Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

तो क्या हुआ , जो एक ट्रेन निकल गयी तुम्हारी, जिंदगी के ट्रैक मे अगली ट्रेन भी आएगी। - karthik

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 1289560
Posted: Nov 28 2014 (10:29)

10 Responses
Last Response: Nov 28 2014 (13:36)
General Travel
7802 views
9

Nov 28 2014 (10:29)  
 
Sandyrockers~
Sandyrockers~   2279 blog posts
Entry# 1289560              
मार्च तक पूरा हो जाएगा बाराबंकी से छपरा तक रेल विद्युतीकरण
- रेल लाइनों के किनारे दिखने लगे खंभे, जगने लगी उम्मीद
------------------
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे की दोहरी लाइनों पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों को दौड़ाने की कवायद तेज हो गई है। पटरियों के किनारे बिजली के खंभे दिखने लगे हैं। समपार फाटकों पर लगे हाइट गेज (ऊंचाई बैरियर) एहसास करा रहे हैं
...
more...
कि जल्द ही इन पटरियों पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। रेल विद्युतीकरण परियोजना ने भी कार्य की अंतिम सीमा तय कर दी है। मार्च तक हर हाल में बाराबंकी से छपरा तक गोरखपुर होते हुए करीब 425 किमी रेल खंड का विद्युतीकरण पूरा हो जाएगा।
वर्ष 2008 में तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने विद्युतीकरण की घोषणा की तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोचा, चलो ट्रेनों की लेटलतीफी से मुक्ति मिलेगी। पर, यहां भी इंतजार करना पड़ा। कार्य की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन आगे हांफने लगी। लखनऊ मंडल में यह अहम परियोजना चलती रही। वाराणसी का कार्य ढीला पड़ गया। घटिया काम और धीमी प्रगति को देखते हुए 'सेंट्रल आर्गनाइजेशन फार रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन' ने कार्य करने वाली कंपनी से अपने हाथ खींच लिए। जून 2012 तक इस खंड पर कार्य बंद रहा है। आर्गनाइजेशन ने निविदा के जरिए टाटा प्रोजेक्ट को यह कार्य सौंपा है। फिलहाल, बस्ती से गोरखपुर होते हुए भटनी तक कार्य तेज गति से चल रहा है। सात ट्रैक्शन विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी अंतिम चरण में है। गोरखपुर स्टेशन यार्ड में ब्लाक नहीं मिलने से मुश्किलें आ रही हैं। बजट भी डेढ़ गुना बढ़ गया है। वर्ष 2012 तक लगभग 600 करोड़ में पूरा होने वाली यह परियोजना के लिए रेलवे को करीब 800 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
---
भटनी से छपरा तक इलेक्ट्रिक ट्रेन अगले सप्ताह से : वाराणसी मंडल स्थित भटनी से छपरा लगभग 115 किमी रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन अगले सप्ताह से दौड़ने लगेगी। भटनी से सीवान तक करीब 50 किमी रूट का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। पहली दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण कर सकते हैं। उनकी हरी झंडी मिलते ही गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। छपरा से सीवान होते हुए थावे तक 90 किमी रूट पर इलेक्ट्रिक मालगाड़ियां पहले से ही दौड़ रही हैं।
---
लखनऊ से गोंडा तक दौड़ रही मालगाड़ी : लखनऊ मंडल स्थित बाराबंकी से गोंडा तक 89 किमी रूट का विद्युतीकरण जून में ही पूरा हो गया। अब तो लखनऊ से गोंडा तक मालगाड़ियां आ रही हैं। फिलहाल, गोंडा तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। लेकिन, इंजन और रेक का लिंक नहीं मिल पाने के चलते मुश्किलें आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि गोरखपुर का कार्य पूरा हो जाने के बाद ही इंजन और रेक का लिंग मिल पाएगा।
---
यहां भी इलेक्ट्रिक ट्रेन
- छपरा से बलिया होते हुए वाराणसी और इलाहाबाद सिटी तक।
- गोंडा से बढ़नी- आनंदनगर- नौतनवां होते हुए गोरखपुर तक।
- हथुआ- कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर तक बनेगा इलेक्ट्रिक लिंक लाइन।
---
मिलेगी राहत,
- रेलवे के खर्चे में आएगी कमी।
- पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलेगा।
- समय की बचत होगी, ट्रेनें बढ़ेंगी।
- स्टेशनों पर बिजली की व्यवस्था।
- तेल से संभावित दुर्घटनाएं खत्म।

Translate to English
Translate to Hindi

5 Posts

1565 views
0

Nov 28 2014 (12:11)
guest   3504 blog posts
Re# 1289560-6              
Koi Bat Nahi Sir
Khushi Ki Khabar Hai Ek Bar Aur Padh Lijiye !
Translate to English
Translate to Hindi

1756 views
1

Nov 28 2014 (12:37)
TheRailRoute^~
TheRailRoute^~   10027 blog posts
Re# 1289560-7              
Oye balle balle.....Oye balle
Pet bhar gaya ye news padh kar.... naste ki jaroorat nahi hai ab
.
.
Par....
गोंडा
...
more...
से बढ़नी- आनंदनगर- नौतनवां होते हुए गोरखपुर तक। isme Gonda se Badni tak doubling huya nahi aur electrification. ... baki route ke saath badi na insaafi hai

Translate to English
Translate to Hindi

1648 views
0

Nov 28 2014 (13:04)
TheRailMail^~
TheRailMail^~   56724 blog posts
Re# 1289560-8              
Gonda barni-gkp single non electrified hi rahega jaha tak mujhe lagta haia.
Translate to English
Translate to Hindi

3933 views
1

Nov 28 2014 (13:05)
guest   3504 blog posts
Re# 1289560-9              
Vaise Mujhe Badhni-Anand Nagar-Nautanva Route Pe Abhi Doubt Hai
Abhi Time Lagega Udhar
GC Baki Hai Fir Doubling Fir Kahin Jake Electification
Translate to English
Translate to Hindi

1121 views
0

Nov 28 2014 (13:36)
TheRailRoute^~
TheRailRoute^~   10027 blog posts
Re# 1289560-10               Past Edits
Agree.... newspaper wale to hote hi mahan hai.
Bas ek BBK GKP BTT CPR route pura ho jaye phir baki route ke Dekhna line lag jayegi
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy