Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

हाटे-बाजारे एक्सप्रेस : चलती - फिरती मछली बाजार - Piyush Singh

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 3938664
Posted: Oct 25 2018 (22:51)

31 Responses
Last Response: Nov 25 2018 (16:15)
General Travel
18635 views
2

Oct 25 2018 (22:51)   12349/Godda - New Delhi Weekly Humsafar Express | BGP/Bhagalpur Junction (6 PFs)
Rajnish~
Rajnish~   158 blog posts
Entry# 3938664            Tags   Past Edits
भागलपुर नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भागलपुर खुलने के बाद किऊल, नवादा रुकेगी सुल्तानगंज जमालपुर अभयपुर का ठहराव रद्द।
नवादा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा नवादा वासियों के लिए दिल्ली तक दी गई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात पर रेल प्रशासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मंत्री की घोषणा के अनुरूप 12349 ट्रेन 18 फरवरी दिन सोमवार को को पहली बार किउल-गया रेलखंड से होते हुए दिल्ली के लिए गुजरेगी। जबकि दिल्ली से वही ट्रेन 12350 बनकर लौटेगी। भागलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव से लेकर नई समय सारिणी का प्रस्ताव दे दिया गया है। प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार यह ट्रेन भागलपुर से नई दिल्ली तक 1222 किलोमीटर का सफर 21:30 घंटे
...
more...
में तय करेगी।
केजी रेलखंड पर ठहराव सिर्फ नवादा में - केजी रेलखंड पर किउल से गया के बीच इस ट्रेन का ठहराव सिर्फ नवादा में रखा गया है। भागलपुर से खुलने के बाद यह ट्रेन किउल जंक्शन, नवादा, गया जंक्शन, सासाराम, पंडित दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रूकेगी। दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन से खुलने के बाद सीधे नई दिल्ली जाकर रूकेगी। अर्थात भागलपुर से नई दिल्ली के बीच सिर्फ पांच स्टॉपेज बनाए गए हैं।
रूट परिवर्तन के बाद कई स्टेशनों पर रद हुआ ठहराव
-12349 और 12350 ट्रेनों की रूट में बदलाव के बाद कई स्टेशनों पर ठहराव को रद कर दिया गया है। सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल अर्थात पांच स्टॉपेज कम कर दिए गए हैं। जबकि मोकामा जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन और पटना जंक्शन रूट डायवर्ट के कारण अलग हो जाएगा।
नवादा में 2 मिनट का ठहराव
-नवादा स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव मात्र 2 मिनट का दिया गया है। भागलुपर से दोपहर बाद 3:30 बजे खुलकर यह ट्रेन शाम 7:45 बजे नवादा पहुंचेगी और 7:47 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि नई दिल्ली से भागलपुर जाने के क्रम में यह ट्रेन दोपहर बाद 3:40 बजे नवादा पहुंचेगी और 3:42 बजे प्रस्थान करेगी।
दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद बढ़ेगा स्टॉपेज
-किउल-गया रेलखंड के दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इस ट्रेन का ठहराव वारिसलीगंज और तिलैया स्टेशन पर भी हो सकेगा। इसके अलावा इस रूट से नई दिल्ली तक के लिए अतिरिक्त ट्रेनें भी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि भागलपुर से नई दिल्ली तक के लिए हमसफर एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव है। संभव है कि उक्त ट्रेन का परिचालन भी इसी रूट से किया जाए। फिलहाल किउल-गया रेलखंड ¨सगल लाइन होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन में समय ज्यादा लग रहा है। जिस 12349-12350 का रूट बदला गया है उसका समय बढ़ा दिया गया है। भागलपुर से 17:30 बजे खुलने वाली ट्रेन दो घंटे पहले यानि 15:30 बजे ही खुलेगी।
नवादा के लोगों में उत्साह
-नवादा के लोगों में इस ट्रेन को लेकर खासा उत्साह है। दशकों पुरानी मांग 22 फरवरी को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने नवादा में आयोजित कार्यक्रम में पूरी की। अब बस इंतजार है उस ट्रेन के नवादा स्टेशन पर पहुंचने की शुभ घड़ी की। हालांकि इसके लिए अभी उन्हें करीब 116 दिनों का इंतजार करना होगा।
प्रस्तावित समय सारिणी
भागलपुर-नई दिल्ली 12349 सुपरफास्ट
- भागलपुर से रवानगी - 15:30 बजे। - किउल आगमन- 18:00 बजे, प्रस्थान- 18:20 बजे। - नवादा आगमन- 19:45 बजे, प्रस्थान- 19:47 बजे। - गया आगमन- 21: 30 बजे, प्रस्थान - 21:35 बजे। - सासाराम आगमन- 23 :04 बजे, प्रस्थान-23:06 बजे। - दिन दयाल उपाध्याय आगमन- 01:43 बजे, प्रस्थान- 1:58 बजे। - नई दिल्ली पहुंचने का समय- 13 बजे।
नोट- यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को भागलुपर से खुलेगी और मंगलवार को पहुंचेगी।
नई दिल्ली-भागलुपर 12350 सुपरफास्ट
- नई दिल्ली से प्रस्थान - 23:45 बजे। - दिन दयाल उपाध्याय आगमन -11:43 बजे, प्रस्थान- 11:58 बजे। - सासाराम आगमन - 01:08 बजे, प्रस्थान-01:10 बजे। - गया आगमन - 14:40 बजे, प्रस्थान-14:45 बजे। - नवादा आगमन -15:40 बजे, प्रस्थान-15:42 बजे। - किउल आगमन - 19:00 बजे, प्रस्थान-19:20 बजे। - भागलुपर पहुंचने का समय- 21:40 बजे।
नोट-यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को नई दिल्ली से खुलेगी।

Translate to English
Translate to Hindi

28 Posts

5120 views
1

Nov 04 2018 (10:57)
SaurabhDubey^~
SaurabhDubey^~   30261 blog posts
Re# 3938664-29              
Technical halt😎. Public ko tech halt batane ki kya jaroorat hai. Aise me to rutba kam ho jayega bgp patrakaar ka😂
Translate to English
Translate to Hindi

4957 views
1

Nov 04 2018 (11:32)
AmitJha^~   18312 blog posts
Re# 3938664-30              
सबकुछ ठीक रहा तो रुतबा बरकरार रहेगा 😂
Translate to English
Translate to Hindi

4985 views
0

Nov 04 2018 (11:55)
UtkarshTiwariRewa~
UtkarshTiwariRewa~   7556 blog posts
Re# 3938664-31              
"Sab kuch theek rahe" toh Rutba barkaraar rahega 😂😂. Although I'm not sure whether he knows something about crew change or not.
Rutba bhi badi cheez hai 🙏🙏
Translate to English
Translate to Hindi

4014 views
1

Nov 25 2018 (16:12)
Ankit^~   16692 blog posts
Re# 3938664-32              
Jaisa ki maine kaha tha, Proposed TT ko dekh ke reporter ne apna logic laga liya ki Jamalpur aur Abhaipur Ka Naam nahi hai usme to wahan se stoppage hata liya gaya hai.
Par aisa hua kya? Dono jagah stoppage barkarar hai bas timing pehle ho gayi hai.
Translate to English
Translate to Hindi

3980 views
1

Nov 25 2018 (16:15)
Ankit^~   16692 blog posts
Re# 3938664-33               Past Edits
'सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल अर्थात पांच स्टॉपेज कम कर दिए गए हैं।'
Latest PR Dekhlo jaake. Ye saare' stoppages barkarar hain.
Fake news se aam jaanta ko gumraah kyun karte ho? Kya milta hai ye sab karke?
Full confirmation ka wait kiya karo, ye faaltu ka mirch-masala lagake bematlab ka ulta - seedha news chaapa na karo.
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy