Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

Money is nothing; RailFanning is Everything

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 2449340
Posted: Sep 27 2017 (08:46)

8 Responses
Last Response: Sep 27 2017 (09:40)
General Travel
2276 views
0

Sep 27 2017 (08:46)   22482/Delhi Sarai Rohilla - Jodhpur SF Express
Diesel_Express^~
Diesel_Express^~   100857 blog posts
Entry# 2449340            Tags  
रेल मंत्री के कहने के बावजूद मगध एक्स. ट्रेन को वक्त पर नहीं चला सका रेलवे.
इस्लामपुर से नई दिल्ली आने वाली मगध एक्सप्रेस को जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला के साथ जोड़कर जोधपुर को नियमित ट्रेन तो दी, लेकिन यह समय पर कभी नहीं चल सकी। इस ट्रेन को गजेंद्रसिंह शेखावत ने बतौर सांसद झंडी दिखाकर नियमित किया था तो केंद्र में राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार जब इसी ट्रेन से जोधपुर आए तो इसकी लेटलतीफी को लेकर उन्होंने रेल मंत्री से बात की। रेल मंत्री ने भी कह दिया कि अब यह ट्रेन देरी से नहीं चलेगी। इस बात को 15 दिन हो गए और इन 15 दिनों में भी यह पहले की तरह तीन घंटे तक की देरी से
...
more...
चल रही है। अब रेलवे बोर्ड मगध एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव करने जा रहा है, जिसके बाद जोधपुर की ट्रेन के समय पर चलने की उम्मीद की जा सकती है। यह ट्रेन गत 21 सितंबर को 25 मिनट, 22 को 35, 23 को 3:10 घंटे, 24 को 3:15 और 25 सितंबर को 2:15 घंटे की देरी से जोधपुर पहुंची।
पता चला है कि रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 12402 का समय बदलने की तैयारी कर रहा है। इससे ट्रेन वापसी में इस्लामपुर से समय पर रवाना हो सकेगी। समय पर नई दिल्ली पहुंचेगी तो जोधपुर के लिए भी इसे समय पर पहुंचाना आसान हो जाएगा। अभी इसके इस्लामपुर से लौटने में ही देरी हो जाती है। इसका नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 11:50 बजे है, लेकिन अक्सर देरी से पहुंचती है। वहां छह घंटे रखरखाव के बाद रवाना किया जाता है, इसके चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला से यह अमूमन 30 मिनट से 3 घंटे की देरी से रवाना होती है। सराय रोहिल्ला से इसके रवाना होने का समय रात 11:15 बजे का है, लेकिन तीन घंटे की देरी होने से यह दो बजे बाद चलती है।
रेलवे देरी के कारणों का पता लगा रहा है: शेखावत
^ यह ट्रेन चार जोन से निकलती है, इसलिए देरी के कारण की तह तक जाने के लिए रेलवे ने जांच कमेटी बनाई है। संभवत: अगले 10-15 दिन में जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद उस कारण को दूर कर ट्रेन को समय पर चलाया जाएगा। -गजेंद्रसिंह शेखावत, केंद्रीयराज्यमंत्री

Translate to English
Translate to Hindi

3 Posts

798 views
0

Sep 27 2017 (09:03)guest
Re# 2449340-4              
Degana se aage kaha jate ho ?
Translate to English
Translate to Hindi

763 views
1

Sep 27 2017 (09:04)guest
Re# 2449340-5              
1 compliments
😂😂😂😂😂😂😂😂
Delhi to Jaipur Via Degana ?
Translate to English
Translate to Hindi

1025 views
0

Sep 27 2017 (09:17)
guest   2545 blog posts
Re# 2449340-6              
@2449340-4  @guest
Rtgh - Dna - Jp - Kota..
Translate to English
Translate to Hindi

713 views
0

Sep 27 2017 (09:39)
Diesel_Express^~
Diesel_Express^~   100857 blog posts
Re# 2449340-7              
@2449340-5  @guest
Wo Kota jaane ki baat kar rahe hai.
Translate to English
Translate to Hindi

679 views
0

Sep 27 2017 (09:40)
Diesel_Express^~
Diesel_Express^~   100857 blog posts
Re# 2449340-8              
@2449340-5  @guest
RTGH to JP Via DNA.
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy