Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

There is no more pure joy than RailFanning.

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4656055
Posted: Jun 23 2020 (22:16)

12 Responses
Last Response: Aug 29 2020 (12:57)
General Travel
244457 views
4

Jun 23 2020 (22:16)   13015/Howrah - Jamalpur Kavi Guru Express | MDLE/Mandar Hill (3 PFs)
SKMishra~
SKMishra~   262 blog posts
Entry# 4656055            Tags   Past Edits
SK(Deoghar)-
भागलपुर - मंदारहिल सेक्शन में रेल- पटरी के बदलने का कार्य लगभग पूरा होने को है और अब सिर्फ 4 किमी पटरी बदलना शेष रह गया है। इसके बाद इस सेक्शन पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। मौजूदा समय में इस सेक्शन में ट्रेनों की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा है लेकिन कई जगहों पर 30 किमी की रफ्तार से ही ट्रेन चलती है।
ज्ञात हो कि इस सेक्शन में पटरी बदलने का काम चल रहा है और रेलकर्मियों का कहना है कि मंदारहिल की तरफ से
...
more...
चार किमी काम शेष है। यह काम भी खत्म हो जाता लेकिन पटरी खत्म हो गई। जल्द ही पटरी की आपूर्ति हो जाएगी। इसके बाद इस सेक्शन में पटरी बदलने का काम पूरा हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस लाइन में मंदारहिल के बाद दुमका तक नई पटरी लगी है जिसपर ट्रेनों की स्पीड अच्छी है। लेकिन मंदारहिल से भागलपुर के बीच पुरानी पटरी होने की वजह से ट्रेनें काउशन पर चलती हैं। इसकी वजह से ही कवि गुरु एक्सप्रेस को भागलपुर पहुंचने और भागलपुर से हावड़ा जाने में ज्यादा समय लग जाता है। वाया साहिबगंज के मुकाबले लगभग 30 किमी दूरी कम होने के बावजूद कवि गुरु एक्सप्रेस, हावड़ा से आने और भागलपुर से हावड़ा जाने में डेढ़ घंटे ज्यादा समय लेती है। इसकी मुख्य वजह है मंदारहिल से भागलपुर के बीच पुरानी पटरियों का लगा होना। इस सेक्शन की स्पीड बढ़ जाने से फिलहाल एक्सप्रेस ट्रेनों में कवि गुरु एक्सप्रेस के अलावा कुछ पैसेंजर ट्रेनों को फायदा होगा।
ज्ञात हो कि इस सेक्शन में दो पैसेंजर ट्रेनें भी चलती हैं। एक भागलपुर से दुमका और दूसरी भागलपुर से हंसडीहा। भागलपुर-मंदारहिल के बीच दोनों की रफ्तार कम है। इसके अतिरिक्त जो मालगाड़ियां चलती हैं उसपर भी स्पीड काउशन का असर होता है। इस सेक्शन के यातायात निरीक्षक राजीव शंकर बताते हैं कि पटरी नवीकरण का काम चल रहा है। अभी 240 मीटर का पटरी लगाया जा रहा है। पटरी बदलने के बाद सेक्शन में ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी।

Translate to English
Translate to Hindi

7 Posts

82765 views
0

Aug 28 2020 (22:20)
Nawaaz
Nawaaz   16566 blog posts
Re# 4656055-8               Past Edits
Barahat to mandarhill track Upgradation work abhi pending hai... Pehle banka side ho raha hai ... Uska link deta tumhe...
Translate to English
Translate to Hindi

83118 views
1

Aug 28 2020 (22:21)
Nawaaz
Nawaaz   16566 blog posts
Re# 4656055-9              
Muhrahra ke aage chandan bridge tak ho chuka hai.../blog/post/4691191
Translate to English
Translate to Hindi

83000 views
0

Aug 28 2020 (22:21)
Nawaaz
Nawaaz   16566 blog posts
Re# 4656055-10              
Pics dekhna ptaa chal jayega...
Translate to English
Translate to Hindi

84517 views
1

Aug 28 2020 (22:30)
AnkujhaDumka~   154 blog posts
Re# 4656055-11               Past Edits
👍👍
Translate to English
Translate to Hindi

81451 views
1

Aug 29 2020 (12:57)
Nawaaz
Nawaaz   16566 blog posts
Re# 4656055-12              
Isme tumhe holes digging work dikh jayenge.../blog/post/4691025
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy