उत्तर प्रदेश के बड़े और 50 लाख आबादी वाले महत्वपूर्ण जनपद जौनपुर और संस्कृति प्रचीन शहर जौनपुर शीराज़ ए हिन्द में युद्ध स्तर से रेल विकास की आवश्यकता है।
जौनपुर जंक्शन से जौनपुर सिटी से कोर्ड लाइन का निर्माण किया जाए।
जफराबाद-जंघई और जफराबाद-अकबरपुर जौनपुर-औड़िहार रेल खंड का दोहरीकरण और विद्युतकरण किया जाए।
जौनपुर जिला मुख्यालय पर राजधानी हमसफर गरीबरथ दुरंतो ट्रेनों की...
more... सुविधा प्रदान की जाए।
जौनपुर जंक्शन और जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए।
गोरखपुर इलाहाबाद रेल खंड को वाया औड़िहार जौनपुर जंघई को मैन लाइन बनाया जाए।
जौनपुर जंक्शन और सिटी पर दूरगामी ट्रेन संचालन के लिए 26 कोच धुलनिय गर्त का निर्माण तथा कोच में जल आपूर्ति की व्यवस्था व ट्रेन टर्मिनल और यार्ड का निर्माण किया जाए।
जौनपुर कचहेरी रेलवे स्टेशन का पुनः विकसित व यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाए।
जौनपुर जंक्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे के लिए अतिरिक्त प्लेटफार्म का निर्माण। और पूर्वोत्तर रेलवे औड़िहार रेल खंड को उत्तर रेलवे के प्लेटफार्म संख्या 1’२’३’4 से जोड़ा जाए।
वाराणसी लखनऊ रेलखंड वाया जौनपुर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव जौनपुर में अनिवार्य किया जाये क्योंकि जौनपुर वाराणसी और लखनऊ के बीच मे सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण जनपद और प्राचीन सांस्कृतिक अतुल्य शहर है।
जौनपुर जनपद के आठों रेल खंड पर जिला मुख्यालय से सीधी DEMU MEMU दूरगामी मेल एक्सप्रेस का संचालन किया जाए।
जौनपुर जिला मुख्यालय पर मालगाड़ी की सुविधा पुनः उपलब्ध कराया जाए।
जौनपुर जिला मुख्यालय के सभी रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय पूर्ण रूप से आधुनिक सुविधा जनक बनाया जाए।
जौनपुर के रास्ते सभी रेल खंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए।
वाराणसी इलाहाबाद लखनऊ सुल्तानपुर फैज़ाबाद प्रतापगढ़ ग़ाज़ीपुर बलिया की कुछ ट्रेनों का विस्तार जौनपुर तक किया जा सकता है।
हावड़ा मुग़लसराय वाराणसी जौनपुर लखनऊ मुरादाबाद दिल्ली रेल खंड को दूसरा मैन रेल लाइन बनाया जाए।
छपरा लखनऊ रेल खंड वाया औड़िहार जौनपुर को मैन लाइन बनाया जाए।