Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal Android   RailCal iPhone

site support

হাওড়া - বর্দ্ধমান কর্ড লাইনে যান, 130 কিমি বেগে ট্রেন যাওয়াও কালবৈশাখী ঝড়ের থেকে ভয়ঙ্কর! - Jishnu Thakur

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 5034555
Posted: Aug 06 2021 (10:42)

5 Responses
Last Response: Aug 06 2021 (13:53)
General Travel
19617 views
9

Aug 06 2021 (10:42)   SGAC/Sogaria (Kota) (2 PFs)
RamganjMandi~
RamganjMandi~   19216 blog posts
Entry# 5034555            Tags  
1 compliments
Yeh kya ho gaya🥲
kota_rail_news
पहली ही बारिश में खुली सोगरिया स्टेशन की पोल, इसी महीने होना है उद्घाटन
कोटा। न्यूज़. सोगरिया स्टेशन की पोल पहली ही बारिश में खुल गई है। नया भवन पहली ही बारिश में टपक गया। दीवार टूट गई है। प्लेटफार्म की एप्रोच रोड बह गई। बेसमेंट में पानी भर गया। फर्श और टाइल्स बैठ गई। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान संवाददाता को स्टेशन पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।
निरीक्षण
...
more...
के शुरुआत में ही प्लेटफार्म नंबर एक की करीब 50 मीटर पत्थर की दीवार गिरी नजर आई। इसके चलते बड़ी मात्रा में मिट्टी स्टेशन परिसर में बह गई। पौधे उखड़ गए। इसके बाद स्टेशन भवन के प्रवेश द्वार पर ही बारिश का पानी टपकता दिखा। दीवार, पिलर और बीम पानी से तर नजर आए। प्लेटफार्म नंबर एक पर ही कोटा स्टोन को उखाड़कर दुबारा लगाया जा रहा था।
पानी में बही अप्रोच रोड
निरीक्षण के दौरान बारां एंड की तरफ प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने के लिए बनी अप्रोच रोड पानी में बह गई। पहले यहां से मिट्टी बही। इसके बाद सीसी रोड और इसके ऊपर लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स बह गई।
प्लेटफार्म नंबर 2 पर ही शौचालय के आसपास का कोटा स्टोन का फर्श बैठ गया। इसके चलते यहां से कोटा स्टोन को उखाडा गया है। अब यहां पर दोबारा कंकरीट कर कोटा स्टोन को फिर से लगाया जाएगा।
बेसमेंट में भरा पानी
यहां पर स्टेशन भवन के नीचे बेसमेंट और कैंटीन में कई कई फुट पानी भरा नजर गया इस पानी को सबमर्सिबल और मोटर पंपों द्वारा निकाला जा रहा था। फर्श लेबल नहीं होने के कारण स्टेशन भवन के प्रवेश द्वार के पास ही पानी भी भरा नजर आया।
इसी महीने होना है उद्घाटन
उल्लेखनीय है कि सोगरिया को कोटा के सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा अगस्त में ही इसके उद्घाटन की भी तैयारी की जा रही है। ऐसे में स्टेशन पर ऐसी खामी नजर आना गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।
पहले भी सामने आ चुकी है खामियां
यह पहला अवसर नहीं है जब सोगरिया स्टेशन पर कोई खामी नजर आई हो। इससे पहले भी यहां कई बार कमियां सामने आ चुकी हैं। यहां स्टेशन भवन में कई जगह दरारें पड़ने का मामला सामने आया था। बाद में रंगाई पुताई कर इन दरारों को छुपाने का प्रयास भी किया गया था। इसके बाद यहां पर तेज आंधी में प्लेटफॉर्म शेड की चद्दरें उड़ गई थीं। दीवार पर लगी टाइले तक हवा के झोंके से गिर गई थीं। स्टेशन भवन पर लगे भारी भरकर गुंबद भी तेज हवा से नीचे आ गिरे थे। लेकिन इसके बाद भी काम की गुणवत्ता में कोई विशेष सुधार नजर नहीं आया।

Translate to English
Translate to Hindi

3 Public Posts - Fri Aug 06, 2021

10330 views
1

Aug 06 2021 (13:51)
ETWAP7~
ETWAP7~   3084 blog posts
Re# 5034555-4              
Baat sahi h Memu bhi jaldi chalni chaiye
same example SMVT (Bengaluru) ka bhi h wha bhi 1 hi baarish m pure station m jagah jagh paani bharne lga + woh ac railway station h usme bhi upar chatt se paani gir rha tha.
Railways ko thoda sa dhyan dena chaiye build quality p jaldi k chakkar m kch bhi use kr rhe or same khabarein aa rhi h jagah jagah pr abhi tracks behene ki khabar aa rhi h abhi toh north m baarish start hi hui h abhi se yeh haal
...
more...
h.

Translate to English
Translate to Hindi

1 Public Posts - Fri Aug 06, 2021
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy