Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

हम हवाई जहाज़ उड़ाने वाले, फिर भी फ़िदा हैं, पटरी में दौड़ने वालों पे. - SK Mangla

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4277319
Posted: Mar 31 2019 (11:40)

5 Responses
Last Response: Apr 01 2019 (11:50)
General Travel
2809 views
0

Mar 31 2019 (11:40)   BKI/Bandikui Junction (6 PFs)
Jaipurjunction~
Jaipurjunction~   1916 blog posts
Entry# 4277319            Tags  
*परीक्षण : 120 की स्पीड से 74 किमी दौड़ाया इलेक्ट्रिक इंजन*
बांदीकुई आगरा रेल मार्ग पर रेलवे ने भरतपुर से करणपुरा रेलवे स्टेशन के बीच करीब 74 किलोमीटर के रेलवे ट्रेक पर विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया है। शनिवार को इस ट्रेक पर 120 की स्पीड से इलैक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर रेलवे सुरक्षा आयुक्त ए के जैन ने निरीक्षण किया।
रेलवे द्वारा भरतपुर से बांदीकुई के बीच रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया जा रहा है। इस रेल ट्रेक पर भरतपुर से करणपुरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ने विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर
...
more...
शनिवार को मध्य परिमंडल मुम्बई के रेल सुरक्षा आयुक्त ए के जैन ने इस विद्युतीकरण का कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान रेल विद्युतीकरण जयपुर के हरीशचंद मीणा, उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के प्रमुख मुख्य विद्युत इजीनियर नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मंडल रेल प्रबंधक आगरा रंजन यादव, मुख्य संकेत इंजीनियर श्रीमोहन डूडेजा, उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के मुख्य विद्युत एवं वितरण इंजीनियर विनय कुमार गर्ग, मुख्य योजना एवं डिजाइन इजीनियर एससी सागर, सीनियर पीआरओ महेश शर्मा, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर रेल विद्युतीकरण परियोजना जयपुर के प्रोजेक्ट इंचार्ज पीसी शर्मा, केईसी लिमिटेड महाप्रबंधक एनवी रमेश, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार बत्रा, सीपीडब्ल्यूआई अभिषेक गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
निरीक्षण करने आए सीआरएस एके जैन ने मंडावर से भरतपुर रेलवे स्टेशन के बीच इलैक्ट्रिक इंजन में बैठकर रेल मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान इंजन को 120 की स्पीड से दौडाया। इसके अलावा सीआरएस जैन ने यहां रेलवे फाटक, रेलवे स्टेशन, एफओबी, पावर सब स्टेशन, ट्रेक्शन सब स्टेशन का निरीक्षण किया।
बांदीकुई| भरतपुर-करणपुरा रेल मार्ग पर इलैक्ट्रिक कार्य का निरीक्षण करते सीआरएस एके जैन।
अब 21 किलोमीटर का रेल मार्ग रह गया शेष
बांदीकुई से भरतपुर 95 किलोमीटर के रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया जा रहा है। अभी तक भरतपुर से करणपुरा तक 74 किलोमीटर के रेलमार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है।
अब करणपुरा से बांदीकुई के बीच 21 किलोमीटर का रेल मार्ग का विद्युतीकरण शेष रह गया है। इस मार्ग पर भी इलैक्ट्रिक पोल लगाए जा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही यहां भी कार्य पूरा हो जाएगा।

Translate to English
Translate to Hindi

1929 views
0

Mar 31 2019 (11:43)
BRCWAP7~
BRCWAP7~   13281 blog posts
Re# 4277319-1              
CRS inspection kidr tak huaa ha .
Mandawar or Karanpura ?
Translate to English
Translate to Hindi

1725 views
0

Mar 31 2019 (11:45)
Jaipurjunction~
Jaipurjunction~   1916 blog posts
Re# 4277319-2               Past Edits
Mandawar tk per news wale kuch b chapthe h
Translate to English
Translate to Hindi

1983 views
0

Mar 31 2019 (11:49)
Reva18~
Reva18~   56837 blog posts
Re# 4277319-3              
Mandawar
Translate to English
Translate to Hindi

2212 views
0

Mar 31 2019 (11:53)
Jaipurjunction~
Jaipurjunction~   1916 blog posts
Re# 4277319-4              
Core
Translate to English
Translate to Hindi

1660 views
0

Apr 01 2019 (11:50)
Deependra Gupta   241 blog posts
Re# 4277319-5               Past Edits
Ab bandikui se mandawar mahua rd kb tak kr lenge
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy