Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

Chennai EMU - என்னோட உயிர் டா நீ

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 1168993
Posted: Jul 23 2014 (10:50)

3 Responses
Last Response: Jul 23 2014 (12:18)
General Travel
3150 views
5

Jul 23 2014 (10:50)  
 
Amit Sharma
Amit Sharma   14 blog posts
Entry# 1168993              
ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर मिलेगी यह सुविधा जो काउंटर पर नहीं मिलती!
नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने के लिए आइआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कराने वाले लोगों को और सुविधाएं मिलने जा रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देने वाली इस वेबसाइट पर अब पहले के मुकाबले काफी तेजी से टिकट कटने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ऑनलाइन रिजर्वेशन कराते वक्त आपके लिए कोच और सीट नंबर चुनने के भी विकल्प मौजूद रहेंगे।
हालांकि, आइआरसीटीसी के सूत्रों ने इस सुविधा के शुरू होने के लिए किसी समय सीमा के बारे
...
more...
में जानकारी देने से इन्कार कर दिया है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने अपने बजटीय भाषण में कहा था, '2014-15 वित्त वर्ष में ऑनलाइन टिकटिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। लोग ट्रेन, कोच और सीट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे।' रेलवे आने वाले दिनों में अनरिज‌र्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री ऑनलाइन शुरू करने की योजना बना रहा है।
आइआरसीटीसी की साइट से अब प्रति मिनट 7200 टिकट कटने शुरू हो चुके हैं। रेलवे का इरादा अपने ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म को उस स्तर पर ले जाने का है, जिसके तहत लोगों को कोच और सीट चुनने का विकल्प मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि लोगों को लॉटरी सिस्टम से छुट्टी मिल सकेगी। कई बार बुजुगरें और महिलाओं को काफी पीछे या एकदम इंजन के पास के कोचों में सीटें मिलने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी ऑनलाइन टिकट बुक करने पर केवल लोअर, मिडिल, अपर, साइड लोअर, साइड अपर सीट के विकल्प ही आते हैं। सीट नंबर चुनने का विकल्प नहीं मिलता।
रेल बजट की घोषणा के मुताबिक, ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों को खाने का ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने पर भी रेलवे काम कर रहा है। इसके लिए जल्द ही कुछ लोकप्रिय फूड चेन से समझौता होने की उम्मीद है। प्रस्ताव के मुताबिक यात्री को इंटरनेट बुकिंग साइट पर खाने का ऑर्डर करते वक्त अपना नाम, ट्रेन का नाम, कोच और बर्थ नंबर देना होगा और निर्धारित स्टेशन पर उनकी सीट पर खाना मिल जाएगा। पैसे का भुगतान डिलिवरी के वक्त करना होगा। उनके पास पिज्जा, बिरयानी, पास्ता, बर्गर और सैंडविच जैसे कई विकल्प होंगे।

Translate to English
Translate to Hindi

1389 views
0

Jul 23 2014 (11:40)
Swaragg
Swaragg   826 blog posts
Re# 1168993-1              
Ye ek acha improvement hai IRCTC ka ki ab seat or coqch select kar sakte hai nahi to pehle preference me dalo kuch aur milta kuch aur tha...
Translate to English
Translate to Hindi

1258 views
0

Jul 23 2014 (12:04)
ALLTIMEGREAT~
ALLTIMEGREAT~   3351 blog posts
Re# 1168993-2              
Haan aur counter se karwane wale toh sale c******e hai wo mare bachi kuchi seats se...
Translate to English
Translate to Hindi

1000 views
1

Jul 23 2014 (12:18)
MAO_Jan_Shatabdi~
MAO_Jan_Shatabdi~   15644 blog posts
Re# 1168993-3               Past Edits
PRS Clerks are good for nothing (Except a few).. Khud ko jarurat se jyada hoshiyaar samajhte hain..
Ab unke paav padne ki jarurat nahin hain, pasand ki berth lene ke liye..
Ek baar PRS form mein likha tha SL and SU, diya LB n MB..
Jab IRCTC se nikala tab SL and SU mila..
Good
...
more...
move by railways..

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy