Search Forum
Blog Entry# 5164662
Posted: Dec 17 2021 (07:34)
No Responses Yet
No Responses Yet
IR Affairs
NR/Northern
bamdevnagariBanda^~ 301 news posts
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसअहेरिया समाज के प्रदर्शनकारियों और मौके की नजाकत को देखते हुए प्रशासन सहमा-सहमा नजर आया। समाज के प्रदर्शनकारियों ने आठ घंटे तक रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमाए रखा और प्रशासन इसी उधेड़बुन में लगा रहा कि किसी भी तरह से शांति से प्रदर्शनकारी हट जाएं। आठ घंटे की मान मनौव्वल के बाद प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक से हटे।प्रदर्शनकारी सुबह 11 बजे ही रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए थे। इसका आभास स्थानीय प्रशासन को पहले से नहीं था। प्रदर्शनकारियों में काफी तादाद में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। ऐसे में पुलिस बल के साथ अधिकारी जब वहां पहुंचे, तब तक आंदोलनकारी ट्रैक पर कब्जा कर चुके थे। शुरू में पुलिस बल कम था और प्रदर्शनकारियों की संख्या ज्यादा थी। हालांकि इसके बाद पुलिस भी काफी आ गया, फिर भी स्थिति की नजाकत को देखते हुए अधिकारियों ने किसी भी तरह के बल प्रयोग का निर्णय नहीं लिया।इसकी वजह...
more...
more...