Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

Railgarion ki Devi, Nanda Devi AC ko pranaam - Sunaina Malhotra

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 1849670
Posted: May 16 2016 (14:24)

3 Responses
Last Response: May 16 2016 (15:47)
General Travel
8457 views
3

May 16 2016 (14:24)  
 
Sanjay Kumar
Sanjay Kumar   13 blog posts
Entry# 1849670               Past Edits
अस्सी चुटकी नब्बे ताल, रगड़ के खैनी मुँह में डाल... फिल्मों के गाने आमजन को बहुत ही प्रभावित करते हैं। खैनी, गुटखा खाने वाले लोग तो बड़े ही शान से खाते हैं और गंदगी भी करने में कोई कोताही नहीं बरतते हैं। यह झुठी शान ही हमारे देश के हर सरकारी दफ्तरों के सीढ़ियों, ऐतिहासिक इमारतों, ट्रेनों में लगे पंखे के ऊपर, इत्यादि जगहों को गंदा कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र का नाम बदनाम हो रहा है।
गाड़ी संख्या 13257-58/जनसाधारण एक्सप्रेस, नाम सुनने से ही मालूम पड़ता है कि किस वर्ग के लोग इन ट्रेनों में सफर करते हैं। इस ट्रेन की एक खासियत यह भी है कि इनमें सभी डिब्बे साधारण मतलब बैठकर सफर करने वाले हैं। अगर
...
more...
शयनयान श्रेणी में जगह न मिले तो यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प है, जिसमें मजबूरी में मध्यम वर्ग के लोग भी सफर करते हैं। मुझे भी तत्काल टिकट पुष्ट न होने पर एक सप्ताह पहले इस ट्रेन में सफर करने का मौका मिला। आनंदविहार में मैं ऊपर के शायिका पर बैठ गया, ट्रेन का डिब्बा इतना भरा हुआ था कि आराम से लोग बैठे हुए थे; और मैं भी रात में पूरे इत्मीनान से सोकर सफर किया और साधारण किराया में शयनयान श्रेणी का आनंद उठाया। हाँ, भले ही गद्दीदार शायिका नहीं थी लेकिन सोकर के जाना ही मेरे लिए काफी था।
ट्रेनों में सफर के दौरान बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकु, जर्दा, गुटखा, लोग खुब खाते हैं और गंदगी भी खुब करते हैं। साफ-सफाई के लिए पूरे भारत में स्वच्छ भारत अभियान भी चलाया जा रहा, लेकिन इन मजदूर वर्गों को समझाना एक भैंस के आगे बिन बजाने के समान है। हाँ, अब तो ट्रेन में मैंने देखा कि कूड़ेदान भी बना दिये गये हैं। फिर भी लोग खैनी खाकर पंखे के ऊपर ही डालते हैं।
इसके लिए आमजन जिम्मेदार तो है ही, साथ-साथ उन सफाई कर्मचारियों की भी लापरवाही है, जो सफाई करने पर ध्यान ही नहीं देते। ये तस्वीरें हकीकत बयान कर रही है कि किस तरह ट्रेन में गंदगी फैली है और लोग सिगरेट के डिब्बे, खैनी के पन्नी किस तरह पंखे के भीतर ठूँस रखा है।
संकलनः संजय कुमार

Translate to English
Translate to Hindi

3833 views
2

May 16 2016 (14:28)guest
Re# 1849670-1              
isme govt ki bhi galti hai.. govt ko gutkha per tax milta hai .. agar govt train aur station per gutkha ban ker de to ye problem solve ho jayegi..
gujrat govt banned even alcohol and after that gujrat me crime bahut kam ho gaya.
Translate to English
Translate to Hindi

5013 views
0

May 16 2016 (14:57)
Mridul^~
Mridul^~   46710 blog posts
Re# 1849670-2              
General coaches me dustbin ni hote,
I think ye logo ka nahi railway ka fault he,
polythin idhar udhar fekne ki bajaay ek thikaane lgane me koi buraai nahi bas Railway ke safai karmiyo ko anjaam tak pahuchana chaaahiye.
Gutakha khane par punishment charge bdana chaahiye.
Translate to English
Translate to Hindi

2477 views
1

May 16 2016 (15:47)
Railfan_bihari
Railfan_bihari   5266 blog posts
Re# 1849670-3              
@1849670-1  @guest
Correct..jab tak gutkha,paan masala,khaini par ban nahi lagega Bharat kabhi swacch ho hi nahi sakta..
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy