*भिवानी-कालका-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा का पुनः संचालन*
*उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.09.22 को होगी संचालित*
*नियमित रेलसेवा भिवाने से दिनांक 08.09.22 से एवं कालका से दिनांक 07.09.22 से होगी संचालित-*
रेलवे द्वारा यात्रियों...
more... की सुविधा हेतु भिवानी-कालका-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार भिवानी-कालका एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का दिनांक 07.09.22 को भिवानी से 09.00 बजे रवाना होकर 15.55 बजे कालका पहुॅचेगी।
नियमित गाडी संख्या 14795, भिवानी-कालका एक्सप्रेस रेलेसवा दिनांक 08.09.22 से प्रतिदिन भिवानी से 04.25 बजे रवाना होकर 11.00 बजे कालका पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14796, कालका-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 07.09.22 से प्रतिदिन कालका से 16.55 बजे रवाना होकर 23.30 बजे भिवानी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कलानौर कलां, रोहतक, गोहाना, इसराना, पानीपत, घरौड़ा, करनाल, नीलोखेड़ी, कुरूक्षेत्र, शाहबाद मारकंडा, अम्बाला कैंट, चंडीगढ व चंडी मंदिर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
*नोटः- गाडी सं. 14796, कालका-भिवानी एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलेसवा मार्ग में घूलकोट स्टेशन पर भी ठहराव करेगी।*