Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

Ganga Sagar Express - सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार - Rahul Kumar

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 5397752
Posted: Jul 01 2022 (20:54)

1 Responses
Last Response: Jul 02 2022 (00:02)
Info Update
7463 views
1

Jul 01 2022 (20:54)   HTE/Hatia (3 PFs)
ShashankSwain99^~
ShashankSwain99^~   5655 blog posts
Entry# 5397752            Tags  
दक्षिण पूर्व रेलवे

रांची मंडल

प्रेस विज्ञप्ति
...
more...


दिनांक : 01/07/2022

विषय : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हटिया में आरपीएफ़ द्वारा मोटरसाईकल व साईकल रैली का हुआ आयोजन।

आज दिनांक 01/07/2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आरपीएफ़ रांची मंडल द्वारा श्री प्रशांत यादव, मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में मोटरसाईकल तथा साईकल का रैली आयोजन हुआ। यह आयोजन देश की आजादी के 75वें उपलक्ष्य के रूप में आरपीएफ़ रांची मंडल द्वारा मनाए जाने के सिलसिले का ही हिस्सा है।

उक्त महोत्सव का उद्देश्य रेलयात्री, आम जनता तथा रेलकर्मियों को आपस में देशभक्ति का जज्बा जगाने व उन्हें आपस मे एकजुट करना है। रैली की शुरुआत रांची के मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर डीआरएम ऑफिस प्रांगण, हटिया से की। रैली में मोटरसाइकिल के अलावा पन्द्रह साईकल थे जिसपर आरपीएफ़ के पुरुष तथा महिला जवानों ने बैनर व फ्लैग को लेकर हटिया स्टेशन से बिरसा चौक तक रास्ते में लोगों को उत्साहित कर वापस लौटे तथा पांच मोटरसाईकल बैनर व फ्लैग के साथ हटिया से रांची स्टेशन और नामकुम स्टेशन होते हुए टाटीसिलवे स्टेशन तक गए और फिर वापस हटिया लौट आए।

उक्त समारोह के दौरान रांची के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री सतीश कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री माणिक शंकर, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री एस उरांव, मुरी के सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री अजय शंकर, रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री पवन कुमार व रांची मण्डल के अन्य पदाधिकारी सहित आरपीएफ़ अफसर, स्टाफ मौजूद थे। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आरपीएफ़ रांची मंडल के समस्त अफसरों व जवानों में काफी जोश व उत्साह है।

....................................................................................................................................................

Translate to English
Translate to Hindi

4517 views
1

Jul 02 2022 (00:02)
Arunjoshi028^~
Arunjoshi028^~   3995 blog posts
Re# 5397752-1              
Ajadi ka mahotsav
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy