Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

दौड़ती है हिमालय तट से सागर, हमसफ़र हर राह पर, हवाई जहाज़ों को त्याग कर, करो अक्सर, भारतीय रेल में सफर. - Arpit P

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 56652
Posted: Jul 07 2010 (18:15)

No Responses Yet
532 views
0

Jul 07 2010 (18:15)  
 
Bhudev Awana-Noida
Bhudev Awana-Noida   6 blog posts
Entry# 56652              
तत्काल सेवा में आसानी से मिल सकेंगे ई टिकट
Jul 07, 01:26 am
बताएं
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता : अब यात्रियों को आईआरसीटीसी द्वारा संचालित तत्काल सेवा की ई टिकट आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। रेल मंत्रालय ने तत्काल सेवा के तहत एजेंटों द्वारा सुबह आठ से नौ बजे तक ई टिकटों की ब्रिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यात्रियों की शिकायत
...
more...
के बाद लिए गए इस फैसले को जल्द लागू किया जाएगा।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, काफी समय से यात्रियों की शिकायतें मिल रही थी कि सुबह आठ बजे से तत्काल सेवा शुरू होने के साथ ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैंग हो जाती है। इससे एजेंट तत्काल की सारी ई टिकटें बुक कर लेते हैं। वहीं उन्हें तत्काल सेवा के तहत ई टिकट नहीं मिल पाता है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
देश भर में प्रतिदिन करीब 10 लाख टिकटों की बुकिंग होती है। इनमें से करीब 35 फीसदी बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होती है। आईआरसीटीसी के निदेशक स्तर के अधिकारी ने कहा कि रेल मंत्रालय के इस फैसले को अमल में लाया जाएगा। इधर, रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेल प्रशासन ने यात्रियों को परेशानियों को मद्देनजर यह फैसला किया है। इस फैसले के तहत रेलवे ने वेब सर्विस एजेंट सुबह आठ से नौ बजे तक तत्काल सेवा के तहत टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध जल्द लागू किया जाएगा। हालांकि यह फैसला अभी अस्थायी रूप से लागू किया जाएगा। यात्रियों को सुविधा होने पर इस व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy