Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में Shiv Ganga दौड़ती है

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 1521473
Posted: Jun 23 2015 (11:19)

16 Responses
Last Response: Jun 23 2015 (14:45)
1 Followers
General Travel
6963 views
11

Jun 23 2015 (11:19)   12001/Rani Kamlapati (HabibGanj) - New Delhi Shatabdi Express | GWL/Gwalior Junction (4 PFs)
 
RajneshSharma~
RajneshSharma~   488 blog posts
Entry# 1521473            Tags  
अब ग्वालियर में भी दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन
ग्वालियर। अब यात्री ग्वालियर सेक्‍शन में भी हाईस्पीड ट्रेन का सफर कर सकेंगे। आरडीएसओ लखनऊ ने सोमवार को मुरैना-ग्वालियर-डबरा के बीच 145 किमी प्रतिघंटा की गति से ट्रेनों को चलाने के लिए ट्रैक का ट्रायल लिया। इस दौरान एक स्पेशल ट्रेन को 145 किमी प्रतिघंट का गति से भी चलाया गया। आरडीएसओ की टीम ने डबरा-मुरैना के बीच के 80 किलोमीटर के ट्रैक की रिकॉर्डिंग की, जिसमें ट्रैक हाईस्पीड ट्रेन के लिए सही पाया गया। अब इस रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा, जो अंतिम निर्णय लेगा। अगर हाईस्पीड ट्रेन को रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलती है तो 80 किलोमीटर के सफर में यात्रियों को 20 मिनट के समय की बचत होगी।
शताब्दी
...
more...
की होगी 145 किमी की रफ्तार
मुरैना से डबरा के बीच में शताब्दी एक्सप्रेस वर्तमान में 120 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलती है। अब शताब्दी एक्सप्रेस को 140 से 145 किमी प्रतिघंटा की गति से चलाने की योजना है। इससे 15 से 20 मिनट के समय की बचत होगी।
- इस समय मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें 110 से 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इन ट्रेनों को 120 से 130 किमी प्रतिघंटा की गति से चलाने की योजना है। गति बढ़ने से इन ट्रेनों का भी 20 मिनट बचेगा। वर्तमान में डबरा से मुरैना के बीच ताज एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट में सफर पूरा करती है।
तीन दिन से चल रहा है ट्रायल
- आरडीएसओ लखनऊ की टीम ने पहले डबरा से ग्वालियर के बीच ट्रायल किया। इसके बाद ग्वालियर से मुरैना के बीच। तीन दिनों में ट्रैक के कर्व और सतर्कता आदेशों का अध्ययन किया गया।
- स्पेशल ट्रेन के नीचे लगी मशीन से पटरियों को स्कैन किया गया।
- कर्व व सतर्कता आदेश के हटने के लिए बोर्ड से सिफारिश की जाएगी। जहां ट्रैक 145 किमी का नहीं पाया गया, उन पटरियों को बदला जाएगा।
- डबरा-मुरैना के बीच के बीच का फासला 80 किलोमीटर है। वर्तमान में दो बड़े कर्व पड़ते हैं, जबकि एक दर्जन सतर्कता आदेश लगे हैं।
दिल्ली से आगरा के बीच दौड़ रही हाईस्पीड ट्रेन
वर्तमान में दिल्ली से आगरा के बीच हाई स्पीड ट्रेन 160 प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। हालांकि मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की गति को भी बढ़ाया गया है, लेकिन आगरा के बाद से ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है। इसलिए रेलवे बोर्ड ने आगरा के बाद भी ट्रेनों की गति बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया है। मुरैना से डबरा और डबरा से झांसी तक का काम झांसी मंडल करेगा।

Translate to English
Translate to Hindi

12 Posts

2505 views
0

Jun 23 2015 (14:08)
vishaliri~
vishaliri~   1786 blog posts
Re# 1521473-14              
@1521473-11  @guest
I think LHB coaches should be given to most preferable train by people on some long routes for example on Delhi ahemdabad route ashram express is most preferable and highly demand train LHB coaches should be provided to this train and also increase coach capacity from 24 to 26 coach.
Translate to English
Translate to Hindi

2578 views
0

Jun 23 2015 (14:31)guest
Re# 1521473-15              
ashram ko 2016 me mil sakte h LHB....
Translate to English
Translate to Hindi

2169 views
0

Jun 23 2015 (14:43)
guest   4536 blog posts
Re# 1521473-16              
@1521473-15  @guest
Ashram is a nice train gets superb priority. Bas, what kills ashram is the crowd, the UR travelers in SL coaches.
Translate to English
Translate to Hindi

2205 views
0

Jun 23 2015 (14:45)
nikhilkhurana~
nikhilkhurana~   1246 blog posts
Re# 1521473-17              
UR and daily passengers travelling is aam baat in north india...even TT does not dare to get them out from SL coaches.....
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy