Search Forum
Blog Entry# 5364184
Posted: Jun 02 2022 (05:25)
No Responses Yet
No Responses Yet
भारतीय रेलवे (Indian Railways) को समय-समय पर रेलवे ट्रैक का मेंटेनेंस करना पड़ता है। कई बार यह मेंटेनेंस रूटीन होता है, तो कई बार किसी तकनीकी खराबी को सही करने के लिए ऐसा करना होता है। ऐसी स्थिति में भारतीय रेलवे (Indian Railway News) पहले से ही एक नोटिफिकेशन जारी कर के इसकी सूचना देता है। जब कभी ऐसी कोई एक्टविटी होती है तो कुछ ट्रेनें रद्द होती हैं तो कुछ का समय या रास्ता बदला जाता है। उत्तर रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए सूचना दी है कि लखनऊ मण्डल के खेतासराय स्टेशन (Khetasarai Station) पर रेल लाइन संबंधित कार्य के चलते दिनांक 01.06.2022 से 07.06.2022 तक 7 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है। इसके चलते कुछ रेलगाडियां अस्थाई रूप से प्रभावित रहेंगी।