रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 22921/22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अन्त्योदय एक्सप्रेस एवं 22443/22444 कानपुर सेन्ट्रल-बान्द्रा टर्मिनस-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस का अछनेरा स्टेशन पर दिये गये परिचालनिक ठहराव को 26 नवम्बर, 2018 से वाणिज्य ठहराव में परिवर्तित किया जायेगा।
- 25 नवम्बर, 2018 से बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अन्त्योदय एक्सप्रेस अछनेरा स्टेशन पर 00.10 बजे पहुॅचकर 00.20 बजे छूटेगी।
- 27 नवम्बर, 2018 से गोरखपुर से चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अन्त्योदय एक्सप्रेस अछनेरा स्टेशन पर 20.25 बजे पहुॅचकर 20.35 बजे छूटेगी।
-...
more... 28 नवम्बर, 2018 से कानपुर सेन्ट्रल से चलने वाली 22443 कानपुर सेन्ट्रल-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अछनेरा स्टेशन पर 02.35 बजे पहुॅचकर 02.45 बजे छूटेगी।
- 30 नवम्बर, 2018 से बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली 22444 बान्द्रा टर्मिनस-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस अछनेरा स्टेशन पर 00.10 बजे पहुॅचकर 00.20 बजे छूटेगी।