Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

12988 - बारह नौ सौ अठासी , इसके नखरे हैं नवाबी ! - Keshav Saxena

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 1369617
Posted: Feb 14 2015 (16:04)

5 Responses
Last Response: Feb 14 2015 (18:05)
General Travel
28430 views
2

Feb 14 2015 (16:04)   12581/Banaras - New Delhi SF Express (PT) | CNB/Kanpur Central (10 PFs)
 
Ayush~
Ayush~   3925 blog posts
Entry# 1369617            Tags   Past Edits
डीएफसी का करछना मनौरी सेक्शन बने पहले
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार को अपराह्न तक शहर में रहे लेकिन वह न इलाहाबाद जंक्शन की सफाई स्थिति देखने गए और न ही जोनल अफसरों के साथ बैठक कर एनसीआर में चल रही परियोजनाओं का हाल जाना। अलबत्ता, आगरा से सुबह लौटे महाप्रबंधक महेश मंगल ने होटल में राज्य मंत्री से मुलाकात कर जोन की समस्याओं और जरूरतों से उन्हें अवगत कराया। महाप्रबंधक ने इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेनों की भीड़ कम करने के लिए डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के मनौरी-करछना सेक्शन
...
more...
को पहले बनाने, ट्रेनों को समय से चलाने के लिए मुगलसराय से इलाहाबाद के बीच तीसरी लाइन की जरूरत और सेमी हाईस्पीड कॉरीडोर के निर्माण को जरूरी बजट देने की मांग की। महाकुंभ व अर्द्धकुंभ से जुड़े कार्यों के लिए इलाहाबाद जंक्शन के मास्टर प्लान को मंजूरी और प्रस्तावित योजनाओं के लिए भी धन आवंटित करने की गुहार लगाई, जिससे वक्त पर कार्य पूरे कराए जा सकें। दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने रेल राज्य मंत्री से कटरा तक जंक्शन से सीधी ट्रेन, जंक्शन के 11 नंबर प्लेटफार्म का कार्य तेजी से पूरा कराने, इलाहाबाद-वाराणसी-गाजीपुर-छपरा रेलमार्ग के दोहरीकरण, बलिया-गाजीपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण की मांगें उठाईं।
वार्षिक निरीक्षण कर महाप्रबंधक सुबह ही अफसरों के साथ शहर पहुंचे। राज्य मंत्री के शहर में होने के कारण होटल पहुंचकर उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन में आ रही दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। कहा, कानपुर-मुगलसराय सेक्शन में डीएफसी के मनौरी-करछना वाले हिस्से को पहले बनवाया जाए। इससे मालगाड़ियां और इलाहाबाद जंक्शन पर बिना रुके निकलने वाली कई ट्रेनें सीधी निकल जाएंगी। साथ ही उन्होंने छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन से जुड़ी परियोजनाओं के लिए भी मदद मांगी। इसके पहले महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, महानगर प्रवक्ता देवेंद्रनाथ मिश्र, पदुम जायसवाल, उमेश द्विवेदी, नटवरलाल भारतीय, शिवेंद्र मिश्रा, दिवाकरनाथ त्रिपाठी, अनामिका चौधरी, मुरारीलाल अग्रवाल, गणेश केसरवानी, रामाधीन सिंह आदि ने भी उनसे मुलाकात की।
हिन्दू हॉस्टल चौराहे पर छात्रों ने रोका
रेल राज्य मंत्री का काफिला सुबह दारागंज के लिए निकला तो हिन्दू हॉस्टल चौराहे पर छात्रों ने उन्हें रोक लिया। छात्रों ने हॉस्टल और विश्वविद्यालय से जुड़ी अपनी समस्याएं भी बताईं। कार्रवाई का आश्वासन देकर वह आगे बढ़ गए।
18 फरवरी को चल सकती हैं तीन ट्रेनें
रेल बजट में घोषित ट्रेनों में से जो अब तक ट्रैक पर नहीं आ सकी हैं, उनमें से तीन ट्रेनें 18 फरवरी से यात्रियों को उपलब्ध हो सकती हैं। इनमें दो ट्रेनें इलाहाबाद को मिलने की संभावना है। रेल राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बताया है कि 18 फरवरी को मंडुआडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इसमें करीब 40 फीसदी बर्थ इलाहाबाद जंक्शन के लिए आवंटित हो सकती हैं। दूसरी ट्रेन कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस है। तीसरी गाड़ी कानपुर-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस है।
रेल राज्य मंत्री के सामने महाप्रबंधक ने रखीं जोन की समस्याएं
मुगलसराय-इलाहाबाद तीसरी लाइन, सेमीहाईस्पीड के लिए मांगा बजट

Translate to English
Translate to Hindi

20370 views
1

Feb 14 2015 (16:05)
Mridul^~
Mridul^~   46770 blog posts
Re# 1369617-1              
Please post article in news forum.
Translate to English
Translate to Hindi

20693 views
0

Feb 14 2015 (16:07)
Ayush~
Ayush~   3925 blog posts
Re# 1369617-2              
kkkk unable to post in trains to be added
Translate to English
Translate to Hindi

20102 views
0

Feb 14 2015 (16:10)
Mridul^~
Mridul^~   46770 blog posts
Re# 1369617-3              
/news/post/212593
Article already posted by Saurab sir.
Discusss there
Translate to English
Translate to Hindi

20508 views
0

Feb 14 2015 (16:16)
Mridul^~
Mridul^~   46770 blog posts
Re# 1369617-4              
Objections ke saath archive ho, isse achha khud hi delet kardo ye post.
Translate to English
Translate to Hindi

19611 views
0

Feb 14 2015 (18:05)
Ayush~
Ayush~   3925 blog posts
Re# 1369617-5              
the concept is different
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy