Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

Railgarion ki Devi, Nanda Devi AC ko pranaam - Sunaina Malhotra

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4676107
Posted: Jul 26 2020 (20:17)

2 Responses
Last Response: Jul 26 2020 (20:18)
Rail News
7927 views
0

Other News
Jul 26 2020 (20:17)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 12 JUL 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4676107   News Entry# 415050         Tags   Past Edits

Rail News
6700 views
0

Jul 26 2020 (20:18)
Rang De Basanti^   59609 blog posts
Re# 4676107-1              
Part-2/
डॉ. हर्षवर्धन ने विश्व जनसंख्या दिवस पर मानवाधिकार मुद्दे के रूप में परिवार नियोजन पर जोर दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कल विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा “विश्व जनसंख्या दिवस मनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व और भविष्य में जनता व उनके स्वास्थ्य में
...
more...
इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है।” उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के कारण प्रसव संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के महत्व को पहचानना अब और भी महत्वपूर्ण है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

श्री धर्मेंद्र प्रधान की दुनिया भर में फैले भारतीय छात्रों से अपील- आओ, भारत में नवाचार करो

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों से देश में उभरते अवसरों का पता लगाने के लिए भारत आने और नवाचार करने की अपील की है। श्री प्रधान कल भारत में अंतिम मील ऊर्जा उपयोग पर युवा विदेशी भारतीय विद्वानों, छात्रों और दोस्तों के एक उत्साही समूह के साथ बातचीत कर रहे थे। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने मौजूदा महामारी पर कहा कि हम कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच में हैं जिसने हमारे जीवन की मूलभूत धारणाओं को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि तत्काल आर्थिक प्रभाव हमारी विकास की गति को धीमा कर सकता है, लेकिन हमारे पास थोड़ा रुकने, पुनर्विचार करने और नया स्वरूप देने के अवसर भी हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोविड मामलों के मद्देनजर कॉलेज/विश्वविद्यालय परीक्षाओं को रद्द करने के अपने 3 जुलाई के फैसले का पालन करने की अनुमति देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को सलाह दें कि वे सितंबर तक अंतिम परीक्षा अनिवार्य रूप से आयोजित करने सम्बन्धी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति देने के बाद, पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने राज्य में पर्यटन इकाइयों को खोलने सम्बन्धी मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। हिमाचल प्रदेश घूमने के इच्छुक पर्यटकों को राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उन्हें पर्यटक श्रेणी में हिमाचल आने से 48 घंटे पहले “कोविड-19 e-pass.hp.gov.in” वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पर्यटकों को आईसीएमआर प्रमाणित प्रयोगशाला द्वारा जारी कोविड परीक्षण प्रमाण पत्र (आरटी-पीसीआर) की नेगेटिव रिपोर्ट अपने साथ रखनी है और यह 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, पर्यटकों को अपने मोबाइल पर अरोग्यसेतु ऐप डाउनलोड करना है।

केरल: कोविड-19 से पीड़ित इडुक्की की रहनेवाली महिला की आज सुबह एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एंटीजन टेस्ट के खिलाफ दुष्प्रचार पर विश्वास नहीं करने का आग्रह किया है। राज्य में कल कोविड-19 के 488 नए मामलों की पुष्टि की गई। इनमें से 234 संपर्क के माध्यम से हैं। वर्तमान में, 3,442 रोगियों का इलाज चल रहा है और 1.82 लाख (1,82,050) लोग विभिन्न जिलों में निगरानी में हैं।

तमिलनाडु: पुडुचेरी में कोविड-19 के 81 नए मामले दर्ज किए गए, कुल संख्या 1,418 हो गई है; वर्तमान में 661 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य भर के छात्रों को पाठ्यपुस्तक वितरण के लिए एसओपी जारी की गयी है। मुख्यमंत्री ने केंद्र से राज्यों को अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए "स्वयं के मूल्यांकन के तरीकों" पर काम करने की स्वतंत्रता देने का आग्रह किया। मदुरै लॉकडाउन को दो दिन के लिए 14 जुलाई तक बढ़ाया गया है; इसके बाद 24 जून तक लागू रहे लॉकडाउन नियम जुलाई के अंत तक लागू रहेंगे। कल 3965 नए मामले आये और 69 मौतें हुईं। कुल मामले: 1,34,226; सक्रिय मामले: 46,410; मृत्यु: 1898; चेन्नई में सक्रिय मामले: 17,989।

कर्नाटक: रविवार को पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य सरकार ने 14 जुलाई से 22 जुलाई तक बैंगलोर शहरी और बैंगलोर ग्रामीण जिलों में लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है; कल दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने पीपीई किट, सैनिटाइज़र और आई वी तरल पदार्थों की बाजार की मौजूदा दरों से अधिक कीमत पर खरीद को उचित ठहराया है और कहा है कि महामारी के दौरान कीमतें गतिशील (डायनामिक) हैं। कर्नाटक के पर्यटन मंत्री श्री सीटी रवि की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कल 2798 नए मामले आये हैं और 70 मौतें हुई हैं; बैंगलोर शहर में 1533 मामले दर्ज किये गए हैं। कुल मामले: 36,216; सक्रिय मामले: 20,883; मृत्यु: 613।

आंध्र प्रदेश: अलीपीरी व तिरुमाला में क्रमशः 1704 और 1,865 परीक्षण किये गए जिसमें कुल 91 टीटीडी कर्मियों को कोविड -19 पॉजिटिव पाया गया। राज्य ने 97 क्षेत्रों की रेड जोन के रूप में पहचान की है, जिनमें सबसे अधिक पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सरकार ने अधिकारियों को 20 जुलाई से केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को लागू करने का निर्देश दिया है। राज्य ने जानकारी दी है कि 3 अगस्त से कॉलेजों के शुरू होने की संभावना है, कुल 196 कार्य दिवस; 2020-21 शैक्षणिक कैलेंडर के लिए सीबीएसई के अनुरूप पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कमी। पिछले 24 घंटों के दौरान 17,624 नमूनों का परीक्षण किया गया, 1933 नए मामले सामने आये, 846 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 19 लोगों की मौत हुई। कुल मामले: 29,168; सक्रिय मामले: 13,428; मृत्यु: 328; छुट्टी दे दी गयी: 15,412।

तेलंगाना: केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को नामित कोविड -19 गांधी अस्पताल का दौरा किया और महामारी के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों और अन्य लोगों को केंद्र के समर्थन का आश्वासन देते हुए जमीनी स्थिति का जायजा लिया। राज्य ने होम आइसोलेशन किट लॉन्च की है क्योंकि राज्य में लगभग 83 प्रतिशत कोविड-19 रोगी या तो बिना लक्षण वाले हैं या हल्के रूप में पीड़ित हैं और घर में आइसोलेशन में हैं। कल तक रिपोर्ट किए गए कुल मामले: 33,402; सक्रिय मामले: 12,135; मौतें 348; छुट्टी दे दी गयी: 20,919।

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 20 जुलाई तक लॉकडाउन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। चिन्हित आवश्यक सेवाओं को छोड़कर वाहनों की आवाजाही और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति नहीं है। ईटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 20 जुलाई तक सभी धार्मिक स्थान बंद रहेंगे और किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

असम: जीएमसीएच कोविड आईसीयू में भर्ती 3 कोविड-19 रोगियों की आज संक्रमण से मौत हो गयी।

मणिपुर: मणिपुर के थौबल में 100 बिस्तर वाले कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया। सेंटर जिले में तत्काल कोविड देखभाल की आवश्यकता को पूरा करेगा।

मेघालय: मेघालय में, कोविड-19 सक्रिय मामलों की कुल संख्या 248 हो गई है, जिनमें बीएसएफ के 178 कर्मी शामिल हैं, जबकि 45 अब तक ठीक हो चुके हैं।

मिजोरम: मिजोरम के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,05,000 रुपये (जून, 2020 के वेतन का 30%) दान किये।

Translate to English
Translate to Hindi

6539 views
0

Jul 26 2020 (20:18)
Rang De Basanti^   59609 blog posts
Re# 4676107-2              
Part-3/
महाराष्ट्र: पिछले 25 दिनों से, महाराष्ट्र में कोविड -19 के कारण हर पांचवें दिन 1,000 मौतें बढ़ रही हैं। राज्य में कुल 10,116 मौतें हुई हैं, जो कई देशों से अधिक है। पिछले 24 घंटों में 8,139 नए मामले सामने आए, राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,46,600 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 91,457 है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्लूएचओ ने बृहन्मुंबई नगर निगम की धारावी नियंत्रण रणनीति की प्रशंसा की है।

गुजरात:
...
more...
राज्य में शनिवार शाम 10,000 से अधिक, कुल 10,308 कोविड-19 सक्रिय मामले हो गए, 872 नए मामलों की रिपोर्ट आयी। मामलों की कुल संख्या 41,027 हो गयी है। गुजरात में कुल मामलों का 25 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं - उपचार या तो अस्पताल में या घरों में दिए जा रहे हैं। छुट्टी दे दिए गए और और मृत रोगियों का अनुपात अब क्रमशः 70% और 5% है।

राजस्थान: राजस्थान में आज 153 कोविड-19 मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में कुल मामलों की संख्या 23,901 है, जिसमें 5,492 सक्रिय मामले और 507 मौतें शामिल हैं। नए मामलों की अधिकतम संख्या, 42 अलवर जिले से है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 के 544 नए मामले सामने आए। राज्य में रोगियों की कुल संख्या 17,000 से अधिक हो गयी है। अब कुल मामले 17,201 हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 3,878 है, अब तक कुल 12,679 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। शनिवार को मुरैना से सबसे अधिक मामले (101) सामने आए, उसके बाद इंदौर (89 मामले), भोपाल (72 मामले) और ग्वालियर में 58 मामले दर्ज किए गए।

छत्तीसगढ़: 65 नए पॉजिटिव मामलों की पहचान की गई है, राज्य में कोविड-19 रोगियों की कुल संख्या 3,897 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 810 है।

गोवा: कोविड-19 के 117 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, राज्य में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 2,368 हो गयी है। राज्य में कुल 12 मौतें हुई हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 928 है।

click here

*****

एसजी/एएम/एसके/जेके



(रिलीज़ आईडी: 1638254) आगंतुक पटल : 92

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy