Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

22626 SBC-MAS Double Decker - எப்பவுமே டாப் டக்கர் - Vijay Baradwaj

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 759094
Posted: May 20 2013 (15:35)

No Responses Yet
Info Update
750 views
0

May 20 2013 (15:35)  
 
Hariom Singh
Hariom Singh   1 blog posts
Entry# 759094              
नई दिल्ली। मई के महीने में राजधानी तपती गर्मी से जल रही है। हालांकि रविवार को दिल्ली में औसत तापमान करीब 44.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, लेकिन आयानगर में पारे ने 45 डिग्री के स्तर को छू लिया। आने वाले दिनों में औसत तापमान 45 डिग्री के पार गया तो मई में अधिकतम तापमान का अब तक का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल दिल्ली और एनसीआर में गर्म हवा के तेज थपेड़े चल सकते हैं।
घरों से बाहर नहीं निकल रहे दिल्‍ली वाले
चिलचिलाती-तपती
...
more...
गर्मी के इस प्रकोप ने जहां दिलवालों की दिल्ली को घरों में समेट दिया है, वहीं बाहर निकलने वाले लोग सूरज के कहर से बचने के लिए तमाम तरह के उपाए करते देखे गए। तपते सूरज तले-जलते पानी ने ठंडक का अहसास कम कर दिया। परिंदे भी पेड़ों की छांव में सुकून नहीं पा रहे। इंडिया गेट पर जहां रेगिस्तान में दिखने वाली मरीचिका नजर आ रही है। फिर भी रविवार के दिन यहां सैकड़ों सैलानी जुटे। टोपी-आईसक्रीम-पानी-शर्बत। गर्मी से बचने की उनकी हर तरकीब नाकाफी साबित हुई। ये उस तापमान का कहर है जिसने रविवार को आयानगर इलाके में 45 डिग्री का स्तर भी छू लिया।
आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं
एक पर्यटक विराज सोनी के मुताबिक हम यहां दिल्ली घूमने आए हैं, लेकिन इतनी गर्मी है की अब दिल्ली वापस गर्मियो में नहीं आएंगे। रविवार को दिल्ली का औसत तापमान 44.5 डिग्री रहा, मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली के पालम में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन आयानगर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अनुमान है कि सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। बुधवार को पारे के 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अंदेशा भी है।
टूट सकते हैं सारे पुराने रिकॉर्ड
मई में गर्मी का ये हाल कई साल के अधिकतम तापमान को पीछे छोड़ सकता है। 1998 में दिल्ली के पालम में 41 डिग्री सेल्सियस और 1944 में सफदरजंग में 47.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। गर्मी का ये हाल साफ आसमान-तेज धूप और उत्तर-पश्चिम गर्म हवाओं की वजह से है। इसी वजह से अब लू भी चलने लगी है।
गर्म हवाओं से बेहाल मप्र

मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाएं भी कहर ढा रही हैं। राजस्थान व गुजरात की ओर से आ रही गर्म हवाओं से समूचा प्रदेश बेहाल है। सोमवार को राज्य के सभी हिस्सों में तेज धूप निकली और सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही हैं। तेज गर्मी और लू की वजह से लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई है, कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। खजुराहो व नौगांव जिलों का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
पंजाब, हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में
हरियाणा और पंजाब के मैदानी हिस्सों के अधिकांश जगहों पर रविवार को 45 डिग्री सेल्यिस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। यह जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों ने दी। दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान हरियाणा में हिसार रहा। यहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। नरनौल का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस इलाके का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। धार्मिक शहर अमृतसर और औद्योगिक शहर लुधियाना पंजाब के सबसे गर्म स्थान रहे जहां 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पाटियाला का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के अधिकतर स्थानों का तापमान औसत से 6-7 डिग्री अधिक रहा। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रहा जो कि औसत से चार डिग्री अधिक है।
शिमला में पारा पहुंचा 29.1 डिग्री
हिमाचल प्रदेश के लोगों ने रविवार को गर्मी की तपिश महसूस की। राज्य में सर्वाधिक तापमान ऊना का रहा जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों ने दी। यहां मौसम विभाग कार्यालय ने अपने एक बयान में कहा, सूखे मौसम के कारण समूचे राज्य में शनिवार के बाद से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। शिमला का अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 6.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान के लिहाज से धर्मशाला का 32.8 डिग्री सेल्सियस, मनाली का 29.2 डिग्री सेल्सियस और किन्नौर जिले में कल्पा का 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
(आपके यहां तापमान कितना है, हमें बताएं)

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy