Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

12263/64 Pune - H. Nizamuddin AC Duronto - यह है पुणेकर वालों की राजधानी जिसका speed है सबसे Great, नहीं पहुंची है अब तक अपने लक्ष्य स्थान पर Late. - Sahil Khandare

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 5416146
Posted: Jul 17 2022 (14:07)

3 Responses
Last Response: Jul 17 2022 (22:29)
Rail News
87939 views
0

Jul 17 2022 (14:07)   कमाई बढ़ाने के लिए मालगाड़ी दौड़ाने पर जोर, यात्री ट्रेनें बढ़ाने से परहेज

SGRFC^~   119 news posts
Entry# 5416146   News Entry# 492552         Tags   Past Edits
SECR का सबसे ज्यादा focus माल ढुलाई पर पैसेंजर ट्रेनों पर नही
#Shame_On_You_SECR

1 Public Posts - Sun Jul 17, 2022

80669 views
1

Jul 17 2022 (15:18)
MAREECH_HA1NKS~
MAREECH_HA1NKS~   2310 blog posts
Re# 5416146-2              
कमाई बढ़ाने के लिए मालगाड़ी दौड़ाने पर जोर, यात्री ट्रेनें बढ़ाने से परहेज
जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज : लम्बी दूरी की ट्रेनें तो दूर मंडला-बालाघाट तक रोजाना सीधी ट्रेन सेवा से ना जुड़ सके

जबलपुर . जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया ब्रॉडगेेज की दक्षिण पूर्व मध्य रेल (बिलासपुर जोन) से दूरी शहर और अंचल के यात्रियों पर भारी पड़ रही है। यह रेलवे ट्रैक दपूमरे के आखिरी छोर में
...
more...
है। यहां बिलासपुर जोन यात्री ट्रेन दौड़ाने से ज्यादा मालगाड़ी चलाने में दिलचस्पी ले रहा है। इससे महाकोशल के पिछड़े इलाकों को जोडऩे वाले इस रेलरूट का फायदा अंचल की आबादी को नहीं मिल पा रहा है। नैरोगेेज के ब्रॉडगेज में बदलने के बाद ट्रेनों की संख्या बढऩे के बजाय घट गई है। विद्युतीकृत रेलपथ बनने के बाद भी लोग आवाजाही के लिए यात्री बसों का मोटा किराया चुकाने मजबूर है। ब्रॉडगेज बनकर दो साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। दपूमरे ने अभी तक एक अदद सीधी नियमित ट्रेन जबलपुर-गोंदिया के बीच शुरू नहीं की है।

छह में जबलपुर जोन की चार ट्रेन

जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया और नैनपुर-मंडला फोर्ट रेलमार्ग पर दपूमरे का नियंत्रण है। इसके बावजूद दपूमरे एक अदद पैसेंजर ट्रेन इस ट्रैक पर चला रहा है। वह भी जबलपुर तक नहीं आती है। ये ट्रेन गोंदिया-नैनपुर के बीच सीमित है। जबिक यात्रियों की जरुरत पर पश्चिम मध्य रेल (जबलपुर जोन) दपूमरे के जबलपुर-गोंदिया ट्रैक पर चार ट्रेन दौड़ा चुका है। इसमें दो नियमित पैसेंजर और दो साप्ताहिक ट्रेन शामिल है।

अभी स्थिति : हर दिन नहीं है गाड़ी

- जबलपुर-नैनपुर-चिरईडोंगरी के बीच प्रतिदिन दो पैसेंजर ट्रेन।

- गोंदिया-बालाघाट-नैनपुर के बीच प्रतिदिन एक पैसेंजर ट्रेन है।

- जबलपुर-चांदाफोर्ट-जबलपुर सुपरफास्ट मंगल, गुरु, शुक्रवार को।


- गया-चेन्नई 12389 एक्सप्रेस रविवार को संचालित होती है।

- रीवा-इतवारी 11754 एक्सप्रेस सोम, बुध और शनिवार को है।

- इतवारी-रीवा 11753 एक्सप्रेस बुध, शुक्र और रविवार को है।

- चेन्नई-गया 12390 एक्सप्रेस बुधवार को संचालित होती है।

जबलपुर से जुड़ाव, लगातार कर रहे मांग

जबलपुर संभागीय मुख्यालय है। मंडला और बालाघाट जिले से बड़ी संख्या में लोग पढ़ाई, उपचार, रोजगार, कारोबार, न्यायालीय कार्य के सिलसिले में आते-जाते है। बालाघाट, गोंदिया तक रिश्तेदारी में भी लोगों का आना-जाना रहता है। मंडल और बालाघाट के रास्ते में ज्यादातर गरीब और पिछड़ी आबादी के गांव है। आवाजाही में सुविधा के लिए जबलपुर-गोंदिया और जबलपुर-मंडला के बीच नियमित सीधी मैमू/इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे है।

prashant gadgil

Translate to English
Translate to Hindi

1 Public Posts - Sun Jul 17, 2022
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy