Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

The sweetest sounds in the universe - "chai chai"

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4660490
Posted: Jul 01 2020 (16:10)

2 Responses
Last Response: Jul 01 2020 (16:11)
Rail News
9682 views
0

Other News
Jul 01 2020 (16:10)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 21 JUN 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4660490   News Entry# 412810         Tags   Past Edits

Rail News
7088 views
0

Jul 01 2020 (16:10)
Rang De Basanti^   58957 blog posts
Re# 4660490-1              
Part-2/
देश भर में छठा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल मीडिया के जरिए मनाया गया
देश भर में आज छठा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के माध्यम से बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पारिवारिक बंधन को मजबूत करने में योग की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योग सभी को करीब लाता है और बच्चों तथा बड़ों सहित परिवार के प्रत्येक सदस्य को आपस में एक-दूसरे से जोड़े रखता है। उन्होंने बताया कि यही कारण है कि
...
more...
‘परिवार के साथ योग’ को इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 मुख्य रूप से मानव शरीर के फेफड़े संबंधी अंगों पर हमला करता है और प्राणायाम श्वसन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने स्वास्थ्य और भरोसा के तार को कायम रख सकते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब दुनिया स्वस्थ और खुशहाल मानवता की सफलता का गवाह बनेगी। उन्होंने कहा कि योग निश्चित रूप से हमें ऐसा करने में मदद कर सकता है। कोविड-19 की वर्तमान महामारी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किसी तरह के आयोजन की सलाह नहीं दी जा सकती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घरों में योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस संबंध में आयुष मंत्रालय ने लोगों को ऑनलाइन भागीदारी की सुविधा देने के लिए सामाजिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्मों का अधिकतम उपयोग किया।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-click here
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-click here
प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया; योग कोविड-19 वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है: पीएम
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एकजुटता का दिन है। यह वैश्विक भाईचारे का दिन है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल के कारण इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग अपने पूरे परिवार के साथ अपने घरों में योग का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग हम लोगों को एक साथ लाया है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-click here
उपराष्ट्रपति ने शिक्षण संस्थानों से योग को भी ऑनलाइन पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने का आग्रह किया
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने शिक्षण संस्थाओं से अपने ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम में योग को भी सम्मिलित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दौर में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग एक बेहतरीन साधन है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पिक मैके द्वारा आयोजित ‘डिजिटल योग और ध्यान शिविर’ का उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि योग अखिल मानवता को भारत की अमूल्य भेंट है जिसने विश्व भर में करोड़ों ज़िंदगियों को संवारा है। लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर कोविड संक्रमण के प्रभाव की चर्चा करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि यद्यपि विश्व इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है, हम इस चुनौती को खुद पर हावी नहीं होने दे सकते। हमें एक होकर सम्मिलित रूप से इस महामारी के विरुद्ध संघर्ष करना होगा और अपना शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-click here
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं
अपने संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि “योग केवल शरीर को स्वस्थ ही नहीं रखता है बल्कि उसका महत्व उससे कहीं अधिक है। योग तन और मन, कार्य और विचार तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच तालमेल बनाये रखने का एक माध्यम है।” केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि “ योग पूरी मानवता के लिए भारतीय संस्कृति का एक अनूठा उपहार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अथक प्रयासों से सम्पूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवायी।”
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-click here
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ अपने निवास पर योगासन किए
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ अपने आवास पर योगासन किए। उन्होंने कोविड-19 महामारी के मौजूदा संकट के मद्देनजर इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'परिवार के साथ योग' की वकालत की जिसमें सामूहिक समारोह का आयोजन उचित नहीं है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-click here

Translate to English
Translate to Hindi

7116 views
0

Jul 01 2020 (16:11)
Rang De Basanti^   58957 blog posts
Re# 4660490-2              
Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलीं जानकारियां
• महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,874 नए मामले दर्ज किए गए, जो किसी एक दिन में नए मरीजों का सबसे ऊंचा आंकड़ा है और इससे राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,205 हो गई। राज्य में इस बीमारी से 160 लोगों की मृत्यु भी हो गई, जो किसी एक दिन में मौत का सबसे ऊंचा आंकड़ा है और इस तरह राज्य में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,984 हो गई। महाराष्ट्र के लगभग 51 प्रतिशत संक्रमण
...
more...
के मामले और 59 प्रतिशत मृत्यु के मामले मुंबई से हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अस्पतालों से कोविड-19 मरीजों को तत्काल राहत देने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडरों का उपयोग करने को कहा है, क्योंकि राज्य में वेंटिलेटरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में सिर्फ 3,028 वेंटिलेटर ही हैं, जो राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए पर्याप्त नहीं हैं।

• गुजरात : गुजरात में कोविड-19 के 539 नए मामले दर्ज किए गए, जो किसी एक दिन में दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है और इस तरह राज्य में कोविड के मरीजों की कुल संख्या 26,737 हो गई। शनिवार को इस बीमारी से 20 लोगों की मौत हो गई, जिस राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,639 हो गई जिसमें से सिर्फ अहमदाबाद में ही 1,315 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• राजस्थान : रविवार की सुबह राजस्थान में कोरोना वायरस के 154 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 14,691 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे ज्यादा नए मामले धौलपुर (59) में दर्ज किए गए, इसके बाद जयपुर (31) और झुंझुनू (22) का नंबर रहा। अभी तक इस बीमारी से राज्य में 341 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से मनरेगा के तहत रोजगार की सीमा 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन करने के लिए कहा, जिससे कोविड-19 महामारी से प्रभावित राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के 70 लाख परिवारों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राजस्थान में भी बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार वापस लौटे हैं, लेकिन वे पीएमजीकेआरवाई के दायरे में नहीं हैं।
• मध्य प्रदेश : 142 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ मध्य प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11,724 हो गई। नए मामलों के अलावा शनिवार को राज्य में छह लोगों की मौत हो गई, जिससे मृत्यु का कुल आंकड़ा बढ़कर 501 हो गया।
• मणिपुर : वर्तमान में राज्य में 14,983 लोग सामुदायिक क्वारंटाइन में हैं, 5,438 लोग आधिकारिक क्वारंटाइन केन्द्रों में हैं और 530 लोग सशुल्क क्वारंटाइन केन्द्रों में बने हुए हैं। पुलिस ने मणिपुर में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, पुलिस ने कल 349 वाहनों को जब्त करने के साथ ही 599 लोगों को हिरासत में लिया; उन्हें बाद में चेतावनी देने के बाद रिहा कर दिया गया। उनसे कुल 62,100 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
• मेघालय : मेघालय में 5 अन्य लोग स्वस्थ हो गए और कोविड-19 जांच में निगेटिव पाए गए; कुल मामले 44, कुल सक्रिय मामले 6 के स्तर पर बने हुए हैं और 37 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
• मिजोरम : मिजोरम में सिविल अस्पताल लुंगलेई ट्रू एनएटी प्रयोगशाला में कल हुए 15 स्वैब नमूनों के परीक्षण में से 14 कोविड-19 निगेटिव पाए गए। एकमात्र पॉजिटिव मामले की पुष्टि जेडएमसी लैब में हुई। अभी तक क्वारंटाइन में चल रहे इस मरीज को डीसीएचसी लुंगलेई में भेज दिया गया है।
• नागालैंड : दिमापुर डीसी अनूप किंची ने बरमा शिविर, दिमापुर में प्रवासी कामगारों के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना का शुभारम्भ किया। लगभग 100 प्रवासी कामगारों को राशन के चावल वितरित किए गए। कोहिमा नगर निगम ने लोगों को सार्वजनिक कूड़ा घरों और सार्वजनिक स्थलों में हाथों के दस्ताने और फेस मास्क जैसे पीपीई के निस्तारण के खिलाफ आगाह किया; साथ ही इस्तेमाल किए गए पीपीई का अलग से सुरक्षित निस्तारण किए जाने का आह्वान किया।
• केरल : एक ऑटो चालक और उसके परिजनों के वायरस जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजधानी तिरुवनंतपुरम में सख्त कोविड-19 हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मरीज के संभावित संपर्कों में से ज्यादातर का अभी तक पता नहीं चला है, जो 80-100 के दायरे में हो सकते हैं। शहर के कुछ क्षेत्र संक्रमण प्रभावित क्षेत्र घोषित किए गए हैं। इसके अलावा, कोविड-19 से उत्पाद शुल्क विभाग के एक युवा चालक की हाल में हुई मौत का स्रोत पता चलने तक कन्नूर शहर में बंदिशें जारी रहेंगी। वंदे भारत मिशन के तहत, आज 1,490 प्रवासी कोच्चि पहुंचे। खाड़ी क्षेत्र से सात उड़ानें उन्हें लेकर यहां पहुंची। कल नौ उड़ानों के माध्यम से 1,610 प्रवासी कोच्चि पहुंचे थे। इसके अलावा आज दमाम में केरल के एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिससे खाड़ी में मरने वाले केरल के लोगों की संख्या 250 के स्तर पर पहुंच गई। राज्य में कल 127 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए, जो किसी एक दिन में कोविड-19 के मरीजों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।
• तमिलनाडु : पुडुचेरी में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 30 लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए; इसके साथ संघ शासित क्षेत्र में कुल मामले बढ़कर 366 हो गए और अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 2,396 नए मामले सामने आने और 38 लोगों की मौत के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जनता से सहयोग की मांग की है; उन्होंने दोहराया कि जनता के सहयोग के बिना महामारी पर रोकथाम नहीं लगाई जा सकती। कल तक कुल मामले : 56,845, सक्रिय मामले : 24,822, मृत्यु : 704, डिस्चार्ज : 30,271, चेन्नई में कुल सक्रिय मामले : 17,285।
• कर्नाटक : राज्य सरकार ने स्थानीय अधिकारियों और नगर निकायों को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों के बाहर स्थित सार्वजनिक पार्कों को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे के बीच कितने भी घंटों के लिए खोलने के लिए अधिकृत कर दिया है। निजी अस्पतालों में कोविड-19 उपचार की दरों के निर्धारण से पहले स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी प्रोटोकॉल और मानदंडों के अंतर्गत कोविड मरीजों को भर्ती करने तथा उपचार के लिए आयुष्मान भारत-आरोग्य कर्नाटक के अंतर्गत 518 निजी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को पैनलबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। कल 416 नए मामले सामने आए, 181 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और नौ लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कुल पॉजिटिव मामले : 8,697, सक्रिय मामले : 3,170, मृत्यु : 132।
• आंध्र प्रदेश : राज्य सरकार कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में लॉकडाउन लगा सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान 24,451 नमूनों के परीक्षण के बाद 439 नए मामले सामने आए, पांच लोगों की मृत्यु हो गई और 151 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मामले : 7,059, सक्रिय मामले 3,599, स्वस्थ हुए : 3,354, मृत्यु : 106। पिछले 24 घंटों में अंतर-राज्यीय मामलों से संबंधित कुल संख्या : 1,540, सक्रिय मामले : 639, स्वस्थ हुए : 901। इसी अवधि के दौरान, दूसरे देशों से संबंधित कुल मामले : 330, सक्रिय मामले : 278, स्वस्थ हुए : 52।
• तेलंगाना : हैदराबाद की हेटेरो को कोविड-19 के उपचार के लिए भारतीय औषध महानियंत्रक (डीसीजीआई) से जांच संबंधी एंटीवायरल दवा ‘रेमडेसिवीर’ के विनिर्माण और विपणन के लिए स्वीकृति मिल गई है; ‘कोविफोर’ 100 एमजी वायल (इंजेक्टेबिल) में उपलब्ध होगी, जिसे एक चिकित्सक की निगरानी में लगाया जाना है। अभी तक कुल मामले 7,072 हो गए, जिसमें से सक्रिय मामलों की संख्या 3,363 के स्तर पर है, 3,506 लोग स्वस्थ हो गए और 203 लोगों की मृत्यु हो गई।
Description: Image


******
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1633272) आगंतुक पटल : 42

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy