Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

कोशी का प्रवेश द्वार — मानसी जं० - Prabhat Sharan

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 1421765
Posted: Apr 08 2015 (09:27)

8 Responses
Last Response: Apr 12 2015 (13:37)
General Travel
8320 views
5

Apr 08 2015 (09:27)   GKP/Gorakhpur Junction (10 PFs)
 
Sandyrockers~
Sandyrockers~   2279 blog posts
Entry# 1421765            Tags   Past Edits
NEXT »
इसी माह दौड़ेगी गोरखपुर से छपरा तक विद्युत ट्रेन

Tue, 07 Apr 2015 10:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे में पैच डबलिंग (दोहरीकरण) के बाद विद्युतीकरण का कार्य
...
more...
तेज गति से चल रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जून तक लखनऊ से छपरा तक बिजली की ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। फिलहाल, गोरखपुर से भटनी तक 65 किमी रेल खंड का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। 20 से 25 अप्रैल तक रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) इस रूट का निरीक्षण कर सकते हैं। इस माह के अंत तक गोरखपुर से छपरा तक विद्युत ट्रेन दौड़ने लगेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे में बाराबंकी से छपरा तक लगभग 425 किमी रेल खंड का विद्युतीकरण होना है। वाराणसी मंडल में भटनी से छपरा 115 किमी रेल खंड का विद्युतीकरण पिछले वर्ष से ही पूरा हो गया। इस रूट पर मालगाड़ी चल रही हैं। अब गोरखपुर से भटनी 65 किमी रूट का भी विद्युतीकरण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलते ही छपरा से गोरखपुर तक बिजली की ट्रेन दौड़ने लगेंगी। अब बचा लखनऊ मंडल का कार्य। यहां भी बाराबंकी से गोंडा रूट पर विद्युतीकरण हो चुका है। मालगाड़ियां चल रही हैं। बाकी, गोंडा से गोरखपुर तक का कार्य भी जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लखनऊ से छपरा तक सीधे इलेक्ट्रिक गाड़ियां फर्राटा भरने लगेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन पर भी चार लाइनों पर विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। अन्य लाइनों पर भी तेजी से काम चल रहा है। हर हाल में जून तक बाराबंकी से छपरा तक का विद्युतीकरण पूरा कर लिया जाएगा। महाप्रबंधक राजीव मिश्र के दिशा- निर्देश में गोरखपुर से गोंडा रूट पर चल रहे कार्य को भी तेज कर दिया गया है। गोरखपुर से भटनी रूट के सीआरएस निरीक्षण के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। निरीक्षण के बाद विद्युत ट्रेनों के लिए लाइन खुल जाएगी। यहां जान लें कि वर्ष 2008 में तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने विद्युतीकरण की घोषणा की थी। 2012 तक लगभग 600 करोड़ में पूरा होने वाली यह परियोजना के लिए रेलवे को करीब 800 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। फिलहाल, सेंट्रल आर्गनाइजेशन फार रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने टाटा प्रोजेक्ट को विद्युतीकरण का कार्य सौंपा है।
---
मिलेगी राहत,
- रेलवे के खर्च में आएगी कमी।
- पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलेगा।
- समय की बचत होगी, ट्रेनें बढ़ेंगी।
- स्टेशनों पर बिजली की व्यवस्था।
- तेल से संभावित दुर्घटनाएं खत्म।

Translate to English
Translate to Hindi

3 Posts

3122 views
2

Apr 08 2015 (11:19)
Sandyrockers~
Sandyrockers~   2279 blog posts
Re# 1421765-4              
Gkp station par platform 4,5,6,7,8,9 electrified nahi huye hai.aur kaam dekhkar to lagta hai ki kam se kam 6 month ka time aur lagega so we can see wappies in 2016 only
Translate to English
Translate to Hindi

4878 views
1

Apr 12 2015 (13:23)
Raju Sharma   602 blog posts
Re# 1421765-5              
100% sahi
Translate to English
Translate to Hindi

4712 views
1

Apr 12 2015 (13:24)
Raju Sharma   602 blog posts
Re# 1421765-6              
Wait for 1 year more to wap
Translate to English
Translate to Hindi

4630 views
0

Apr 12 2015 (13:28)
TheRailMail^~
TheRailMail^~   56723 blog posts
Re# 1421765-7              
wo sab baad mai ho jayega..lekin pta nhi abhi ku nahi kar rhe bad mai project ki lagat badh jayegi.... aur 3-4 pf se jaade train nhi jayengi eloco pe.
Translate to English
Translate to Hindi

4751 views
1

Apr 12 2015 (13:37)
Raju Sharma   602 blog posts
Re# 1421765-8              
Asli baat ye hai ki abhi kuch hona nahi hai keval logo ko dilasa dene ke liye bol diya hai ki 4 platform ho gaye hai jaldi wag challenge. Bas intezar karo.
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy