पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कोविड के खिलाफ लड़ाई को जीतने के लिए लोगों के सहयोग को महत्वपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से ही असंभव काम को संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से साबुन या सैनिटाइजर से नियमित हाथ साफ करने खासतौर से कुछ भी छूने के बाद समेत सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ ही हर बार बाहर निकलते समय मास्क पहनना कोविड के खिलाफ इस लड़ाई में महत्वपूर्ण है।
हिमाचल प्रदेश- 71 देशों/शहरों से वंदे भारत मिशन के तहत आज तक 444 लोगों को विदेश से हिमाचल प्रदेश लाया जा चुका है। इन लोगों को राज्य सरकार के अधिकारियों ने संबंधित हवाईअड्डों पर रिसीव किया और राज्य तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान की, जहां उन्हें संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया।
केरल- विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा है कि विदेश से लोगों को वापस लाने के लिए केरल द्वारा किए गए राज्य-विशिष्ट प्रोटोकॉल की मांग को लागू नहीं किया जा सकता। इस बीच, राज्य में आने वाले प्रवासियों का एंटीबॉडी टेस्ट करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज कुल 21 उड़ानें कोच्चि पहुंच रही हैं। 20 उड़ानें खाड़ी से और एक जॉर्जिया से हैं। इस बात की पुष्टि हो गई है कि विदेश से आकर कोट्टयम में होम क्वारंटीन में रह रहे युवक की मौत कोविड-19 के कारण नहीं हुई थी। केरल ने पिछले महीने की शुरुआत में कोविड कर्व को फ्लैट करने का दावा किया था लेकिन अब लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील मिलने के बाद बाहर से लोगों की वापसी शुरू होने के कारण लगातार नए मामले आ रहे हैं। कल 123 कोविड-19 केस सामने आए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3726 हो गई। राज्य में इस समय 1761 मरीजों का इलाज हो रहा है।
तमिलनाडु- पुदुचेरी में 30 नए कोविड-19 मरीज आए, हल्के लक्षण वाले मरीजों को आईजीएमसीआरआई से देखभाल केंद्रों में शिफ्ट किया गया है। यूटी में कुल 203 मरीज ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए और 9 लोगों की कोविड से मौत हो गई। तमिलनाडु में कल सबसे ज्यादा 3509 कोविड-19 केस दर्ज किए गए। इसके साथ ही प्रदेश में 70,977 पुष्ट मामले हो गए। चेन्नई में सक्रिय मामले 18969 और कल तक राज्य में कोविड से मौतें 911 हुई हैं।
कर्नाटक- बेंगलुरु में वैसे तो रोज कोविड के मामले आ रहे हैं लेकिन राज्य सरकार ने फिर से लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया है। सीएम ने कहा कि बेंगलुरु में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाकर 10 हजार की जाएगी और मौजूदा लॉकडाउन मानदंडों को सख्ती से लागू किया जाएगा। कर्नाटक हाई कोर्ट ने बीबीएमपी से सभी 400 कंटेनमेंट जोनों में आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। राज्य बाल अधिकार आयोग ने कक्षा पांच तक ऑनलाइन कक्षाएं प्रतिबंधित करने पर राज्य सरकार का समर्थन किया है। इस बीच चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 11 प्राइवेट और एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में 2304 बेड रिजर्व रखने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य आयुक्त ने आईएलआई और एसएआरआई मामलों की जांच के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फीवर क्लीनिक खोलने का आदेश जारी किया है। राज्य में कल 442 नए मामले आए और 6 मौतें हुईं। इस तरह कुल मामले बढ़कर 10,560 और कुल मौतें 170 हो गईं।
आंध्र प्रदेश- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से कोडुमुरु (कुर्नूल) के विधायक सुधाकर 25 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक हफ्ते के भीतर कोविड पॉजिटिव पाए गए वह दूसरे विधायक हैं। यूके के उप उच्चायुक्त एंड्रयू फ्लेमिंग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की रणनीति, दृष्टिकोण और उपायों की सराहना की। कुर्नूल मेडिकल कॉलेज को प्लाज्मा थेरेपी के लिए आईसीएमआर की मंजूरी मिल गई है। 22,305 सैंपल की जांच के बाद बीते 24 घंटों में 605 नए केस, 191 लोग डिस्चार्ज और 10 मौतें हुई हैं। 605 मामलों में से 34 अंतर-राज्यीय केस और एक विदेश से है। कुल मामले 11,489 और सक्रिय मामले 6147 हैं। डिस्चार्ज हुए 5196 और 146 लोगों की मौत हो गई।
तेलंगाना- कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण दोहा में फंसे 153 तेलंगाना के प्रवासी एक चार्टर्ड फ्लाइट से कतर से हैदराबाद आ गए। एक दिन में 920 पॉजिटिव केस आए। तेलंगाना सरकार ने टेस्ट की सटीकता पर सवाल खड़े किए हैं। आईसीएमआर से मंजूरी 7 प्राइवेट लैबों से आ रहे कोविड-19 टेस्ट परिणामों की सटीकता पर राज्य ने संदेह जताया है। कुल मामले 11364, सक्रिय मामले 6446 और 4688 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए और राज्य में कुल मामले 1.4 लाख से भी अधिक हो गए। बीते 24 घंटों में 4,841 पॉजिटिव मरीजों के बढ़ने से राज्य में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 1,47,741 हो गई है। इसके साथ ही, 192 और मौतों के कारण वायरस से मृतकों का आंकड़ा 6,931 हो गया है। मृत्यु दर 4.69 प्रतिशत है। राज्य में अब सक्रिय मामले 63,342 जबकि वायरस से ठीक होने के बाद 77,453 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है।
गुजरात- बीते 24 घंटों में 577 नए मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 29,578 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 225 मरीज अहमदाबाद सिटी से बढ़े हैं। इसके अलावा सूरत से 152 नए केस और वडोदरा से 44 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को 410 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद राज्य में कोविड-19 से ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 21,506 हो गई। अब तक राज्य में 3.45 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।
राजस्थान- आज सुबह 91 नए केस और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे राज्य में पॉजिटिव केस की संख्या 16,387 हो गई। सक्रिय मामले 3,072 हैं और अब तक 380 मौतें हो चुकी हैं। कोटा से सबसे ज्यादा 23 नए केस सामने आए। इसके बाद भरतपुर से 17 और जयपुर से 15 नए मरीज बढ़े।
मध्य प्रदेश- 147 नए मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 का आंकड़ा 12,595 हो गया है। इनमें से 2,434 सक्रिय केस हैं जबकि 9,619 मरीज ठीक हो गए हैं और अबतक 542 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर 1.46 प्रतिशत है, जो दूसरे बड़े राज्यों की तुलना में सबसे कम है। देश में राजस्थान के बाद 76.4 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर है।
छत्तीसगढ़- 33 नए पॉजिटिव मामले आए हैं, जिससे कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2,456 पहुंच गया है। राज्य में 715 सक्रिय केस और 1729 मरीज ठीक हो गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने क्लब, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और होटलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।
गोवा- कोविड-19 के 44 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमण की संख्या 995 हो गई है, जिसमें से 658 सक्रिय मामले हैं।
असम- कोविड-19 के केस बढ़ने के कारण असम राज्य सरकार ने 28 जून रविवार को शाम 7 बजे से 12 जुलाई 2020 तक गुवाहाटी में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।
अरुणाचल प्रदेश- राज्य में अब तक कुल 21,274 नमूने कोविड19 टेस्ट के लिए इकट्ठा किए गए हैं। सक्रिय मामले 129, ठीक हुए 42 और 1441 नमूनों के परिणाम का इंतजार है।
मणिपुर- राज्य के तमेंगलांग जिले में सबसे ज्यादा 162 केस मिले हैं। इसके बाद चुराचांदपुर में 116 और उखरुल में 111 मामले हैं। कुल केस 702 और 354 लोग ठीक हो चुके हैं।
मिजोरम- राज्य में 17 मरीज ठीक हो गए हैं, कुल कोविड केस 147 हैं। अब सक्रिय मामले 100 हैं और 47 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
नगालैंड- राज्य में कोविड-19 के 16 नए केस आए हैं। कुल मामले 371 हैं। सक्रिय केस 211 और 160 लोग ठीक हो गए हैं।
Description:
click here ****************
एसजी/एएम/एएस
(रिलीज़ आईडी: 1634711) आगंतुक पटल : 35