Search Forum
Blog Entry# 4662796
Posted: Jul 05 2020 (22:05)
No Responses Yet
No Responses Yet
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 41 ट्रेन चलाने का नोटिफिकेशन महज एक अफवाह है। अभी स्थिति समान्य होने तक कोई ट्रेनें नही चलाई जाएंगी। सोशल मीडिया पर इसीआर जोन के 41 ट्रेन चलाने जाने की नोटिफिकेश वायरल हो रही है। इसमें किऊल-पटना रेलखंड पर चलने वाली दर्जनभर ट्रेनें शामिल हैं। दानापुर के पीआरओ पृथ्वी राज ने बताया कि इस तरह की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। ऐसे नोटिफिकेशन का कोई मतलब नहीं बनता है। वही दानापुर के पूर्व पीआरओ एवं हाजीपुर के पीआरओ संजय कुमार ने बताया कि यह एक महज कागज का टुकड़ा है। इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। यदि कोई ट्रेन चलेगी तो इसकी पूर्व सूचाना ईसीआर अपने ट्विटर और फेसबुक के आफिशियली एकाउंट से जारी कर देगी। उन्होंने कहा हो सकता कि किसी के द्वारा इन 41 ट्रेनों का प्रस्ताव बनाकर रेलवे मंत्रालय को दिया गया होगा। जो किसी ने सोशल मीडिया पर वायलय कर दिया।...
more...
more...