Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

Maitree Express: মৈত্রী এক্সপ্রেস - দুই বাংলার সংস্কৃতি ও ভাতৃত্বের মেলবন্ধন - Joydeep Roy

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 999311
Posted: Feb 18 2014 (11:05)

6 Responses
Last Response: Feb 20 2014 (11:38)
Info Update
9014 views
5

Feb 18 2014 (11:05)   AGC/Agra Cantt. (6 PFs)
 
Hemant
Hemant   128 blog posts
Entry# 999311            Tags   Past Edits
वर्ष 2014 मे आगरा रेल मार्ग मे विस्तार हो जाएंगा जिसके तहत आगरा से 4 नये रेलवे मार्ग खुल जायेंगे और नयी ट्रेन का परिचालन हो जाएंगा |
सर्व प्रथम ..... आगरा से इटावा वाया फ़तेहाबाद रेल मार्ग चालू होगा जिसके तहत आगरा से कानपुर को जाने वेल कुछ नयी ट्रेन मिलेंगी और इस मार्ग से भिंड भी जाया जा सकेंगा | फरवरी 12 को भिंड और इटावा के बीच इंजीनियरों की टीम ने रेल इंजन दौड़ाकर ट्रैक का फाइनल परीक्षण किया। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि काम की यही रफ्तार रही तो अगले दो-तीन माह के भीतर रूट पर पैंसेंजर टेनें दौड़ने लगेंगी।
ठीक
...
more...
इसी तरह दूसरा.... आगरा का पुराना रेल मार्ग आगरा से काठगोदाम का वापस पुन संचालन हो जाएंगा| बरेली-कासगंज ट्रैक मीटररगेज से ब्रॉडगेज में परिवर्तित हो रहा है। रामगंगा-बदायूं रेलखंड लगभग पूरा होने के बाद बदायूं-कासगंज के बीच काम शुरू करने की तैयारी हो रही है। इस ट्रैक के पूरा होते ही इज्जतनगर रेल मंडल ने नई ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की है। इसमें बरेली-कासगंज के पैसेंजर ट्रेन , एक्सप्रेस ट्रेनें लालकुआं से बरेली, कासगंज और आगरा से झांसी स्टेशन तक संचालित होंगी।
ठीक इसी तरह तीसरा ... आगरा केंट से अछनेरा और बयाना जाने वाले रेल लाइन को बायपास द्वारा जोड़ दिया जाएंगा जिस से कुछ ट्रेन को आगरा फ़ोर्ट, ईदगाह स्टेशन ना जाकर सीधा आगरा केंट स्टेशन मे ट्रेन आ सकेंगी और समय की बचत भी होगी| कुछ ट्रेन जो भरतपुर/ बयाना से कानपुर जाती है वो टूंडला की बजाय आगरा केंट फ़तेहाबाद होकर इटावा से होते हुए कानपुर जाने लगेंगी और टूंडला जाने मे होने वाला समय की आधिकता कम हो जायेंगी|
और ठीक इसी तरह.... चोथी रेल मार्ग धोलपुर से ताँतपुर तक की छोटी रेल मार्ग को बड़ी रेल लाइन मे बदला जा रहा है जिसके तहत तंतपुर से आंगे इस स्टेशन को बयाना - आगरा रेल मार्ग से जोड़ दिया जाएंगा और इस आगरा का ख़ेरागड़ भी आगरा के स्टेशन से पूरी तरह वापस जुड़ जाएंगा और कुछ पॅसेंजर ट्रेन फ़तेहपुर सीकरी होते हुए जाने लगेगी| जो कार्य वर्ष के अंत तक होने की संभावना है| ....

Translate to English
Translate to Hindi

3 Public Posts - Tue Feb 18, 2014

5306 views
1

Feb 20 2014 (11:27)
Hemant   128 blog posts
Re# 999311-4              
वादा निभाया: बदायूं-बरेली रूट पर ब्राडगेज का काम पूरा|
बदायूं। रेलवे प्रशासन ने अपने वादे के मुताबिक बदायूं से रामगंगा के बीच आमान परिवर्तन का काम पूरा कर लिया है। इस खंड में एक जनवरी को मेगा ब्लॉक लिया गया था। रेलवे ने वादा किया था कि 15 फरवरी को बदायूं-कासगंज के बीच मेगा ब्लाक लेने से पहले बदायूं-रामगंगा के बीच बड़ी लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। अब ऑपरेटिंग और सिग्नल सिस्टम को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। इसे भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। उम्मीद है अप्रैल तक जिले के लोग पहाड़ की वादियों का सफर करने लगेंगे। दक्षिण भारत तक का सफर होगा तय
वह
...
more...
दिन दूर नहीं जब बदायूं के लोग पहाड़ की वादियों से लेकर दक्षिण भारत तक की यात्रा बिना किसी बाधा और रुकावट के कर सकेंगे। अप्रैल तक बरेली से कासगंज के बीच ब्राडगेज लाइन डालने का टारगेट है। इसी महीने पटरियों पर ट्रेन भी दौड़ा दी जाएगी। इससे जहां कम समय में बदायूं को नई सौगात मिलेगी। वहीं मुसाफिरों के साथ-साथ व्यापार को भी पंख लगेंगे।
कछला पुल बन सकता है देरी का कारण
15 दिसंबर को हुए हादसे के बाद कछला रेलवे पुल के कार्य में सुस्ती आ गई। हालांकि अभी तक मलबा नहीं हटाया जा सका है। लगातार विवादों में घिरा पुल का काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। लिहाजा यह पुल देरी की वजह बन सकता है।
वर्जन-
रामगंगा और बदायूं के बीच अब सिग्नल और ऑपरेटिंग का काम जारी है। अप्रैल तक बदायूं से कासगंज के बीच आमान परिवर्तन का काम पूरा कर दिया जाएगा। रही बात कछला पुल की तो उत्पन्न हुई रुकावट को खत्म किया जा चुका है। पुल निर्माण में भी तेजी आ रही है। आशा है कि अप्रैल में ब्राडगेज पर ट्रेन दौड़ने लगेंगी।-राजेंद्र सिंह, पीआरओ, एनईआर

Translate to English
Translate to Hindi

2 Public Posts - Thu Feb 20, 2014
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy