Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

रेलफैनों को आता है ज़िन्दगी का मज़ा लेना

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 1999147
Posted: Sep 22 2016 (17:33)

8 Responses
Last Response: Sep 24 2016 (13:09)
Info Update
18302 views
1

Sep 22 2016 (17:33)   12962/Avantika SF Express (PT) | INDB/Indore Junction (6 PFs)
 
anking
anking   44 blog posts
Entry# 1999147            Tags  
इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का काम जून में हो सकता है शुरू, सर्वे महीनेभर में
Bhaskar News Network | Sep 12, 2016
इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का अंतिम सर्वे 5 अक्टूबर तक शुरू हो सकता है। इसके लिए भुसावल की एक कंपनी को टेंडर जारी हुआ है। छह माह तक 500 से ज्यादा कर्मचारी सर्वे करेंगे। इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड के पास जाएगी। हालांकि प्रस्ताव पहले नीति आयोग के पास जाएगा। संभावना है जून तक रेल लाइन का काम शुरू हो जाएगा। चार साल में काम पूरा करने का टारगेट है, लेकिन जानकारों का कहना
...
more...
है 2025 से पहले यह काम पूरा हाेना संभव नहीं है।
3.27करोड़ सर्वे पर खर्च होंगे
500से ज्यादा कर्मी यह काम करेंगे
367किमी लंबी रेल लाइन
कैसे होगा सर्वे
सर्वे में रेल लाइन के बीच आने वाली जमीन, बाधक निर्माण, कृषि भूमि, स्टेशनों के बीच की दूरी, सिग्नल, दूरसंचार, बिजली लाइनों की स्थिति आदि की विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। स्टेशनों का निर्माण, ब्रिज, नदी-नाले आदि का भी सर्वे होगा। इस पर 3 करोड़ 27 लाख खर्च होंगे। रेल मंत्रालय इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। 367 किमी लंबी इस लाइन पर तीन हजार करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। सूत्रों के मुताबिक अभी तक रेलवे किसी भी प्रोजेक्ट के लिए एकमुश्त बड़ी राशि जारी नहीं करता था लेकिन अब बड़े प्रोजेक्ट पर 40 से 50 करोड़ रुपए तक जारी करना शुरू किया है। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज मराठे का कहना है सर्वे शुरू हो रहा है, इसलिए उम्मीद है कुछ ही माह में काम भी शुरू हो जाएगा। हम लगातार अफसरों से अपडेट ले रहे हैं।
मुख्य काम शुरू होने में लगेगा समय
इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का सर्वे महीनेभर में शुरू हो जाएगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया नीति आयोग भी पूरी करेगा। मुख्य काम शुरू होने में सालभर का वक्त लगना संभव है।
- नागेश नामजोशी, वरिष्ठ रेलवे विशेषज्ञ, सदस्य उच्च स्तरीय कमेटी
महू-ओंकारेश्वर रेल लाइन का जीएम आज करेंगे निरीक्षण
इंदौर | पश्चिम रेलवे के जीएम जीसी अग्रवाल 12 सितंबर को महू से ओंकारेश्वर के बीच रेल लाइन का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट के तकनीकी बिंदुओं को समझेंगे। 13 सितंबर को वे लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ बैठक में इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे। 2008 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का काम कछुआ गति से चल रहा है जिसे बढ़ाने के संबंध में अन्य अफसरों से राय ली जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट 2021 तक पूरा होने की संभावना कम है क्योंकि इसमें कई तकनीकी दिक्कतें हैं। इन्हें दूर करने के संबंध में बात की जाएगी। धार-छोटा उदयपुर रेल लाइन को लेकर भी चर्चा होगी।
click here

Translate to English
Translate to Hindi

3 Posts

9457 views
1

Sep 22 2016 (20:49)
mh39~
mh39~   1139 blog posts
Re# 1999147-4              
मनमाड इन्दोर रेल लाईन को successful करना हो तो गूना से झासी के बीच नयी रेल लाईन बनानी पडेगी. जिससे मुम्बैई पूणे से कानपूर जाणे के लिये via इन्दोर shortcut बनेगा
Translate to English
Translate to Hindi

9242 views
1

Sep 22 2016 (22:26)
mh39~
mh39~   1139 blog posts
Re# 1999147-5              
नरडाना धूलिया मनमाड लाईन शूरू होणे के बाद okha rmm exp और adi banglore exp को divert करके via nardana, dhuliya, manmad से चलाया जा सकता है जिससे 120km का distance कम हो जायेगा
Translate to English
Translate to Hindi

12549 views
1

Sep 24 2016 (12:42)
anking   44 blog posts
Re# 1999147-6              
Thanks...vishal !
aapne kaafi mahatvapurna info yaha share ki hai
Manmad Indore Rail line k liye social media par jeetna jyada demand badehga utna sarkar usse teji se complete karne mein jootegi.
Agar ho sake toa aap hume Twitter par @ManmadIndorRail ko follow kar k Manmad Indore Rail line ke prati yatriyon mein jagrukata badhane me sahayog karein.
Thanks
...
more...

@ManmdIndorRail

Translate to English
Translate to Hindi

9151 views
0

Sep 24 2016 (13:08)
mh39~
mh39~   1139 blog posts
Re# 1999147-7              
done
Translate to English
Translate to Hindi

9163 views
3

Sep 24 2016 (13:09)
mh39~
mh39~   1139 blog posts
Re# 1999147-8              
ये line हमारे खेत से जा रही है पर मेरा इस line को पुरा समर्थन है
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy