Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

अपनी संपूर्ण क्रांति, राजधानी से कम है के 🔥- Arjun Rai

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 5019931
Posted: Jul 20 2021 (06:40)

4 Responses
Last Response: Jul 20 2021 (23:35)
General Travel
37187 views
4

Jul 20 2021 (06:40)   SWM/Sawai Madhopur Junction (4 PFs)
RamganjMandi~
RamganjMandi~   19207 blog posts
Entry# 5019931            Tags   Past Edits
kota_rail_news
तेज बारिश से इंद्रगढ़-आमली के बीच बही गिट्टियां, तीन जगह हुई घटना, दिनभर रुक-रुक के चली गाडियां
कोटा। न्यूज. कोटा रेल मंडल के इंदरगढ़ और आमली स्टेशन के बीच सोमवार को जमकर बारिश हुई। पानी के तेज बहाव में तीन जगह रेल पटरियों के नीचे से गिट्टी और मिट्टी बह गई। इसके चलते दिनभर रेल यातायात रुक-रुक के चला। मौके पर ट्रेनें घंटों खड़ी रहीं।
सूत्रों
...
more...
ने बताया कि आमली और इंदरगढ़ स्टेशन के आसपास रविवार रात से ही लगातार बारिश हो रही थी। सुबह करीब 6 बजे से बारिश और तेज हो गई। बारिश के पानी से इंदरगढ़ और आमली स्टेशन के आसपास रेल पटरियां लगभग पूरी तरह पानी में डूब गईं। पानी के तेज बहाव में एक आमली स्टेशन के पास और दो जगह आमली-इंद्रगढ़ के बीच अपलाइन के नीचे से गिट्टी और मिट्टी बह गई। डाउनलाइन अपेक्षाकृत सुरक्षित रही।
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची श्रीगंगानगर
गिट्टी और मिट्टी बहन से रेल पटरी हवा में झूल गई। तभी मौके पर श्रीगंगानगर और कोटा ट्रेन पहुंच गई। लेकिन आगे खतरा महसूस होने पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को मौके पर ही खड़ा कर लिया। इसी समय डाउन लाइन से गुजरी मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट के चालक ने आमली स्टेशन मास्टर को श्रीगंगानगर ट्रेन के रास्ते में खड़े होने की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने मामले से रेल पथ इंजीनियर को अवगत कराया। चालक द्वारा भी कोटा कंट्रोल को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे इंजीनियर ने रेल पटरियों की मरम्मत का काम शुरू कराया। करीब सवा घंटे बाद बहुत धीमी रफ्तार से श्रीगंगानगर ट्रेन को निकाला गया। इसके बाद फिर से पटरियों की मरम्मत का काम शुरू किया। ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर मौके पर पत्थर और गिट्टियां मंगवाई गई।
पटरियों का मरम्मत काम दिनभर चला। इसके चलते अमृतसर मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल 2 घंटे मौके पर खड़ा रहा। देहरादून-कोटा नंदा देवी और पटना कोटा ट्रेन भी रास्ते में अटकी रही। निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस घंटों देरी से कोटा पहुंची। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी रुक रुक कर चलीं।
कंट्रोल रूम में जमे अधिकारी
इस घटना के चलते अधिकारी कोटा कंट्रोल रूम में जमें रहे। अधिकारी ट्रैक मरम्मत ट्रेन संचालन के जरूरी निर्देश देते रहे। कोटा से मौके पर भी अधिकारी भेजे गए।

Translate to English
Translate to Hindi

26838 views
1

Jul 20 2021 (07:11)
Prometheus^~
Prometheus^~   15213 blog posts
Re# 5019931-1              
Generally aisa hota nhi h Kota route par.... Pata nhi kaise ho gya.. Tabhi aaj Kota Jaipur/Delhi route ki sabhi trains late h
Translate to English
Translate to Hindi

27272 views
0

Jul 20 2021 (08:47)
RamganjMandi~
RamganjMandi~   19207 blog posts
Re# 5019931-2              
Kal se hi late hai.
Kal b Gangaur, Golden Temple, Ranthambore late aai thi.


Generally nhi hota tabhi to prepared nhi the iss sab ke lie.
KR
...
more...
walo k lie normal hai, unhone fatafat rat me restore b krdiya route ko.

Translate to English
Translate to Hindi

24213 views
0

Jul 20 2021 (23:23)
Yash~
Yash~   3330 blog posts
Re# 5019931-3              
is saal abhi tak baarish nahi hui dhang se kota division me ... varna heavy rains se route block hote rehte hain
Translate to English
Translate to Hindi

24080 views
1

Jul 20 2021 (23:35)
Akhtar.Sajid~   1238 blog posts
Re# 5019931-4              
Durghatna sey deri hi sahi ..
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy