Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

Railgarion ki Devi, Nanda Devi AC ko pranaam - Sunaina Malhotra

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4670498
Posted: Jul 17 2020 (01:22)

28 Responses
Last Response: Jul 21 2020 (15:40)
Info Update
83665 views
11

Jul 17 2020 (01:22)   14116/Prayagraj - Dr. Ambedkar Nagar Express (PT)
NiteshMakwana~
NiteshMakwana~   326 blog posts
Entry# 4670498            Tags   Past Edits
झांसी. खजुराहो से इंदौर के बीच चलने वारी एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने प्रयागराज (इलाहाबाद) तक विस्तार दे दिया है. साथ ही, एक्सप्रेस ट्रेन का आने-जाने का समय भी निर्धारित कर दिया. इस ट्रेन के चलने से बुंदेेलखंड के निवासियों को महाकाल की नगरी उज्जैन व संगम नगरी प्रयागराज जाने के लिए नई ट्रेन उपलब्ध हो जायेगी. यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी.

ट्रेन संख्या 14115 खजुराहो-प्रयागराज रात में 11.25 बजे खजुराहो से प्रयागराज के लिए रवाना होगी. 12.30 बजे महोबा आएगी. बांदा, चित्रकूट होते हुए सुबह 6 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.
...
more...
प्रयागराज से अपराह्न करीब 3.20 बजे चलकर 8.15 बजे महोबा और रात में 9.20 बजे खजुराहो पहुंचेगी. प्रयागराज के लिए एक भी एक्सप्रेस ट्रेन न होने से इलाहाबाद हाईकोर्ट मुकदमों की पैरवी के लिए आने-जाने वाले वादकारियों को भारी दिक्कत थी. बसों से जाने के बाद भी लोग अदालत के समय नहीं पहुंच पाते थे. अब बुंदेलखंड के लोगों को समय से प्रयागराज पहुंचने के बाद समय से ही इसी एक्सप्रेस ट्रेन से काम निपटाने के बाद लौट सकेंगे.

एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और सोमवार को प्रयागराज के लिए संचालित होगी. झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन का समय और दिन निर्धारित कर दिया गया है. ट्रेनों के ट्र्रैक पर चलने के बाद खजुराहो-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो जाएगी.

यह रहेगा टाइमिंग

यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन नए नंबर 14116/14115 प्रयागराज-डॉ आंबेडकरनगर-प्रयागराज एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया वर्तमान में सभी नियमित गाडिय़ों का परिचालन बंद है. जैसे ही नियमित गाडिय़ों का परिचालन शुरू होगा. इस ट्रेन के फेरे शुरू हो जाएंगे. इसके आरंभ होने से यात्रियों को इंदौर और उज्जैन से प्रयागराज जाने के लिए एक नई गाड़ी मिल जाएगी.गाड़ी संख्या 14116 प्रयागराज-डॉ. आंबेडकरनगर एक्सप्रेस प्रति मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 3.20 बजे प्रयागराज से चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन (सुबह 7.20/7.30), फतेहाबाद(सुबह 8.8/8.10), इंदौर(सुबह 8.50/9.00) होकर गाड़ी चलने के दूसरे दिन सुबह 9.45 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14115 डॉ. आंबेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस प्रति सोमवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को डॉ. आंबेडकर नगर से सुबह 11.15 बजे चलकर इंदौर (सुबह 11.50/12.00), फतेहाबाद (दोपहर 12.50/12.52) उज्जैन (दोपहर1.25/1.35) होते हुए दूसरे दिन सुबह 6 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

ट्रेन का दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, सांची, विदिशा, बीना, ललितपुर, टिकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर जं., शंकरगढ़ और नैनी स्टेशनों पर ठहराव दिया है. इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, सात स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे.

Translate to English
Translate to Hindi

37 Posts

34726 views
0

Jul 20 2020 (13:52)
NiteshMakwana~
NiteshMakwana~   326 blog posts
Re# 4670498-38              
Puri journey Diesel loco sang rahegi
Translate to English
Translate to Hindi

34991 views
0

Jul 20 2020 (13:53)
NiteshMakwana~
NiteshMakwana~   326 blog posts
Re# 4670498-39              
Ha bhai wo Train band
Translate to English
Translate to Hindi

32357 views
0

Jul 21 2020 (15:32)
Krishna.Kushwaha^~
Krishna.Kushwaha^~   2734 blog posts
Re# 4670498-40              
Waise NCR toh bharshak prayas mein tha uss time Veernagana aur ALD Indore spl ko regular karne mein. But Patronage ke maamle mein accha nahi kar payi.
Translate to English
Translate to Hindi

45018 views
2

Jul 21 2020 (15:39)
Krishna.Kushwaha^~
Krishna.Kushwaha^~   2734 blog posts
Re# 4670498-41              
Koi kasar nahi chhodi thi publicity mein 😅
Translate to English
Translate to Hindi

32330 views
0

Jul 21 2020 (15:40)
TrainJunction   29 blog posts
Re# 4670498-42               Past Edits
Bha iij information mile isliye kiya haii
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy