Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

Brindavan Express - ರೈಲು ಹೆಸರು ಬೃಂದಾವನ್ ,ಇದು ಯಾವಾಗಲೂ Number 1 - Vijay Baradwaj

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4255453
Posted: Mar 09 2019 (15:40)

6 Responses
Last Response: Mar 09 2019 (16:45)
General Travel
137739 views
3

Mar 09 2019 (15:40)   18624/Hatia - Islampur Express (PT) | GMO/NSCB Junction Gomoh (6 PFs)
Magadh~
Magadh~   9802 blog posts
Entry# 4255453            Tags   Past Edits
पटना बोगी को सांसद ने दिखाई झंडी, विरोध
==============================
करगली (बेरमो) : गोमो-पटना बोगी को पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में जोड़ने के लिए गिरिडीह के सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार को फुसरो रेलवे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना था कि पहले बरकाकाना-पटना बोगी हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में जोड़ी जाती थी। अब पलामू एक्सप्रेस में जोड़े जाने से पटना जाने और वहां से आने में काफी समय लगेगा। यह जनसुविधा नहीं, बल्कि असुविधा है। गोमो-पटना बोगी को पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में जोड़ने के
...
more...
लिए रवाना किए जाने के दौरान बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, रेल धनबाद डीवीजन के अपर रेल प्रबंधक एशोक कुमार व सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा ने भी हरी झंडी दिखाई। उसके पहले व बाद में लोगों ने जमकर विरोध किया और कहा कि ने पूर्व की सुविधा को ही बहाल रखी जाए। या तो हटिया-पटना एक्सप्रेस से बरकाकाना-पटना बोगी को बंद नहीं करें, उसे भी चालू रखें।
सांसद पांडेय ने कहा कि गोमो रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का लोड बढ गया है। इस कारण बरकाकाना-पटना बोगी को उस रूट से परिचालन रेल विभाग बंद करना पड़ा। उसके स्थान पर काफी प्रयास से नई व्यवस्था लागू कराई गई है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद पुरानी व्यवस्था को भी चालू कराई जाएगी। अभी भी प्रयास जारी है। इसके अतिरिक्त हटिया से आरा के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने जा रही है। वहीं बंद हो चुकी हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस एवं हटिया-आनंदविहार एक्सप्रेस ट्रेन को भी चालू कराने को वे प्रयासरत हैं। विधायक बाटुल ने सांसद व डीआरएम से आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व की ट्रेन को जारी रखते हुए उसे चालू रखने में पहल करें। कहा कि सांसद ने जिस तरह डीसी रेल लाइन चालू करा दिया, उसी तरह इसे भी चालू कराने में निश्चित रूप से वे सक्षम होंगे। मौके पर स्टेशन मैनेजर रूपलाल महतो, आदित्य कुमार, प्रदीप मंडल, बीपी यादव, डीके मिश्रा, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद महतो, कृष्ण कुमार, जगरनाथ राम, धनेश्वर महतो, भाई प्रमोद सिंह, सुमित सिंह, सुरेंद्र गिरि, असंगठित इंटक के प्रदेश अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह आदि मौजूद थे। विरोध करने वालों में भास्कर सिंह, मधुसूदन सिंह, शैलेंद्र सिंह, टीनू सिंह, सुनील सिंह, शेखर सिंह, गणेश सिंह, रमेश कुमार, रंजीत कुमार, योगेंद्र यादव, देवनारायण सिंह, मुकेश सिंह, रुचि सिंह, सुनैना देवी, विशाल सिंह, रॉबिन तिवारी, प्रदीप मिश्रा आदि शामिल थे।
Source : Jagran

Translate to English
Translate to Hindi

2 Posts

38101 views
2

Mar 09 2019 (15:48)
AdittyaaSharma^~
AdittyaaSharma^~   75202 blog posts
Re# 4255453-3              
रांची - आनंद विहार स्पेशल वाया बरकाकाना फुसरो बोकारो थर्मल गोमो की बात कर रहे हैं और शायद ये इसको हमसफ़र एक्सप्रेस बनवाकर चलवाना चाहते हैं पांडेय जी
Translate to English
Translate to Hindi

40014 views
2

Mar 09 2019 (16:00)
guest   628 blog posts
Re# 4255453-4               Past Edits
Ranchi - ara train toh chalo ho gaya hai...abhi kyonsa hatia-ara train start hone wala hai??? News mein galat likha hai kya???
Translate to English
Translate to Hindi

37928 views
0

Mar 09 2019 (16:03)
AdittyaaSharma^~
AdittyaaSharma^~   75202 blog posts
Re# 4255453-5              
News galat print hua hai
Translate to English
Translate to Hindi

38072 views
1

Mar 09 2019 (16:45)
Ratnakar~
Ratnakar~   8271 blog posts
Re# 4255453-7              
Haan, yaad aaya, Saturday waala train.
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy