Search Forum
Blog Entry# 5999028
Posted: Mar 15 (09:31)
No Responses Yet
No Responses Yet
Mar 15 (09:31) 12874/Jharkhand Swarna Jayanti Express (Via Barkakana) | CPU/Chopan (5 PFs)
CrazyTraveller~
CrazyTraveller~ 3541 blog postsपसही कला और करमा, उत्तर मध्य रेलवे के सोनभद्र-चुनार खंड में निर्मित दो नए स्टेशन हैं। इस भाग में सरसो ग्राम नामक एक नया स्टेशन भी बनाया जा रहा है जो सक्तेशगढ़ और मीरजापुर के लुसा के बीच में है। विशेषकर मालगाड़ियों के आवागमन में इससे सुविधा होगी। मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में भी सुधार होगा। अगड़ानंद आश्रम सरसो ग्राम स्टेशन से तीन किमी दूर होगा।रेलवे निर्माण विभाग का कहना है कि तीनों नए स्टेशन वर्ष 2024 तक पूरे हो जाएंगे। यहां से पहले मालगाड़ियों का परिचालन होगा। करमा स्टेशन, खैराही-लुसा के बीच बन रहा है। सोनभद्र मुख्यालय से स्टेशन 23 किमी दूर है। इसके बन जाने से स्थानीय लोगों को फायदा होगा। राबर्ट्सगंज के निकट हिंदुआरी में पसही कला रेलवे स्टेशन भी तेजी से बनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय से यह स्टेशन दस किमी दूर है।