ग्रुप डी भर्ती 2018: परीक्षा से पहले जान लें भारतीय रेलवे की ये 20 खास बातें
RRB Recruitment 2018 Railway 90000 vacancy : रेलवे के ग्रुप डी और ग्रुप सी पदों पर चयन के लिए आपको भारतीय रेलवे से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें भी पता होनी चाहिए। रेलवे की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर भारतीय रेलवे से जुड़े प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि आप इंडियन रेलवे से जुड़ा सामान्य ज्ञान याद कर लें। पहले चरण के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) की तैयारी में यह काफी मददगार होगा। यहां हम आपको बताते हैं आरआरबी प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से भारतीय रेलवे से जुड़ी 20 खास बातें -
1....
more... भारत में सबसे पहली रेल 16 अप्रैल 1853 ई. को मुंबई से ठाणे के बीच (34 किमी.) लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में चली थी।
2. देश में पहली विद्युत रेल 3 फरवरी, 1925 को मुंबई (विक्टोरिया टर्मिनस) से कुर्ला के बीच चलाई गई थी।
3. आजाद भारत का पहला रेल बजट नवंबर, सन 1947 में जॉन मथाई ने पेश किया था। अब सरकार ने रेल बजट को आम बजट में मिला दिया है।
रेल बजट पेश करने की शुरुआत सन 1924 में ब्रिटिश राजनेता विलियम्स एक्वर्थ ने की थी। एकवर्थ समिति की सिफारिश पर 1924-25 में रेल बजट को आम बजट से अलग कर दिया गया था।
4. भारतीय रेलवे का राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई दिल्ली में है।
5. भारतीय रेलवे अपने साइज के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है।
6. देश में पहली मेट्रो रेल 24 अक्टूबर, 1984 को कोलकाता में चली थी।
7. IRCTC का मतलब है - Indian Railway Catering and Tourism Corporation
8. देश में सबसे लंबी रेल सुरंग पीर पंजाल या बनिहाल रेल सुरंग (जम्मू-कश्मीर, 11,215 किमी.) है।
9. भारत की पहली मोनो रेल मुंबई में फरवरी 2014 में शुरू हुई।
10. भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) है जो पूर्व-मध्य रेलवे में है। 16 अक्टूबर 2017 को इसका नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया।
11. स्वतंत्र भारत के पहले रेलमंत्री आसफ अली थे।
12. देश की पहली रेल मंत्री ममता बनर्जी हैं।
13. रेल इंजन निर्माण केंद्र
- चितरंजन लोकोमेटिव वर्क्स, चितरंजन
(विद्युत इंजन निर्माण)
- डीजल लोकोमेटिव वर्क्स, वाराणसी
(डीजल इंजन निर्माण)
- डीजल कम्पोनेन्ट वर्क्स, पटियाला
(डीजल इंजन के पुर्जे)
- टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमेटिव कंपनी लि. चितरंजन
(डीजल इंजन निर्माण)
- डीजल लोकोमेटिव कंपनी, जमशेदपुर
(डीजल इंजन निर्माण)
ये भी पढ़ें: रेलवे भर्ती परीक्षा 2018: ग्रुप D के लिए GK के 11 मॉडल प्रश्न (भाग-5)
14. रेल डिब्बे निर्माण केंद्र
- इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, पैराम्बूर (तमिलनाडु)
- रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला (पंजाब)
- भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड, बंगलूरु
- व्हील एंड एक्सेल प्लांट, बंगलुरु
- जेसप एंड कंपनी लिमिटेड, कोलकाता
15. 1950 में भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
16. 26 जनवरी, 1998 को शुरू हुई कोंकण रेलवे महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक राज्य को जोड़ती है।
17. देश का सबसे पुराना भाप इंजन फेयर क्वीन है जिसका निर्माण 1855 में हुआ था।
18. देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से हावड़ा के बीच 1969 में चली थी।
(तैयारी- पार्ट 4) रेलवे भर्ती परीक्षा 2018:ग्रुप D पदों के लिए 10 मॉडल प्रश्न
तैयारी पार्ट - पार्ट 3 - रेलवे भर्ती परीक्षा 2018: ग्रुप डी व ग्रुप सी के CBT स्टेज-1 के लिए रीजनिंग के 10 मॉडल
19. देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है। 2016 में शुरू हुई ये ट्रेन वर्तमान में दिल्ली से झांसी के बीच चलती है।
20. दार्जिलिंग हिमालय रेलवे, नीलगिरी माउंटेन रेलवे और कालका शिमला रेलवे को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया जा चुका है।