रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। रेलवे ने कोहरे के कारण एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक ट्रेनों को निरस्त करने का आदेश जारी किया है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जनशताब्दी, सुपर एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त रहेगी। जिससे यात्रियों की परेशानी तो बढ़ेगी ही, साथ ही रेलवे के राजस्व पर भी असर पड़ेगा।
मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार इस साल कोहरा अधिक होने की संभावना है। इसके बाद रेलवे के सभी जोन से ट्रेनों को निरस्त करने की सूची भेज दी है। सहारनपुर से होकर गुजरने और चलने वाली आठ ट्रेनें निरस्त कर दी गई है। कोहरे में ट्रेनों के धीमी गति से चलने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है।...
more... ट्रेनें दस-दस घंटे तक देरी से चलती हैं। कोहरे में ट्रेनें देरी से नहीं चलें, इसलिए ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही निरस्त ट्रेनों के आरक्षण टिकट पर भी असर पड़ने लगा है।
निरस्त रहने वाली ट्रेनें
अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया, कोहरे के कारण ट्रेनों के निरस्त करने की सूची जारी की गई है। सहारनपुर होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें शामिल हैं, जो एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी।