क्रासर- रेलवे खरीदकर देगा तिरंगा, खर्च होंगे करीब लाख 13 से 15 अगस्त तक
जमशेदपुर। अरविंद सिंह
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रेल आवासों का नजारा कुछ अलग होगा। हर रेलकर्मी के घर तिरंगा फहरेगा। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे 11 लाख 81 हजार 550 रुपये खर्च करेगा। हर तिरंगा रेलवे की ओर से ही उन्हें खरीदकर दिया जाएगा। इसका लाभ मंडल के 23 हजार 631 रेलकर्मियों को मिलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा के लिए दक्षिण-पूर्व जोन से 27 जुलाई को जारी आदेश चक्रधरपुर...
more... मंडल में आया है, जिससे 13 से 15 अगस्त तक चक्रधरपुर मंडल के 63 स्टेशनों पर कार्यरत हर रेलकर्मी के घर तिरंगा लहरा सके। हालांकि, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर रेलवे के कार्यालयों में 18 जुलाई से तिरंगा हर अधिकारी के टेबल पर तिरंगा मौजूद है। जानकारी के अनुसार झारखंड के रांची रेल मंडल और सीनी रेलवे वर्कशाप से जुड़े कर्मचारियों को भी तिरंगा दिया जाएगा। इससे रांची रेल मंडल में 7236 कर्मचारियों पर 3 लाख 61 हजार 800 रुपये जबकि सीनी वर्कशॉप के 1189 कर्मचारियों पर 59 हजार 450 रुपये खर्च िकये जाएंगे। वहीं, बोकारो व चांडिल में कार्यरत रेलकर्मियों को आद्रा मंडल और घाटशिला, चाकुलिया और धालभूमगढ़ स्टेशन के रेलकर्मियों को खड़गपुर मंडल रेलवे तिरंगा मुहैया कराएगा। रेलवे बोर्ड निदेशक स्थापना विभाग हरीश चंद्र ने रेलकर्मियों से आह्वान किया है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अपने आवासों पर तिरंगा फहराने के साथ अन्य पड़ोसियों को भी घरों पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित करें। इससे धनबाद मंडल भी राज्य के विभिन्न शहरों की रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मियों के माध्यम से लाखों घर में तिरंगा फहरवाएगी।
सीनियर डीसीएम मनीष पाठक का कहना है कि रेलकर्मियों को आजादी का महत्व से अवगत कराने के लिए इसका आयोजन किया गया है। सुविधा के लिए रेलवे उन्हें तिरंगा मुहैया कराएगा।