Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

Gatimaan Express: Raftaar meri Pehchaan - Sajid Akhtar

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4651307
Posted: Jun 16 2020 (02:20)

No Responses Yet
General Travel
5289 views
2

Jun 16 2020 (02:20)  
berisgnr
berisgnr   35 blog posts
Entry# 4651307               Past Edits
नई दिल्ली-गुवाहाटी-नई दिल्ली पार्सल कार्गो एक्सप्रेस का जोधपुर तक विस्तार
अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, नई दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, कटिहार होकर संचालित होगी
श्रीगंगानगर, 15 जून। रेलवे द्वारा आवश्यक सामग्री व सामान्य वस्तुओं के परिवहन हेतु जोधपुर-गुवाहाटी-जोधपुर साप्ताहिक पार्सल स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। भारतीय रेल द्वारा रेलवे पार्सल वैन को जरूरतमंद ई-कामर्स कम्पनियांे, राज्य सरकारो सहित अन्य ग्राहकों के लिये त्वरित परिवहन हेतु उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उत्तर
...
more...
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार गाडी सं. 00485 जोधपुर-गुवाहाटी साप्ताहिक पार्सल कार्गो एक्सप्रेस 21 जून 2020 से प्रत्येक रविवार को जोधपुर से 00.20 बजे रवाना होकर प्रत्येक मंगलवार को 02.30 बजे गुवाहाटी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी सं. 00486 गुवाहाटी-जोधपुर साप्ताहिक पार्सल कार्गो एक्सप्रेस 22 जून 20.20 से प्रत्येक सोमवार को गुवाहाटी से 01.30 बजे रवाना होकर प्रत्येक बुधवार को 03.10 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। रेलसेवा में पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग सभी ठहराव वाले स्टेशनों पर की जायेगी। पार्सल स्पेशल रेलसेवा में ट्रेडर्स सम्बंधित स्टेशनों के वाणिज्य विभाग के माध्यम से पार्सल बुक करवा सकते है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर, पाली मारवाड़, मारवाड़ जं, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, अलवर व रेवाड़ी स्टेशनों पर पार्सल कार्गो एक्सप्रेस का ठहराव प्रदान किया गया है। उन्होने बताया कि जोधपुर मण्डल के सहायक वाणिज्य प्रबन्धक के मोबाईल नम्बर 9001198953, अजमेर मण्डल के सहायक वाणिज्य प्रबन्धक के माबोईल नम्बर 9001196953 तथा जयपुर मएडल के सहायक वाणिज्य प्रबन्धक के मोबाईल नम्बर 9001199953 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy