Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

22626 SBC-MAS Double Decker - எப்பவுமே டாப் டக்கர் - Vijay Baradwaj

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 2155717
Posted: Feb 08 2017 (10:27)

28 Responses
Last Response: Feb 09 2017 (16:28)
General Travel
17562 views
4

Feb 08 2017 (10:27)   MFP/Muzaffarpur Junction (8 PFs)
mk.greatindianrailways~
mk.greatindianrailways~   635 blog posts
Entry# 2155717            Tags  
प्रमुख रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मिला पांच गुना अधिक फंड
प्रमुख रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मिला पांच गुना अधिक फंड
मुजफ्फरपुर-छपरा नई रेल लाइन के लिए 100 करोड़ आवंटित
इस वर्ष कई गुना अधिक मिला फंड
उत्तरबिहार
...
more...
की प्रमुख रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए रेलवे ने इस साल सर्वाधिक फंड देने का एलान किया है। इसमें नई रेल परियोजनाओं के साथ-साथ दोहरीकरण तथा अमान परिवर्तन पर 900 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने का प्रावधान किया गया है। मुजफ्फरपुर-छपरा मोतिहारी-सीतामढ़ी जैसी नई रेल परियोजनाओं के लिए तो पिछले वर्ष की तुलना में पांच गुना अधिक 100-100 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है। पिछले वर्ष इन दोनों योजनाओं के लिए महज 20-20 करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं मुजफ्फरपुर-औराई-कटरा-जनकपुर रोड रेल परियोजना के लिए पहली बार 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पिछले साल इस परियोजना के लिए महज 1 करोड़ रुपये दिए गए थे। शेष|पेज15
प्रमुख रेल परियोजनाओं...
दूसरीओर, प्रारंभिक अवस्था वाली रेल परियोजनाओं के लिए काफी कम आवंटन दिया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर-दरभंगा नई रेल लाइन के लिए इस वर्ष फंड की व्यवस्था नहीं की गई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने मंगलवार को बताया कि यात्री सेवा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लिए अधिक फंड दिया गया है। वहीं प्रारंभिक योजनाओं का कम आवंटन दिया गया है।
इसवर्ष हाजीपुर से वैशाली तक चलेगी ट्रेन, मिले 75 करोड़ : वैशालीके रास्ते हाजीपुर से सुगौली जाने वाली 148.3 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना पर अबतक 365 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। हाजीपुर से वैशाली तक नई रेल लाइन बिछने के साथ-साथ स्टेशनों का भी निर्माण पूरा हो चुका है। इस साल बजट में इस परियोजना के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। हालांकि, पिछले वर्ष रेल बजट में हाजीपुर-सुगौली रेल परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।
कोसीरेल पुल चालू होने के साथ रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड के अमान परिवर्तन का काम भी हो जाएगा पूरा: कोसीरेल पुल बनकर तैयार है। एप्रोच पथ का निर्माण चल रहा है। बजट में इसके लिए 25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे जुड़े सकरी-लौकहा-निर्मली और सहरसा-फारबिसगंज रेलखंड के अमान परिवर्तन के लिए भी 125 करोड़ रुपये दिए गए हैं। साथ ही रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड के अमान परिवर्तन के लिए भी 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
हाजीपुर-रामदयालुनगर रेलखंड दोहरीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए कम मिले
रामदयालुनगरसे हाजीपुर तक दोहरीकरण के लिए इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 25 करोड़ कम मिले हैं। निर्माण की धीमी गति के कारण रेलवे ने इस साल 125 करोड़ का ही आवंटन दिया है। पिछले साल इस योजना को 150 करोड़ मिले थे। मार्च तक रामदयालुनगर से कुढ़नी तक दोहरीकरण का लक्ष्य था। हाजीपुर-बछवारा के लिए भी पिछले साल की तुलना में 20 करोड़ रुपए कम मिले हंै। इसके लिए 50 करोड़ मिले हैं।
नई रेल लाइन 2017-182016-17
मुजफ्फरपुर-छपरा100करोड़ 20 करोड़
मोतिहारी-सीतामढ़ी100करोड़ 20 करोड़
मुजफ्फरपुर-जनकपुररोड 50करोड़ 1 करोड़
सकरी-हसनपुर50करोड़ 30 करोड़

Translate to English
Translate to Hindi

23 Posts

1699 views
0

Feb 09 2017 (16:08)
thisisMSH~   1457 blog posts
Re# 2155717-24              
pichle 5 saal se yhi ho rha hai....pichle saal to 15lakh mila tha but iss baar to sirf 10lakh mila hai...lgta hai ECR bhi interested ni hai iss project me...
jb tk 5crore ni milega tb tk kaam start ni hoga...
10lakh me to 2 kattha zamin bhi acquire ni hoga
Translate to English
Translate to Hindi

2044 views
0

Feb 09 2017 (16:11)
Subrat Shrivastava   29709 blog posts
Re# 2155717-25              
Ab aisa nahi hoga,ab is work pe dhyaan diya jaa raha hai.baaki ka fund bhi jald hi mil jaayega.New terminal ECR ke sabse important projects me se ek hai
Translate to English
Translate to Hindi

1850 views
0

Feb 09 2017 (16:15)
thisisMSH~   1457 blog posts
Re# 2155717-26              
bhai mjhe bhi lg rha thha iss baar paisa milega new MFP ko but iss baar to phle se bhi km mila hai.
First year 50lakh mila thha
2nd year 20lakh
3rd year 15lakh
4th
...
more...
year 15lakh
aur iss baar sirf 10lakh

Translate to English
Translate to Hindi

2312 views
0

Feb 09 2017 (16:17)
Subrat Shrivastava   29709 blog posts
Re# 2155717-27              
waise any source of this info?
Translate to English
Translate to Hindi

6184 views
1

Feb 09 2017 (16:28)
thisisMSH~   1457 blog posts
Re# 2155717-28              
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy