Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

आम लोग: "रेल फैनिंग आती नहीं". RailFans: "रेल फैनिंग जाती नहीं" - Md Asif

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4438643
Posted: Sep 26 2019 (09:55)

61 Responses
Last Response: Jun 22 2020 (10:56)
1 Followers
Info Update
175397 views
6

Sep 26 2019 (09:55)   53616/Gaya - Jamalpur Fast Passenger (UnReserved) | SHC/Saharsa Junction (5 PFs)
KhagariaJn^~
KhagariaJn^~   63459 blog posts
Entry# 4438643            Tags   Past Edits
कोसीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा से भागलपुर और गया के लिए ट्रेन चल सकती है।
सहरसा-भागलपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन नई ट्रेन 15523/24 चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। वहीं गया-जमालपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (53616/15) का सहरसा तक विस्तार करने का भी प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इसके अलावा सहरसा-नई दिल्ली के बीच रोज ट्रेन चलाने के लिए प्रस्तावित रूट और समय सारिणी निर्धारित कर देने के लिए ईसीआर जोन को कहा गया है।
ट्रेनों का प्रस्ताव पूरी
...
more...
में रेलवे बोर्ड, सभी जोन और आईआरसीटीसी के अधिकारियों की बैठक में विचार विमर्श कर तैयार किया गया है। सहरसा से भागलपुर के लिए नई ट्रेन और गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन का सहरसा तक विस्तार के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव में सीपीटीएम ईसीआर, सीपीटीएम ईस्टर्न जोन और रेलवे बोर्ड के अधिकारी का हस्ताक्षर है। ईसीआर के सीपीटीएम ने कहा कि ट्रेनों के परिचालन के लिए प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अब तक मंजूरी नहीं मिली है।
ट्रेनों की प्रस्तावित समय सारिणी भी तैयार कर भेजा : सहरसा-भागलपुर नई ट्रेन और गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की प्रस्तावित समय सारिणी भी तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। प्रस्तावित समय सारिणी के मुताबिक सहरसा-भागलपुर एक्सप्रेस सहरसा से शाम 5.20 बजे खुलेगी और भागलपुर रात 10 बजे पहुंचेगी। मानसी शाम 6.47, खगड़िया शाम 6.57 और मुंगेर रात 8 बजे पंहुचेगी। भागलपुर से रात 12.10 बजे खुलेगी और सहरसा सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचेगी। मुंगेर रात 1.35, खगड़िया रात 3.28 और मानसी रात 3.40 बजे पंहुचेगी। सहरसा से सुबह 5.10 बजे खुली पैसेंजर ट्रेन गया दोपहर 2.20 बजे पहुंचेगी। मानसी 6.20, खगड़िया 6.54, मुंगेर 7.45, जमालपुर 8 बजे, कियूल 9.45 और मानपुर 2.03 बजे पहुंचेगी। गया से शाम 3 बजे खुलेगी और रात 1.15 बजे सहरसा पहुंचेगी।
गया पहुंचना हो जाएगा आसान
गया के लिए ट्रेन चलने के बाद पिंडदान देने और तर्पण करने को गया पहुंचने आसान हो जाएगा। कोसी क्षेत्र के लोगों का राजगीर पहुंचना भी आसान हो जाएगा।
कोसी क्षेत्र का अंग प्रदेश से हो जाएगा सीधा संपर्क
भागलपुर के लिए ट्रेन चलने के बाद कोसी क्षेत्र का अंग प्रदेश से सीधा संपर्क हो जाएगा। बाबानगरी देवघर जाने के लिए जल भरने को सुल्तानगंज पहुंचने में सहूलियत होगी। रेल के रास्ते सिल्क का कारोबार सिल्क सिटी से कोसीवासी कर पाएंगे।

Translate to English
Translate to Hindi

15 Public Posts - Thu Sep 26, 2019

2 Public Posts - Sat Sep 28, 2019

1 Public Posts - Tue Oct 01, 2019

1 Public Posts - Tue Oct 08, 2019

11 Public Posts - Wed Oct 09, 2019

10 Public Posts - Thu Oct 10, 2019

8905 views
2

Oct 10 2019 (18:33)
PURVANCHALEXPRE~
PURVANCHALEXPRE~   4337 blog posts
Re# 4438643-41               Past Edits
Deoghar village hota if JH Nahi banta to Avi yedi apko Kahi rehna hai to deoghar better hai harek filed Mae Bhagalpur se And sirf population k hisab SE city village mat boliye waise to Bangladesh Bihar se vi chota hai population check kijiye Kitna hai iska matlab yeh Nahi Bangladesh Mae sirf megacity hai
Aur Bihar Ka sirf Patna, least population basic facilities jyada ho
Translate to English
Translate to Hindi

1 Public Posts - Fri Oct 11, 2019

1 Public Posts - Tue Dec 31, 2019

5 Public Posts - Sun Jun 21, 2020

13 Public Posts - Mon Jun 22, 2020
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy