससे पहले ट्रेन सुबह 4 बजे इंदौर से सीकर पहुंची थी। सूत्रों ने बताया कि पहले दिन यात्रियों की भारी भीड़ रही। लेकिन सीटें ना होने के कारण यात्रियों को आरक्षित टिकट की जगह वेटिंग टिकट ही मिली। पहले दिन सीकर स्टेशन से स्लीपर कोच में 70, द्वितीय व तृतीय एसी में 50 और अनारक्षित टिकट पर 55 यात्रियों ने सफर किया।
90 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
सीकर से लंबी दूरी की पहली ट्रेन इंदौर-बीकानेर वाया सीकर साप्ताहिक ट्रेन हर शनिवार दोपहर 3.05 बजे इंदौर से रवाना होकर रविवार को सुबह 4 बजे सीकर आकर फतेहपुर, चूरू, रतनगढ़ होते हुए सुबह 9.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद रविवार को बीकानेर से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर सीकर शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। सीकर से शाम 6.30 बजे इंदौर के लिए रवाना होकर सोमवार सुबह 8.44 बजे इंदौर पहुंचेगी। 16 कोच के साथ ट्रेन 90 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पर चल रही है। इनमें स्लीपर, सैकंड और थर्ड एसी के साथ जनरल बोगी शामिल है। इस ट्रेन में फ़र्स्ट एसी व पैंट्री कार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सीकर से इंदौर के बीच ये ट्रेन 690 किलोमीटर की दूरी पूरी करती है।
सीकर पहली बार इंदौर जानी वाली ट्रेन का स्वागत करते हुए।
नंगाड़े बजाकर किया रेल का स्वागत
इन्दौर से बीकानेर की महामना एक्सप्रेस का सीकर स्टेशन पर स्वागत किया गया। जयपुर मंडल रेल सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में महावीर पुरोहित, विनोद नायक, संतोष, बलबीर चौधरी, रामजीवन झाझुका समेत अन्य शहरवासियों ने फूल मालाओं से ट्रेन का स्वागत किया।
रींगस. रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का नंगाड़े बजाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एसएन पारीक, पवन शर्मा, ओमप्रकाश बिंवाल, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष महेश घोड़ेला, डा. भंवर सिंह ताखर आदि उपस्थित थे। फतेहपुृर. स्टेशन पर पूर्व चेयरमैन गफूर खां, मधुसूदन भिंडा, मुस्ताक नजमी, अख्तर खां, इक़बाल खां, प्रदीप पारीक, रमेश भोजक, आमीन खां,मोहम्मद अली मलकान आदि ने स्वागत किया।
सीकर से इंदौर का है ये किराया:
श्रेणी सामान्य किराया तत्काल
स्लीपर 365 465
थर्ड एसी 990 1305
द्वितीय एसी 1425 1845
अनारक्षित 195 --

Translate to English
Translate to Hindi

1 Posts

6118 views
0

Jan 28 2019 (21:45)
Jaipurjunction~
Jaipurjunction~   1916 blog posts
Re# 4210443-2              
Aur isme 3 ac ki coach badne padge sirf 2 coach h
Translate to English
Translate to Hindi

5967 views
0

Jan 28 2019 (22:08)
Cooldiv~
Cooldiv~   421 blog posts
Re# 4210443-3              
Return time me bje the bhai
Translate to English
Translate to Hindi

5963 views
0

Jan 28 2019 (22:23)
Jaipurjunction~
Jaipurjunction~   1916 blog posts
Re# 4210443-4              
Bhai mja toh tb aatha jab aatha jab raat ko really first run pe koi aatha welcome toh wo hotha per showoff krna h raat ko welcome dekhne k liye media nhi hothe
Translate to English
Translate to Hindi

5953 views
0

Jan 29 2019 (00:32)
Jaipurjunction~
Jaipurjunction~   1916 blog posts
Re# 4210443-5              
Bina kisi neta k bina kisi bade railway offical ki new track p first time chal gye
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy