Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

SDAH NDLS Duronto: দৌঁড়ে চলো , দিল্লি চলো - PPG

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 1770927
Posted: Mar 18 2016 (09:54)

2 Responses
Last Response: Mar 19 2016 (22:08)
General Travel
1004 views
2

Mar 18 2016 (09:54)  
 
Sandyrockers~
Sandyrockers~   2279 blog posts
Entry# 1770927              
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन चाहता है कि उसके यहां से भी हमसफर, तेजस, अन्त्योदय और उदय ट्रेनें चलें। इसके लिए उसने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्तावों को जल्द ही रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि बोर्ड प्रस्तावों को मंजूर कर लेगा। ऐसा होने पर मई-जून से इन ट्रेनों का यहां से संचलन शुरू हो सकता है।
एनईआर प्रशासन का मानना है कि नई ट्रेनें मिल गईं तो इस बार गर्मी में होने वाली यात्रियों की भीड़ काफी हद तक नियंत्रित हो सकेगी। एनईआर ने हमसफर टे्रन के लिए दिल्ली-मुम्बई, पुरी और यशवंतपुर के लिए तेजस, मुम्बई के लिए अंत्योदय और लखनऊ के लिए उदय यानी वातानुकूलित डबल डेकर चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। परिचालन विभाग जल्द ही
...
more...
इन ट्रेनों के रूट में पड़ने वाले अन्य रेलवे से प्रस्तावों पर सहमति लेगा फिर बोर्ड के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजेगा।
गोरखपुर से पुरी तक सीधी ट्रेन चलाने की तैयारी है। एनईआर इसे तेजस के नाम से चलाना चाहता है। हालांकि इसकी रफ्तार एनईआर के मानकों के अनुसार ही रहेगी।
नई ट्रेन कहां से कहां तक
हमसफर
गोरखपुर-नई दिल्ली
गोरखपुर-एलटीटी
लखनऊ-एलटीटी
तेजस
मडुआडीह-शिरडी
गोरखपुर-पुरी
गोरखपुर-यशवंतपुर
अंत्योदय
गोरखपुर-सीएसटीएम
छपरा-दिल्ली
डबल डेकर
लखनऊ-आनन्द विहार टर्मिनस
गोरखपुर-लखनऊ
ट्रेनों की खासयित
हमसफर
इस ट्रेन के सभी कोच वातानुकूलित और थर्ड एसी के होंगे ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिले। किराया थर्ड एसी के बराबर रहेगा।
अंत्योदय
यह ट्रेन सामान्य यात्रियों के लिए होगी जो आरक्षण नहीं करा पाते। सभी कोच जनरल होंगे।
तेजस
130 किमी रफ्तार वाली यह ट्रेन सभी वर्गों के लिए होगी। हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे में अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा है। ऐसे में इस ट्रेन को भी 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही चलाया जाएगा।
उदय
पूरी तरह से वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन होगी उदय एक्सप्रेस। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोच लगेंगे.

Translate to English
Translate to Hindi

535 views
0

Mar 18 2016 (22:41)
Praveen~
Praveen~   5723 blog posts
Re# 1770927-1              
good news...................
Translate to English
Translate to Hindi

647 views
0

Mar 19 2016 (22:08)
Piyush~
Piyush~   7026 blog posts
Re# 1770927-2              
Arey wah
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy