Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया - Purnesh Upadhyay

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 5774219
Posted: Jul 11 2023 (23:08)

No Responses Yet
General Travel
3431 views
0

Jul 11 2023 (23:08)  
LoharuJn~
LoharuJn~   1003 blog posts
Entry# 5774219              
साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर के तहत फरुखनगर से लोहारू वाया झज्जर, चरखी दादरी और बाढ़डा तक सर्वे को मंजूरी

रेलवे मंत्रालय ने सर्वे के लिए जारी किया बजट, अब झज्जर भी रेलमार्ग द्वारा फरुखनगर और दिल्ली जुडेगा

अत्याधुनिक
...
more...
लेडार तकनीक से करवाया जाएगा सर्वे, सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री से मिलकर जताया आभार

129 किलोमीटर होगी रेलवे कोरिडोर की लंबाई, हरियाणा, दिल्ली को गुजरात की चार बंदरगाहोसे सीधे तौर पर जोड़ेगा कॉरेडोर

गढ़ी हरसरू झज्जर तक दोहरी रेलवे लाइन पर खर्च होंगंे करीब 1225 करोड़ रुपये

रोहतक, 10 जुलाई। भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के अथक प्रयास से साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर (फरुखनगर से लोहारू वाया - झज्जर, चरखी दादरी और बाढ़डा के रास्ते) का सर्वे को रेल मंत्रालय ने मंजूदी दी है, साथ ही सर्वे पर खर्च होने वाले बजट को भी जारी कर दिया है। गढ़ी हरसरू से झज्जर तक दोहरी रेलवे लाइन पर करीब 1225 करोड़ की लागत आएगी। हरियाणा सरकार की ओर से इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, जोकि साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर (गढ़ी हरसरू - फरूखनगर - झज्जर - चरखी दादरी - लोहारू) का ही हिस्सा है। मंत्रालय द्वारा सर्वे को मंजूरी दिये जाने पर सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री से मिलकर आभार जताया और कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से हरियाणा व दिल्ली सीधे तौर पर गुजरात की चार बंदरगाहों (कांडला, मुंद्रा, नवलखी और जखाऊ) से सीधे तौर पर जोड़ेगा, जोकि प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने बताया कि रेलवे मंत्रालय ने गढ़ी हरसरू से लोहारू तक (वाया - सुल्तानपुर फरूखनगर, झज्जर, चरखी दादरी और बाढ़डा होते हुए) दोहरी रेलवे लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए तीन करोड़ 19 लाख के करीब बजट मंजूर किया गया है। बताया जा रहा है कि सर्वे अत्याधुनिक लेडार तकनीक के करवाया जाएगा, इसकी लंबाई तकरीबन 129 किलोमीटर की होगी और इस रेलवे कोरिडोर की स्पीड लिमिट 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसके इलावा ये रेल कॉरिडोर झज्जर को सीधे तौर पर झज्जर से बहादुरगढ और सोनीपत, झज्जर से गुरुग्राम और दिल्ली, झज्जर’ को ’फरीदाबाद और पलवल को ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ेगा’ ’साथ ही कोसली को भी इस रेल कॉरिडोर से जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी का प्रावधान करवाया जाएगा। रेल कॉरिडोर के तहत छह स्टेशन (दादरी तोए, झज्जर, एम पी माजरा, छुछकवास, मतानहैल और बिरोहड़-खाचरोली ) झज्जर जिले मे प्रस्तावित है। सांसद ने बताया कि झज्जर के रास्ते दिल्ली से राजस्थान और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों को मिलेगा शॉर्टकट, झज्जर के रास्ते दिल्ली से भिवानी, दिल्ली से सीकर और झुंझुनू, दिल्ली से बीकानेर और जैसलमेर,दिल्ली से जोधपुर और बाड़मेर, दिल्ली से गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर,साथ ही दिल्ली से गांधीधाम, भुज और द्वारका की ओर जाने वाली ट्रेनों को छोटा रास्ता मिलेगा।
------------

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy