Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

DC Line - ये आग का दरिया पार कर पाना नहीं था आसान ...पर धनबादवासियों के इरादे हैं चट्टान.... चलाकर रहेंगे इसपर रेल गाड़ी महान... - Niket Karan

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 5911786
Posted: Dec 15 2023 (11:29)

3 Responses
Last Response: Jan 07 (10:56)
General Travel
319416 views
5

Dec 15 2023 (11:29)   12139/Sewagram SF Express (PT) | NIR/Nainpur Junction (5 PFs)
SGRFC^~
SGRFC^~   2130 blog posts
Entry# 5911786            Tags   Past Edits
Demends by Balaghat MP

Facebook link click here

नई दिल्ली में लोकसभा के जारी शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री सम्माननीय श्री Ashwini Vaishnaw जी से भेंट कर लोकसभा क्षेत्र बालाघाट-सिवनी में
...
more...
विभिन्न आवश्यक रेल सुविधाओं के संबंध में जानकारी देकर निम्नांकित आग्रह किया.....

1) पूर्व में किए गए आग्रहानुसार चिरईडोंगरी मलाजखंड नवीन रेल मार्ग निर्माण की स्वीकृति।

2) सिवनी-कटंगी नवीन रेल मार्ग के हो चुके प्रारंभिक सर्वे उपरांत स्वीकृति।

3) नैनपुर-सिवनी-छिंदवाड़ा-आमला-नागपुर रेलखंड के दोहरीकरण की स्वीकृति।

4) जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया रेलखंड के दोहरीकरण की स्वीकृति।

5) नागपुर मंडल के बड़े केंद्र नैनपुर जंक्शन को विकसित कर कॉड लाईन, वॉशिंग पिट सहित अन्य सुविधाओं को विकसित करने विषयक।

6) बालाघाट से नागपुर के मध्य यात्रीसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बालाघाट-कटंगी-तिरोड़ी-तुमसर-इतवारी के मध्य सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विषयक।

7) जबलपुर-नैनपुर-सिवनी-छिंदवाड़ा-इतवारी के मध्य सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विषयक।

8) रामटेक-सिवनी-गोटेगांव/शिकारा (नागपुर-सिवनी-जबलपुर) रेल लाईन निर्माण की स्वीकृति।

9) लखनऊ से जबलपुर के मध्य संचालित चित्रकूट एक्सप्रेस को नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया मार्ग पर 3 दिन तथा नैनपुर-सिवनी-छिंदवाड़ा मार्ग पर 4 दिन विस्तारित करने विषयक।

10) छिंदवाड़ा-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस को सिवनी से प्रारंभ करने विषयक।

11) मुंबई-नागपुर के मध्य संचालित सेवाग्राम एक्सप्रेस को विस्तारित कर छिंदवाड़ा के रास्ते सिवनी-नैनपुर 3 दिन तथा तुमसर रोड-तिरोड़ी-कटंगी-बालाघाट के रास्ते नैनपुर तक 3 दिन चलाए जाने विषयक।

12) गोंदिया से बरौनी के मध्य संचालित बरौनी एक्सप्रेस को गोंदिया-दुर्ग-रायपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलमार्ग के बजाय गोंदिया-बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी रेलमार्ग पर स्थाई रूप से संचालित किए जाने की अनुमति जारी करने आवश्यक।

13) रायपुर-गोंदिया-बालाघाट-नैनपुर-सिवनी-आमला-बैतूल-इटारसी-भोपाल-उज्जैन होकर इंदौर सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विषयक।

इस यात्री सेवा से बालाघाट सिवनी मंडला सहित छिंदवाड़ा बैतूल के यात्रियों को काफी लाभ होगा।

14) 11753/11754 रीवा-इतवारी का स्टॉपेज घंसौर एवं लामता स्टेशन में तथा 11755/11756 रीवा-इतवारी व्हाया सिवनी छिंदवाड़ा तथा 11201/11202
शहडोल नागपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज घंसौर एवं केवलारी स्टेशन में करने विषयक।

उपरोक्त विषयों पर माननीय मंत्री जी को जानकारी देते हुए आग्रह किया कि क्षेत्र वासियों की मंशानुसार इन विषयों पर पूर्व में भी आग्रह किया जा चुका है।

चर्चा के दौरान माननीय रेल मंत्री जी द्वारा सभी विषयों पर शीघ्र यथासंभव कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

@followers PMO India Ministry of Railways, Government of India

Translate to English
Translate to Hindi

26427 views
0

Jan 04 (21:29)
Aniruddhachowdhury
Aniruddhachowdhury   28 blog posts
Re# 5911786-1               Past Edits
My demand itwari rewa express via gondia mai tirora tumsar road dena chahiye
Translate to English
Translate to Hindi

24925 views
1

Jan 07 (09:33)
PramodBhandari~
PramodBhandari~   700 blog posts
Re# 5911786-2              
रेलवे द्वारा रतलाम बदनगर फतेहाबाद चंद्रावटीगंज भोपाल होकर
अजमेर से हैदराबाद,तिरुपति विजयवाड़ा नागपुर के लिए उर्स स्पेशल ट्रेनों के संचालन किया जाता रहा है लेकिन
रतलाम उज्जैन् भोपाल नागपुर वाया फतेहाबाद ट्रेक पर 1 भी नियमित एक्सप्रेस 7 पेसेंजर ट्रेन का संचालन नही किया जा रहा है
ऐसा क्यू ? जबकि इस मार्ग के उपयोग करने से रतलाम मे होने
वाला
...
more...
रिवर्सल (इंजिन की दिशा परिवर्तन) बच सकता है.

Translate to English
Translate to Hindi

23339 views
0

Jan 07 (10:56)
Member115207AKA281110~
Member115207AKA281110~   1423 blog posts
Re# 5911786-3              
1. is impossible as it passes via Kanha NP.
2. very possible 51 kms line.
3. very possible & needed.
4. very possible & needed.
5. very possible & needed.
6.
...
more...
very possible & needed.
7. very possible & needed.
8. is impossible as it passes via Bhander WLS.
9. not needed as of now.
10. extension to Mandla Fort needed.
11. extension to Mandla Fort needed.
12. not needed as of now.
13. very possible & needed.
14. very possible & needed.

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy