Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

Brindavan Express - ರೈಲು ಹೆಸರು ಬೃಂದಾವನ್ ,ಇದು ಯಾವಾಗಲೂ Number 1 - Vijay Baradwaj

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 5317941
Posted: Apr 22 2022 (17:43)

22 Responses
Last Response: May 28 2022 (15:48)
General Travel
186339 views
7

Apr 22 2022 (17:43)   HSDA/Hansdiha (3 PFs)
SKMishra~
SKMishra~   262 blog posts
Entry# 5317941            Tags   Past Edits
SK (Deoghar) - पिछले शनिवार अर्थात 16.04.2022 को मैं अपने होमटाउन गोड्डा गया था। गोड्डा जाने के क्रम में मैं निर्माणाधीन मोहनपुर - हँसडीहा रेल लाइन में हुई प्रगति को देखने भी गया। संक्षेप में उसके बारे में आप सबों को बता रहा हूँ:

(1) हँसडीहा की तरफ से दो स्टेशन अर्थात ककनी तक रेल लाइन बिछा दी गई है। (तस्वीर संख्या 1 से 3)
...
more...

(2) मोहनपुर की तरफ से लगभग 5 किमी तक (जयपुर से DRDOजाने के रास्ते तक) बेड तैयार है। उसपर किसी भी समय लाइन बिछाई जा सकती है। (तस्वीर संख्या 4 से 9)

(3) उपरोक्त 1 और 2 के बीच के portion में एक पुल को छोड़कर सभी पुल तैयार हैं। अभी एप्रोच रोड का काम चल रहा है। जो पुल अभी नहीं बना है, वो DRDO जाने के रास्ते मे रेल क्रासिंग वाला पुल है। सुनने में आया कि DRDO द्वारा ही उस पुल पर आपत्ति की गई है। विवाद के अद्यतन स्थिति की मुझे जानकारी मुझे नहीं है। (तस्वीर संख्या 10 से 11)

(4) एक स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशन भवन और प्लेटफार्म का सिविल वर्क पूरा है। हरला जोड़ी स्टेशन भवन का सिविल वर्क हो चुका है लेकिन प्लेटफार्म और ओवरब्रिज का काम चल रहा है। (तस्वीर संख्या 12 से 13)

(5) हरला जोड़ी स्टेशन से उत्तर लगभग एक किमी लंबा क्षेत्र वन-भूमि में पड़ता है जिसका क्लीयरेंस फॉरेस्ट विभाग से प्राप्त नहीं है। क्लीयरेंस प्राप्त होने के बाद ही उस क्षेत्र में कोई काम हो सकता है। (तस्वीर संख्या 14 से 15)

(6) पुल संख्या 10 से 15 के बीच और पुल संख्या 26 से 29 के बीच मिट्टी कटाई का कुछ भी काम नहीं हुआ है, सिर्फ पुल बना है। (तस्वीर संख्या 16 से 18)

(7) मेरी जानकारी में यह भारत का पहला रेल लाइन है जिसमे रेल पटरी के साथ-साथ इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य भी साथ-साथ ही चल रहा है। हो सकता है और कहीं ऐसा हो रहा हो लेकिन मेरी जानकारी में नहीं है। (तस्वीर संख्या 19 से 22)

सारांश :- अगर आज वन विंभाग से क्लीयरेंस आ जाता है और DRDO का विवाद खत्म हो जाता है तो आज से कम से कम 1 साल काम पूरा होने में और लगेंगे।

Translate to English
Translate to Hindi

17 Posts

27006 views
1

May 21 2022 (20:22)
SKMishra~
SKMishra~   262 blog posts
Re# 5317941-18              
कठौन में क्रोसिंग लाइन बनाया जा रहा है।
Translate to English
Translate to Hindi

22494 views
0

May 27 2022 (09:57)
Suman Choudhary   11 blog posts
Re# 5317941-19               Past Edits
Koii kujhe bata sakta hai kya ki bdme station se kon kon si train kab khulti hai.... Kyuki online dekhne pe too jsme -bdme memu hi dikhata hai bss.... Mujhe too kuchh smjh nhi ata.... Aur isliye mujhe jasidih ja ke train pakarni parti hai.....
Translate to English
Translate to Hindi

22226 views
2

May 27 2022 (11:28)
PURVANCHALEXPRE~
PURVANCHALEXPRE~   4337 blog posts
Re# 5317941-20               Past Edits
Bdme se
3 train asansol 1 kiul k liye
Baki sab jsme k liye train khulti hai
Morning 4 , 6 aur sham 5 baje wali
Asansol jati hai
Morning
...
more...
10.50 wali kiul jati hai

Translate to English
Translate to Hindi

19442 views
1

May 28 2022 (15:39)
SKMishra~
SKMishra~   262 blog posts
Re# 5317941-21              
Morning 6.00 को 6.10 बना दीजिये
Translate to English
Translate to Hindi

18658 views
0

May 28 2022 (15:48)
Rajeshkrsbokaro~
Rajeshkrsbokaro~   1898 blog posts
Re# 5317941-22              
किऊल वाली का नंबर क्या है
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy