Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

दूरी नही मंज़िल भारी, साथ हो जब मेट्रो हमारी - Mushfique Khalid

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 5041110
Posted: Aug 14 2021 (08:46)

No Responses Yet
General Travel
7596 views
4

Aug 14 2021 (08:46)   ARA/Ara Junction (4 PFs)
Shivam2025
Shivam2025   1080 blog posts
Entry# 5041110            Tags  
DRM visit to Ara Junction

-आरा जंक्शन पर 22 को आयेंगे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

-17 सितंबर तक होगा कई योजनाओं का उद्घाटन
...
more...

आरा। निज प्रतिनिधि

दानापुर रेल मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार शुक्रवार को अचानक आरा जंक्शन पहुंचे। वे दानापुर से सड़क मार्ग से पहली बार निरीक्षण करने पहुंचे थे। चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। कई जगह खामियां पाई और सुधार का निर्देश दिया। बन रहे भोजपुर से जुड़े ऐतिहासिक चित्रों का अवलोकन किया। 30 अगस्त तक काम पूरा होने की बात कही गयी। डीआरएम ने कहा कि आरा सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह 22 अगस्त को आरा जंक्शन का निरीक्षण करने आएंगे। मालूम हो कि आरा जंक्शन पर बने फुट ओवर ब्रिज, फसाद, एवं रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन होना है। यह उद्घाटन आगामी 15 से 17 सितंबर तक हो सकता है। कहा कि नवंबर तक चार नंबर प्लेटफार्म एवं वाशपिट को चालू कर दिया जाएगा। डीआरएम ने स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार से पार्किंग के बारे में पूरी जानकारी ली और बढ़ाने का निर्देश दिया है। पश्चिम दिशा में मॉल भी बनेगा। उन्होंने जनरल टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर का भी जायजा लिया। यात्रियों से परेशानी सुनी। रिजर्वेशन काउंटर के पास उखड़े हुए टाइल्स को बदलने की बात कही। रिजर्वेशन काउंटर के पास जर्जर हो चुकी वॉल पुट्टी की मरम्मत कराने को कहा। जीआरपी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदरों का आतंक देखा। स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन से आग्रह करने के बावजूद आरा जंक्शन पर से बंदरों को नहीं हटाया गया है। कैंटीन, रिटायरिंग रूम, स्टेशन प्रबंधक चेंबर को देखा और कई दिशा निर्देश दिए। यातायात निरीक्षक एनके राय ने नॉन इंटरलॉकिंग व समपार फाटक की जानकारी दीई। यातायात निरीक्षक ने कारीसाथ और बिहिया में स्टाफ क्वार्टर नहीं होने की जानकारी दी। रेलवे कर्मचारी यूनियन के मनोज पांडे ने रेल कर्मचारियों की समस्या के प्रति डीआरएम का ध्यान आकृष्ट कराया। रेल क्वार्टर को जी प्लस टीन की जगह जी प्लस सिक्स क्वार्टर बनाने का सुझाव दिया गया। दानापुर से एके गुप्ता, सीआईटी सीबी ओझा, विकास वैभव, उमेश कुमार, मनोज पांडे, अरुण कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन राम सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy