नए साल में राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस का तोहफा
रांची, बोकारो और धनबाद के यात्रियों को उत्तर बिहार और ओडिशा पहुंचने को जल्द विकल्प मिल जाएगा। राउरकेला से रांची और धनबाद होकर जयनगर जानेवाली ट्रेन भी नए साल में पटरी पर लौट जाएगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रांची से जयनगर के बीच चलने वाली इस ट्रेन को राउरकेला तक विस्तार की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने पिछले महीने 23 नवंबर को ही दे दी है। दोनों ओर से टाइम टेबल भी निर्धारित हो चुके हैं।
...
more...
जनवरी के दूसरे सप्ताह से ट्रेन चलने की संभावना जताई जा रही है। इस ट्रेन के चलने से रांची, बोकारो और धनबाद के यात्रियों को उत्तर बिहार के साथ-साथ ओडिशा पहुंचने का भी विकल्प मिल जाएगा। नीरज अंबष्ठ, डीआरएम रांची रेल मंडल ने बताया कि रेलवे बोर्ड से अब तक अनुमति नहीं मिली है। बोर्ड की मंजूरी मिलते ही राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस को चलाया जाएगा।